Google Play Store पर आया ChatGPT App, ऐसे करें प्री-रजिस्टर

1 / 1
Google Play Store पर आया ChatGPT App, ऐसे करें प्री-रजिस्टर
फुल स्क्रीन में देखें

Google Play Store पर आया ChatGPT App, ऐसे करें प्री-रजिस्टर

OpenAI ने आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) यूजर्स के लिए ChatGPT ऐप पेश करने के बाद इस चैटबॉट के ऐप को एंड्रॉयड (Android) यूजर्स के लिए लॉन्च करने का ऐलान किया है. आप इसको गूगल प्‍ले स्‍टोर पर फ्री में डाउनलोड करने के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं. इसका प्री-रजिस्टर बटन गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव है.

ChatGPT App on Google Play Store : आर्टिफिशियल इंटेलीजेंस (AI) यानी कृत्रिम बुद्धिमत्ता स्टार्टअप ओपन एआई (OpenAI) इस हफ्ते एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटजीपीटी का ऐप (ChatGPT App) लॉन्च करेगा. सैम ऑल्टमैन (Sam Altman) की कंपनी ने मई में आईफोन और आईपैड यूजर्स के लिए अपना पहला मोबाइल ऐप लॉन्च किया और अब चैटजीपीटी का एंड्रॉयड ऐप आनेवाला है.

ओपन एआई ने हाल ही में यह ऐलान किया कि वह अगले सप्ताह एंड्रॉयड यूजर्स के लिए चैटजीपीटी नामक अपना लोकप्रिय एआई चैटबॉट लॉन्च करेगा. आईफोन्‍स के लिए मुफ्त आईओएस ऐप में चैटबॉट लाने के कुछ महीनों बाद एंड्रॉयड ऐप के लिए चैटजीपीटी लॉन्च हो रहा है. एंड्रॉयड पर चैटजीपीटी के लिए आप गूगल प्‍ले स्‍टोर पर प्री-रजिस्टर कर सकते हैं.

OpenAI ने आईफोन (iPhone) और आईपैड (iPad) यूजर्स के लिए ChatGPT ऐप पेश करने के बाद इस चैटबॉट के ऐप को एंड्रॉयड (Android) यूजर्स के लिए लॉन्च करने का ऐलान किया है. आप इस ऐप को गूगल प्‍ले स्‍टोर पर फ्री में डाउनलोड करने के लिए प्री-रजिस्टर कर सकते हैं. इस ऐप्लिकेशन का प्री-रजिस्टर बटन गूगल प्ले-स्टोर पर लाइव हो गया है.

चैटजीपीटी के एंड्रॉयड ऐप की खूबियों के बारे में बात करें, तो इसमें यूजर्स को वेब वर्जन वाले फीचर्स मिलेंगे. यूजर ऐप्लिकेशन में चैट हिस्ट्री देखने के साथ उसे डिसेबल कर पाएंगे. इसके साथ ही साथ, यूजर्स को इस प्लैटफॉर्म पर मैथ्य कैलक्युलेशंस से लेकर कंप्यूटर कोड्स तक रिव्यू करने की सुविधा मिलेगी.

ChatGPT एंड्रॉयड ऐप के लिए प्री-रजिस्टर करने के लिए सबसे पहले आपको अपने एंड्रॉयड डिवाइस पर Google Play Store खोलना है. यहां पर आपको सर्च बार में अंग्रेजी में चैटजीपीटी टाइप कर सर्च करना है. अब ‘इंस्टॉल करें’ पर टैप करना है. अब आपको एक डायलॉग बॉक्स नजर आयेगा. इसमें बताया जाएगा कि ऐप उपलब्ध होने पर आपकी डिवाइस में ऑटोमैटिकली इंस्टॉल हो जाएगा.

चैटजीपीटी का ऐप फिलहाल गूगल प्ले स्टोर पर उपलब्ध नहीं है, लेकिन जल्द ही जब यह ऐप पर आ जाएगा तो प्री-रजिस्टर करने पर यह ऐप आपके एंड्रॉयड डिवाइस पर स्वचालित रूप से डाउनलोड और इंस्टॉल हो जाएगा. ऐप उपलब्ध होने पर मैन्युअल रूप से ऐप को अगर आप इंस्टॉल करना चाहते हैं, तो आप ऑटोमैटिक इंस्टॉल टॉगल को ऑफ करने का ऑप्शन भी आपके पास है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >