5-स्टार सेफ्टी का दम और फीचर्स की भरमार, 5.70 लाख की इस SUV को खूब खरीद रहे लोग

कम बजट में SUV का लुक, शानदार माइलेज और 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग चाहिए? Tata Punch आपकी तलाश पूरी कर सकती है. जून 2026 में यह सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बनी, जिसने Nexon और Dzire को पीछे छोड़ा.

भारतीय कार बाजार में Tata Punch का दबदबा देखने को मिला. 5.70 लाख रुपये की शुरुआती कीमत वाली इस कार को जून 2026 में ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला. 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग, 6 एयरबैग और CNG में करीब 26 km/kg तक माइलेज देने वाली Punch ने बिक्री में कई पॉपुलर कारों को पीछे छोड़ दिया. जून में Punch और Punch.ev की कुल 21,006 यूनिट्स बिकीं और यह देश की सबसे ज्यादा बिकने वाली कार बन गई.

बिक्री में Nexon और Dzire को छोड़ा पीछे

जून 2026 में Punch की टोटल 21,006 यूनिट्स बिकीं, जबकि Tata Nexon की 18,335 यूनिट्स बिकीं और यह दूसरे स्थान पर रही. 17,899 यूनिट्स की बिक्री के साथ Maruti Suzuki Dzire तीसरे नंबर पर रही. Punch की पॉपुलैरिटी की सबसे बड़ी वजह है, कि इसे अलग-अलग जरूरत वाले ग्राहकों को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है. इसमें पेट्रोल, टर्बो-पेट्रोल, CNG और इलेक्ट्रिक पावरट्रेन का ऑप्शन मिलता है. पेट्रोल और CNG मॉडल की कीमत 5.70 लाख रुपये से 10.67 लाख रुपये तक है. ये सभी कीमतें एक्स-शोरूम हैं.

फीचर्स की लंबी लिस्ट

नई Punch में कई काम के और प्रीमियम फीचर्स दिए गए हैं. इसमें 10.25-इंच की टचस्क्रीन, 7-इंच डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले, वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay, वायरलेस फोन चार्जिंग और 360-डिग्री कैमरा मिलता है. इसके अलावा कार में क्रूज कंट्रोल, रेन-सेंसिंग वाइपर, ऑटो-डिमिंग IRVM, एयर प्यूरीफायर और 8-स्पीकर ऑडियो सिस्टम जैसे फीचर्स दिए गए हैं. इसके दरवाजे 90 डिग्री तक खुल सकते हैं, जिससे कार में बैठना और बाहर निकलना आसान हो जाता है.

पेट्रोल और CNG में मिलते हैं ये इंजन ऑप्शन

Punch में 1.2-लीटर टर्बो पेट्रोल इंजन का ऑप्शन मिलता है, जो 120bhp की पावर और 170Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसे 6-स्पीड मैनुअल गियरबॉक्स के साथ जोड़ा गया है. कंपनी के मुताबिक, यह मॉडल 11.1 सेकेंड में 0 से 100 kmph की रफ्तार पकड़ सकता है. इसके अलावा कार का रेगुलर 1.2-लीटर पेट्रोल इंजन 88bhp की पावर और 115Nm का टॉर्क जेनरेट करता है. इसके साथ मैनुअल और AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन मिलता है.

CNG मॉडल की बात करें, तो यह 73bhp की पावर और 103Nm का टॉर्क देता है. इसमें ट्विन-सिलेंडर CNG सेटअप मिलता है, जिससे बूट में सामान रखने के लिए जगह बचती है. Punch CNG में AMT गियरबॉक्स का ऑप्शन भी दिया गया है.

Punch.ev में 365km तक की रेंज

इलेक्ट्रिक कार खरीदने वालों के लिए Tata Punch.ev भी मौजूद है. इसकी कीमत 9.69 लाख रुपये से शुरू होकर 12.59 लाख रुपये तक जाती है. इसमें 30kWh बैटरी पैक मिलता है, जो एक बार फुल चार्ज होने पर 365km तक की ARAI-सर्टिफाइड रेंज देने का दावा करता है. इसके बड़े बैटरी वाले वेरिएंट में 40kWh बैटरी पैक और 129bhp की इलेक्ट्रिक मोटर दी गई है. 65kW DC फास्ट चार्जर से बैटरी को 20% से 80% तक चार्ज करने में करीब 26 मिनट लगते हैं. कंपनी का दावा है कि केवल 15 मिनट की चार्जिंग से 135km तक की ड्राइविंग रेंज मिल सकती है.

5-स्टार सेफ्टी रेटिंग और 6 एयरबैग

सेफ्टी के मामले में भी टाटा पंच दमदार है. यह इस समय भारत की सबसे किफायती 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग वाली SUV में शामिल है. इसे Bharat NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार रेटिंग मिली है. सेफ्टी फीचर्स की बात करें, तो इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), 360-डिग्री कैमरा, ब्लाइंड व्यू मॉनिटर, फ्रंट पार्किंग सेंसर और टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) जैसे फीचर्स मिलते हैं.

ये भी पढ़ें: सेफ्टी में नंबर-1 हैं Tata Motors की ये 3 कारें, 5 लाख रुपये से शुरू होती है कीमत


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani Shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >