Hyundai Venue और Tata Sierra, नवंबर में आ रहीं दो बड़ी SUVs, दिल लूट लेंगे फीचर्स

Upcoming SUV Launch November 2025: नवंबर 2025 में भारत में लॉन्च होंगी दो बड़ी SUVs – Tata Sierra और नयी Hyundai Venue. जानें दोनों की लॉन्च डेट, कीमत, इंजन और शानदार फीचर्स की पूरी जानकारी

Tata Sierra | Hyundai Venue | Upcoming SUV Launch November 2025 : नवंबर 2025 भारतीय SUV प्रेमियों के लिए बेहद खास होने वाला है. इस महीने दो बड़ी और चर्चित SUV लॉन्च होने जा रही हैं, Hyundai की नयी जेनरेशन Venue और Tata की दमदार Sierra. जहां Hyundai Venue की लॉन्चिंग 4 नवंबर को होगी, वहीं Tata अपनी आइकॉनिक Sierra को 25 नवंबर को बाजार में उतारेगी. दोनों ही मॉडल्स का भारतीय ऑटो मार्केट में लंबे समय से इंतजार किया जा रहा था.

Tata Sierra 2025 : आइकॉनिक लुक, दमदार परफॉर्मेंस

Tata Sierra इस बार एक नये अवतार में आ रही है. कंपनी पहले इसकी इलेक्ट्रिक वर्जन लाने वाली थी, लेकिन अब पहले पेट्रोल और डीजल वेरिएंट लॉन्चहोंगे. इलेक्ट्रिक मॉडल बाद में पेश किया जाएगा, जिसमें दो बैटरी ऑप्शन और करीब 500 किमी रेंज मिलने की उम्मीद है. ICE वर्जन में Tata का 1.5-लीटर इंजन होगा जो तीन वर्जन में आयेगा, नैचुरली एस्पिरेटेड पेट्रोल, टर्बोचार्ज्ड TGDi पेट्रोल और डीजल. इसमें 6-स्पीड मैनुअल और ऑटोमैटिक गियरबॉक्स दोनों ऑप्शन मिलेंगे.

₹11 लाख से ₹20 लाख के बीच हो सकती है एक्स-शोरूम कीमत

मुख्य फीचर्स:

  • 19-इंच अलॉय व्हील्स
  • LED कनेक्टेड लाइट बार
  • तीन डिस्प्ले वाला डैशबोर्ड लेआउट
  • Harman साउंड सिस्टम
  • पैनोरमिक सनरूफ और वायरलेस चार्जिंग

Hyundai Venue 2025 : स्टाइल और टेक्नोलॉजी का कॉम्बो

नयी जेनरेशन Hyundai Venue अब पहले से बड़ी, स्मार्ट और टेक से भरपूर होगी. यह मॉडल 48 मिमी ज्यादा ऊंची, 30 मिमी चौड़ी और 20 मिमी ज्यादा व्हीलबेस के साथ आ रही है.

₹8.89 लाख से ₹14.00 लाख के बीच हो सकती है एक्स-शोरूम कीमत

डिजाइन हाइलाइट्स:

  • डार्क क्रोम ग्रिल
  • क्वॉड बीम LED हेडलाइट्स
  • फुल-विथ LED टेललाइट
  • नया रियर बंपर डिजाइन

इंटीरियर फीचर्स:

  • दो 12.3-इंच के कर्व्ड डिस्प्ले (ड्राइवर और इंफोटेनमेंट के लिए)
  • 70+ कनेक्टेड फीचर्स
  • 400+ वॉइस कमांड्स (5 भारतीय भाषाओं में)
  • 8-स्पीकर Bose साउंड सिस्टम
  • OTA अपडेट्स और वायरलेस चार्जिंग

Hyundai Venue का लुक अब पहले से ज्यादा प्रीमियम और मॉडर्न है, जो SUV सेगमेंट में Creta और Nexon जैसी गाड़ियों को टक्कर देगा.

20 साल बाद लौटकर आ रही TATA की यह स्टायलिश SUV, जो बढ़ाएगी Maruti-Mahindra की टेंशन

Hyundai Venue का नया मॉडल लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज, मिलेंगे ये नए अपडेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >