20 साल बाद लौटकर आ रही TATA की यह स्टायलिश SUV, जो बढ़ाएगी Maruti-Mahindra की टेंशन

Tata Sierra 2025: टाटा सिएरा SUV 25 नवंबर को भारत में लॉन्च होगी. जानिए इसके इंजन, फीचर्स, कीमत और मुकाबले की पूरी जानकारी

टाटा मोटर्स (Tata Motors) की बहुप्रतीक्षित SUV सिएरा (Tata Sierra 2025) एक बार फिर भारतीय बाजार में दस्तक देने जा रही है. 25 नवंबर 2025 को लॉन्च (Tata Sierra Launch Date) होने वाली यह कार अब पहले से ज्यादा स्टाइलिश, सुरक्षित और टेक्नोलॉजी से भरपूर होगी. कंपनी ने 20 साल बाद लौटकर आ रही इस कार की लॉन्च डेट आखिरकार अनाउंस कर दी है.

Tata Sierra 2025: इंजन और वेरिएंट

नयी सिएरा दो वेरिएंट में आयेगी- ICE (पेट्रोल/डीजल) और EV (इलेक्ट्रिक). शुरुआत में ICE वर्जन लॉन्च होगा. इसमें 1.5 लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन मिलेगा, जो 170PS पावर और 280Nm टॉर्क देगा. साथ ही डीजल वेरिएंट में 118PS पावर और 260Nm टॉर्क मिलेगा. ट्रांसमिशन के लिए 6-स्पीड मैनुअल और 7-स्पीड DCT का विकल्प रहेगा.

Tata Sierra 2025: सेफ्टी और टेक्नोलॉजी

सिएरा में लेवल-2 ADAS और 360° कैमरा जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स होंगे. इसके अलावा 7 एयरबैग, ABS-EBD, ISOFIX चाइल्ड सीट एंकर, और इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल जैसी सुविधाएं भी दी जाएंगी.

Tata Sierra 2025: एक्सटीरियर डिजाइन

1990 की क्लासिक सिएरा से प्रेरित इस SUV का लुक अब और मॉडर्न हो गया है. इसमें LED DRL, फ्लश डोर हैंडल, मल्टी-स्पोक अलॉय व्हील और ग्लॉसी ब्लैक रियर बंपर मिलेगा.आइकॉनिक एल्पाइन विंडो डिजाइन को भी बरकरार रखा गया है.

Sierra 2025 / tata

Tata Sierra 2025: इंटीरियर और फीचर्स

सिएरा टाटा की पहली कार होगी, जिसमें ट्रिपल स्क्रीन सेटअप मिलेगा. डैशबोर्ड पर येलो हाइलाइट्स, 4-स्पोक स्टीयरिंग व्हील, ड्यूल-जोन क्लाइमेट कंट्रोल, वायरलेस चार्जर, JBL साउंड सिस्टम, पैनोरमिक सनरूफ और वेंटिलेटेड सीट्स जैसे प्रीमियम फीचर्स होंगे.

Tata Sierra 2025: कीमत और मुकाबला

इसकी शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत करीब ₹14 लाख हो सकती है. इसका मुकाबला Hyundai Creta, Kia Seltos, Skoda Kushaq, VW Taigun, Maruti Grand Vitara, Honda Elevate और MG Astor जैसी कारों से रहेगा.

Renault Duster की भारत में इस दिन होगी शानदार वापसी, कंपनी ने कर दिया ऐलान

Hyundai Venue का नया मॉडल लॉन्च से पहले कंपनी ने किया टीज, मिलेंगे ये नए अपडेट्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >