Tata Sierra EV के बेस वेरिएंट में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जरूर जान लें

अगर आप Tata Sierra EV का सबसे बेस वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो पहले यह जान लेना चाहिए कि इसमें आपको क्या-क्या मिलता है. Pure वेरिएंट में 63 kWh बैटरी, 566 km तक की सर्टिफाइड रेंज, 235 bhp पावर और कई प्रीमियम फीचर्स मिलते हैं. आइए डिटेल में जानते हैं.

टाटा मोटर्स ने पिछले हफ्ते (30 जून) भारत में Tata Sierra EV को ₹18.79 लाख (एक्स-शोरूम) की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया है. यह इलेक्ट्रिक SUV कुल छह वेरिएंट्स (Pure, Pure S, Adventure, Empowered, Empowered A और Empowered A QWD) में आई है. यहां QWD का मतलब Quad Wheel Drive है, जिसे टाटा मोटर्स अपने All-Wheel Drive (AWD) सिस्टम के लिए यूज करती है.

अब अगर आपकी नजर खास तौर पर Pure वेरिएंट पर है, तो खरीदारी का फैसला लेने से पहले यह जानना जरूरी है कि इसमें आपको कौन-कौन से फीचर्स, टेक्नोलॉजी और सुविधाएं मिलती हैं. आइए जानते हैं.

Tata Sierra EV Pure: कलर

अगर आप Tata Sierra EV का बेस वेरिएंट खरीदने की सोच रहे हैं, तो आपके पास कुल 7 कलर ऑप्शंस में से 3 रंगों का ऑप्शन मिलेगा. इनमें Coorg Clouds, Pure Grey और Pristine White शामिल हैं.

Tata Sierra EV Pure: फीचर्स

इसमें बाय-LED प्रोजेक्टर हेडलैंप, LED DRLs और टेललाइट्स, 18-इंच अलॉय व्हील्स, ऑटोमैटिक हेडलैंप्स, LED टर्न इंडिकेटर्स, फॉलो-मी-होम हेडलैंप्स, इलेक्ट्रिकली एडजस्टेबल ORVMs और वेलकम लाइट्स के साथ फ्लश डोर हैंडल्स जैसे फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: 5-स्टार सेफ्टी का दम और फीचर्स की भरमार, 5.70 लाख की इस SUV को खूब खरीद रहे लोग

केबिन के अंदर भी कंपनी ने किसी तरह की कमी नहीं छोड़ी है. SUV में 12.3-इंच का टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, 10.25-इंच का डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल, तीन 65W Type-C चार्जिंग पोर्ट्स, कूल्ड ग्लव बॉक्स, रियर AC वेंट्स, इलेक्ट्रिक टेलगेट, रियर विंडो सनशेड्स, वायरलेस फोन मिररिंग, फ्रंट आर्मरेस्ट स्टोरेज और एयर प्यूरीफायर जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

Tata Sierra EV Pure: सेफ्टी फीचर्स

सेफ्टी के लिए इसमें 6 एयरबैग, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS), पार्किंग असिस्ट के साथ रियर कैमरा, ऑटो होल्ड फीचर वाला इलेक्ट्रॉनिक पार्किंग ब्रेक, रेन-सेंसिंग वाइपर्स, सभी पहियों पर डिस्क ब्रेक, रियर वाइपर और वॉशर जैसे कई एडवांस्ड फीचर्स दिए गए हैं.

Tata Sierra EV Pure: बैटरी और रेंज

Tata Sierra EV के बेस Pure वेरिएंट में 63 kWh का बैटरी पैक दिया गया है. इसमें सिंगल इलेक्ट्रिक मोटर मिलती है, जो रियर व्हील्स को पावर देती है. यह मोटर 235 bhp की पावर और 315 Nm का पीक टॉर्क जनरेट करती है. इतना ही नहीं, कंपनी के मुताबिक एक बार फुल चार्ज करने पर यह 566 km तक की सर्टिफाइड रेंज देती है.

ये भी पढ़ें: Tata Sierra EV या Hyundai Creta Electric? जानिए किस SUV पर पैसा लगाना रहेगा फायदे का सौदा


प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >