Father’s Day 2023: पापा के बड़े काम आयेंगे ये गैजेट्स, कर सकते हैं गिफ्ट

Father’s Day Gadgets Gift Ideas – अगर अब तक आप यह तय नहीं कर पाये हैं कि पापा को क्या गिफ्ट दें, तो चलिए हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं. हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में, जिनमें से आपको डैड के लिए सही गिफ्ट चुनने में सहूलियत होगी.

Father’s Day Gadgets Gift Ideas : जून महीने के तीसरे रविवार को हम फादर्स डे मनाते हैं. यह अपने पिता को खास उपहार देने का बेहतरीन मौका है. अगर अब तक आप यह तय नहीं कर पाये हैं कि पापा को क्या गिफ्ट दें, तो चलिए हम आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं. हम आपको बताते हैं कुछ ऐसे गैजेट्स के बारे में, जिनमें से आपको डैड के लिए सही गिफ्ट चुनने में सहूलियत होगी.

Father’s Day Gift Ideas – Fitness Band

फादर्स डे पर पापा को फिटनेस के लिए मोटिवेट करें और इस बार उन्हें गिफ्ट में एक फिटनेस बैंड दें. इससे हार्ट रेट, स्लीप पैटर्न और दूसरी जरूरी चीजें ट्रैक की जा सकती हैं. यह डिवाइस उनकी हर एक्टिविटी का ध्यान रखेगी और उन्हें कुछ कदम और चलने के लिए प्रेरत करेगी.

Father’s Day Gift Ideas – Radio

गाने किसे पसंद नहीं होते! जमाना भले ही बदल गया हो, लेकिन आज भी जब कहीं पुराने गाने चलते होंगे, तो आपने पिता को उसके बोल में रमते हुए जरूर देखा होगा. पिता की पसंद के अनुसार आप उन्‍हें रेडियो गिफ्ट कर सकते हैं. यह गिफ्ट उन्‍हें बहुत पसंद आयेगा.

Father’s Day Gift Ideas – Smartphone

पापा के पास अगर पहले से फीचर फोन है या उनका स्मार्टफोन पुराना हो रहा है, तो उन्हें एक बढ़िया-सा स्मार्टफोन गिफ्ट कर सकते हैं. फोन कौन सा हो, यह इस बात पर निर्भर करता है कि आपका बजट कितना है और आपके डैड कितने टेक फ्रेंडली हैं.

Father’s Day Gift Ideas – Power Bank

पापा के स्मार्टफोन या गैजेट की बैटरी जल्दी खत्म हो जाती है, तो उन्हें पावरबैंक गिफ्ट कर सकते हैं. इससे वह बैटरी खत्म होने की चिंता किये बगैर अपना गैजेट इस्तेमाल कर पाएंगे. बाजार में 10000mAh से लेकर 30000mAh बैटरी सक्षम कैपेसिटी वाले पावरबैंक की बड़ी रेंज उपलब्ध है.

Father’s Day Gift Ideas – Tracking Key Chain

पिताजी अगर सामान रखकर भूल जाते हैं, तो उन्हें ट्रैकिंग की-चेन गिफ्ट कर सकते हैं. इसे मोबाइल फोन से कनेक्ट कर इस्तेमाल किया जाता है. इसे किसी ऐसे सामान के अंदर रख सकते हैं, जिसके खोने का डर रहता है. इस डिवाइस से मोबाइल पर उसकी लोकेशन देख लेंगे. इसे कार और बाइक में इस्तेमाल कर पार्किंग में खड़ी गाड़ी आसानी से ढूंढ़ सकते हैं.

Father’s Day Gift Ideas – Massage Pillow

दिनभर के काम से आपके पिता का शरीर थक तो जरूर जाता होगा. उन्हें शरीर में दर्द महसूस होता होगा, लेकिन वह किसी को जताते नहीं. ऐसे में उनके आराम के लिए आप उन्हें मसाज पिलो दे सकते हैं. यह उनके लिए काफी उपयोगी रहेगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >