Tata Car Discount Offer : टियागो से लेकर सफारी तक, टाटा की कार पर मिल रही बेमिसाल छूट

1 / 1
Tata Car Discount Offer : टियागो से लेकर सफारी तक, टाटा की कार पर मिल रही बेमिसाल छूट
फुल स्क्रीन में देखें

Tata Car Discount Offer : टियागो से लेकर सफारी तक, टाटा की कार पर मिल रही बेमिसाल छूट

Tata Car Discount Offer June 2023 – अगर आप टाटा की कोई नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि यह मौका अच्छा है. जून के इस महीने में टाटा कंपनी की कार पर तगड़ी छूट मिल रही है. आइए जानें किन कारों पर कैसी डील मिल रही है-

Tata Car Discount Offer June 2023 – टाटा की गाड़ियां अपनी मजबूती के लिए जानी जाती हैं. अगर आप टाटा की कोई नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं, तो हम आपको बता दें कि यह मौका अच्छा है. जून के इस महीने में टाटा कंपनी की कार पर तगड़ी छूट मिल रही है. आइए जानें किन कारों पर कैसी डील मिल रही है-

Tata Tiago Discount Offers in June 2023

टाटा टियागो पर 43 हजार रुपये तक की छूट

टाटा मोटर्स की छोटी हैचबैक टियागो के पेट्रोल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक की छूट है. इसमें 10,000 रुपये तक का एक्सचेंज डिस्काउंट और 20,000 रुपये तक के अन्य फायदे हैं. टियागो सीएनजी पर 43,000 रुपये तक की छूट है.

Tata Tigor Discount Offers in June 2023

टाटा टिगोर पर 48 हजार रुपये तक की छूट

टाटा टिगोर सेडान के पेट्रोल वेरिए़़ंट्स पर इस महीने कुल 33,000 रुपये तक और सीएनजी वेरिएंट पर 48,000 रुपये तक की छूट है. यह छूट कैशबैक, एक्सचेंज बोनस और कॉर्पोरेट बोनस के रूप में मिलेगी.

Tata Altroz Discount Offers in June 2023

टाटा ऑल्ट्रोज 30 हजार रुपये तक की छूट

टाटा मोटर्स की प्रीमियम हैचबैक ऑल्ट्रोज के XE और XE+ वेरिएंट के अलावा सभी पेट्रोल वेरिएंट्स पर कुल 25,000 रुपये तक की छूट है. XE और XE+ वेरिएंट पर 10,000 रुपये तक की छूट है. ऑल्ट्रोज के डीजल वेरिएंट्स पर 30,000 रुपये तक का डिस्काउंट है.

Tata Harrier & Safari Discount Offers in June 2023

टाटा हैरियर और सफारी पर 35 हजार रुपये तक की छूट

टाटा की शानदार एसयूवी हैरियर और सफारी की खरीद पर 35,000 रुपये तक का फायदा है. दोनों एसयूवी पर 25,000 रुपये तक के एक्सचेंज डिस्काउंट के साथ 10,000 रुपये तक का कॉर्पोरेट डिस्काउंट मिल रहा है.

Limited Period Offer

ऑफर्स सीमित समय के लिए

आपकी जानकारी के लिए बता दें, ऊपर बताये गए सभी ऑफर्स सीमित समय के लिए हैं. इसके अलावा, कारों की एक्स-शोरूम कीमत और ऑफर्स में अलग-अलग राज्य, शहर और डीलरशिप्स पर बदलाव संभव है. ऐसे में अपनी पसंद की कार चुनने से पहले अपने नजदीकी आधिकारिक डीलरशिप पर जाकर कीमत और ऑफर के बारे में जानकारी हासिल कर लें.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >