50,000 यूनिट्स सेलिब्रेट करने के लिए Tata लाई Sierra Jubilee Edition, जानें क्या है खास

टाटा मोटर्स ने Sierra की 50,000 गाड़ियां बिकने की खुशी में Jubilee Edition पेश किया है. इसमें कोई नया वेरिएंट नहीं आया है, बल्कि Smart+, Pure और Adventure वेरिएंट के लिए नए एक्सेसरी पैक जोड़े गए हैं. आइए जानते हैं इनके बारे में.

टाटा मोटर्स ने Sierra की 50,000 यूनिट्स की बिक्री का जश्न मनाते हुए Sierra Jubilee Edition पेश किया है. हालांकि, यह कोई नया वेरिएंट नहीं है. कंपनी ने Smart+, Pure और Adventure वेरिएंट्स के लिए डीलर-फिटेड एक्सेसरी पैक लॉन्च किए हैं. इनमें हर वेरिएंट के हिसाब से अलग-अलग कॉस्मेटिक और कन्वीनियंस एक्सेसरीज मिलती हैं. 

अच्छी बात यह है कि अगर आपको पूरा पैक नहीं चाहिए, तो आप अपनी पसंद के हिसाब से एक्सेसरीज अलग-अलग भी चुन सकते हैं. साथ ही, इन पैक्स की कीमत पूरे देश में एक जैसी नहीं होगी, बल्कि आपके डीलरशिप के अनुसार तय की जाएगी. आइए डिटेल में जानते हैं इसके बारे में.

Tata Sierra Jubilee Edition: Smart+ वेरिएंट

अगर आप Sierra के एंट्री-लेवल Smart+ वेरिएंट को चुनते हैं, तो इसमें नया फ्रंट ग्रिल और टेलगेट क्लैडिंग, स्टाइलिश रूफ रेल्स और Jubilee Edition ब्रांडिंग वाले सेमी-लेदरेट सीट कवर दिए गए हैं. इसके अलावा, एंटरटेनमेंट के लिए 4-स्पीकर ऑडियो सिस्टम और 10.25-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है. ये वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. पार्किंग को आसान बनाने के लिए इसमें रियर-व्यू कैमरा भी दिया गया है.

Tata Sierra Jubilee Edition: Pure वेरिएंट

इसमें फ्रंट ग्रिल, टेलगेट और व्हील आर्च पर स्टाइलिश क्लैडिंग दी गई है. इसके अलावा रूफ रेल्स, सेमी-लेदरेट सीट कवर, लेदरेट स्टीयरिंग व्हील कवर, मैग्नेटिक सनशेड्स और पार्सल ट्रे भी मिलती है. इतना ही नहीं, सेफ्टी के लिए कंपनी ने इसमें फ्रंट और रियर डैशकैम भी दिए हैं.

Tata Sierra Jubilee Edition: Adventure वेरिएंट

इसमें Tata का पूरा ROQ एक्सेसरी किट दिया गया है, जो कार को ज्यादा रग्ड और स्टाइलिश लुक देता है. इसके साथ एक डैश कैमरा भी मिलता है.

Tata Sierra: पावरट्रेन

इसमें 1.5-लीटर का टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलता है, जो 160hp की पावर और 255Nm का टॉर्क देता है. इसके साथ 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स मिलता है. वहीं, रोजमर्रा के यूज के लिए 1.5-लीटर नैचुरली एस्पिरेटेड (NA) पेट्रोल इंजन भी मौजूद है, जो 106hp की पावर और 145Nm का टॉर्क जनरेट करता है. इस इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.

इस कार में 1.5-लीटर का डीजल इंजन भी मौजूद है. यह इंजन 118hp की पावर देता है. मैनुअल वेरिएंट में 260Nm और ऑटोमैटिक वेरिएंट में 280Nm का टॉर्क मिलता है. डीजल इंजन के साथ 6-स्पीड मैनुअल और 6-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स का ऑप्शन उपलब्ध है.

ये भी पढ़ें: न्यू लॉन्च Volkswagen Tayron लेने का बना रहे हैं प्लान? खरीदने से पहले जान लें गाड़ी की खासियत


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >