Tech & Auto News Update: Honda की मिडसाइज SUV का नाम होगा Elevate

Tech and Auto News Today Updates – साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी हर दिन हमारी जिंदगी आसान बनाती जा रही है. अब बैंक से पैसे निकालने को ही ले लें. पहले बैंकों से पैसे निकालने के लिए लंबी लाइन लगती थी. इसके बाद एटीएम आया. उसके बाद UPI बेस्ड पेमेंट ने लोगों की राह आसान बना दी. अब नयी टेक्नोलॉजी आयी है, जिसमें आपको UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी. आप केवल अपना चेहरा दिखाकर पेमेंट कर सकते हैं. Airtel Payment Bank ने यह सर्विस शुरू की है.

11:31 PM. 3 May 23 11:31 PM. 3 May

Honda की मिडसाइज SUV जून के पहले हफ्ते में आयेगी

जापानी कार निर्माता कंपनी होंडा भारत में जल्द ही अपनी मिड साइज एसयूवी (स्पोर्ट्स यूटिलिटी व्हीकल) पेश करने जा रही है. कंपनी ने ऑफिशियली इसके नाम का ऐलान भी कर दिया है. Honda Car India इंडिया ने अपने ऑफिशियल सोशल मीडिया हैंडल पर एक तस्वीर शेयर करते हुए इसे Honda Elevate नाम दिया है.

10:28 PM. 3 May 23 10:28 PM. 3 May

Google Pixel 7A स्मार्टफोन होगा लॉन्च!

Google I/O 2023 में Google Pixel सीरीज का अपना स्मार्टफोन Pixel 7A को लॉन्च कर सकता है. 2022 में हुए इवेंट में गूगल ने Pixel 6A को लॉन्च किया था. गूगल इंडिया ने ट्वीट करके अगले पिक्सल स्मार्टफोन की लॉन्चिंग डेट की जानकारी भी दी है. हालांकि, कंपनी ने 11 मई को लॉन्च होने वाले हैंडसेट के नाम का खुलासा नहीं किया है.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

Google I/O 2023 इवेंट 10 मई से होगा शुरू

गूगल अपना साल का सबसे बड़ा इवेंट Google I/O 2023 10 मई से शुरू करने जा रहा है. इवेंट में गूगल अपने Pixel और Nest के कई डिवाइस लॉन्च करेगा. इसके साथ ही गूगल एंड्रॉयड 14 के फीचर्स और AI चैटबॉट बार्ड के बारे में भी कुछ जानकारी दे सकता है.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

Galaxy M33 5G Discount Offer

Samsung के मिड-बजट स्मार्टफोन Galaxy M33 5G पर भारी डिस्काउंट ऑफर है. फोन को 1000 रुपये से कम में खरीदा जा सकता है. फोन को Amazon डिस्काउंट ऑफर में मात्र 1000 रुपये से कम में खरीदा जा सकेगा. यह एक 6000mAh बैटरी वाला स्मार्टफोन है, जो 16GB रैम सपोर्ट के साथ आता है.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

सर्वे में कैसे शहरों के कितने लोग थे शामिल?

लोकलसर्किल्स के इस सर्वे में देश के 331 जिलों के 32,000 लोगों की राय ली गई. इनमें 66 प्रतिशत पुरुष और 34 प्रतिशत महिलाएं थीं. सर्वे में शामिल 39 प्रतिशत लोग पहली श्रेणी के शहरों से, 35 प्रतिशत दूसरी श्रेणी और 26 प्रतिशत तीसरी और चौथी श्रेणी के शहरों और ग्रामीण जिलों के थे.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

कितने लोग बने शिकार, कितने बाल-बाल बचे?

सर्वे में शामिल 30 प्रतिशत परिवारों में से कोई एक सदस्य वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बना है. वहीं, नौ प्रतिशत ने कहा कि उनके परिवार के कई सदस्य इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार बने. 57 प्रतिशत का कहना था कि वे और उनके परिवार का कोई भी सदस्य इस तरह की धोखाधड़ी का शिकार बनने से बच गए. चार प्रतिशत ने इस बारे में स्पष्ट रूप से अपनी राय नहीं बतायी.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

वेबसाइट, एटीएम कार्ड, अकाउंट फ्रॉड

सर्वे के अनुसार, 13 प्रतिशत लोगों का कहना था कि वेबसाइट द्वारा उनसे पैसा ले लिया गया, लेकिन प्रोडक्ट नहीं भेजा गया. 10 प्रतिशत ने कहा कि वे एटीएम कार्ड धोखाधड़ी का शिकार बने. अन्य 10 प्रतिशत ने कहा कि उनके साथ बैंक अकाउंट धोखाधड़ी की गई. वहीं 16 प्रतिशत ने बताया कि उनको कुछ अन्य तरीके अपनाकर चूना लगाया गया.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

23% लोग हुए क्रेडिट या डेबिट कार्ड फ्रॉड का शिकार

सर्वे में 23 प्रतिशत लोगों ने कहा कि वे क्रेडिट या डेबिट कार्ड धोखाधड़ी का शिकार बने. वहीं, 13 प्रतिशत का कहना था कि उन्हें खरीद, बिक्री और वर्गीकृत साइट उपयोगकर्ताओं द्वारा धोखा दिया गया.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

3 साल में 39% भारतीय पर‍िवार बने ऑनलाइन फ्रॉड का श‍िकार

लगभग 39 प्रतिशत भारतीय परिवार पिछले तीन साल के दौरान ऑनलाइन वित्तीय धोखाधड़ी का शिकार बने हैं. इनमें से सिर्फ 24 प्रतिशत को ही उनका पैसा वापस मिल पाया है. लोकलसर्किल्स की एक रिपोर्ट में यह दावा किया गया है.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

आधार से जुड़े मोबाइल नंबर का वेरीफिकेशन हुआ आसान

भारतीय विशिष्ट पहचान प्राधिकरण (यूआईडीएआई) ने अपनी वेबसाइट और मोबाइल ऐप पर नयी सुविधा की शुरुआत की है. इसकी मदद से लोग आधार से जुड़े मोबाइल फोन और ई-मेल आईडी काे आसानी से वेरीफाई करा सकेंगे.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

आधार से जुड़ी नयी सर्विस शुरू

आधार से जुड़ी एक नयी सेवा की शुरुआत हुई है. कुछ मामलों में ऐसा देखा गया है कि लोगों को पता ही नहीं होता है कि उनका कौन सा मोबाइल नंबर उनके आधार से जुड़ा हुआ है. इसी बात को ध्यान में रखते हुए यह कदम उठाया गया है.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

देना होगा आधार कार्ड नंबर

फेस रिकग्निशन के साथ यूजर्स को ऑनलाइन पेमेंट करने के लिए आधार कार्ड नंबर देना होगा. इससे बैंक के लिए यूजर को वेरिफाई करना संभव हो सकेगा. इस सुविधा से उन लोगों को सहूलियत मिलेगी, जिन्हें बैंक में बार-बार फिंगरप्रिंट मैच कराना पसंद नहीं.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

आधार एनेबल्ड पेमेंट सर्विस

एयरटेल पेमेंट बैंक से यूजर्स फेस दिखाकर ऑनलाइन पेमेंट कर पाएंगे. साथ ही, मिनी स्टेटमेंट और बैंक बैलेंस की जानकारी भी पा सकते हैं. सबसे अच्छी बात यह कि जिनका एयरटेल पेमेंट बैंक में अकाउंट नहीं हैं, तो भी वे NPCI की गाइडलाइन के तहत पैसों का लेनदेन कर पाएंगे.

9:29 PM. 3 May 23 9:29 PM. 3 May

चेहरे से कैसे होगा पेमेंट?

नयी फेस रिकग्निशन पेमेंट सर्विस के लिए आपको एयरटेल पेमेंट बैंक में खाता खुलवाना होगा. इसके बाद ग्राहक आधार नंबर और फेस दिखाकर पेमेंट कर पाएंगे. एयरटेल ने इसके लिए नेशनल पेमेंट्स कॉर्पोरेशन ऑफ इंडिया यानी NPCI के साथ पार्टनरशिप की है.

3:49 PM. 3 May 23 3:49 PM. 3 May

Airtel लायी नयी सर्विस, UPI और कार्ड का झमेला खत्म, चेहरा दिखाकर होगा पेमेंट

Tech and Auto News Today LIVE Updates : साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी हर दिन हमारी जिंदगी आसान बनाती जा रही है. अब बैंक से पैसे निकालने को ही ले लें. पहले बैंकों से पैसे निकालने के लिए लंबी लाइन लगती थी. इसके बाद एटीएम आया. उसके बाद UPI बेस्ड पेमेंट ने लोगों की राह आसान बना दी. अब नयी टेक्नोलॉजी आयी है, जिसमें आपको UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी. आप केवल अपना चेहरा दिखाकर पेमेंट कर सकते हैं. Airtel Payment Bank ने यह सर्विस शुरू की है.

मुख्य बातें

Tech and Auto News Today Updates – साइंस ऐंड टेक्नोलॉजी हर दिन हमारी जिंदगी आसान बनाती जा रही है. अब बैंक से पैसे निकालने को ही ले लें. पहले बैंकों से पैसे निकालने के लिए लंबी लाइन लगती थी. इसके बाद एटीएम आया. उसके बाद UPI बेस्ड पेमेंट ने लोगों की राह आसान बना दी. अब नयी टेक्नोलॉजी आयी है, जिसमें आपको UPI, क्रेडिट या डेबिट कार्ड की जरूरत नहीं होगी. आप केवल अपना चेहरा दिखाकर पेमेंट कर सकते हैं. Airtel Payment Bank ने यह सर्विस शुरू की है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >