Tata Motors ने किया कमाल! मई में 42% बढ़ी बिक्री, EV सेल्स ने बनाया नया रिकॉर्ड

Tata Motors May 2026 Sales: मई 2026 में Tata Motors ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री में मजबूत बढ़त दर्ज की. घरेलू और विदेशी बाजार दोनों में ग्रोथ देखने को मिली और कंपनी ने सेकंड पोजिशन बनाए रखी. इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती डिमांड ने भी बिक्री को नई रफ्तार दी.

Tata Motors May 2026 Sales: मई महीने में Tata Motors ने शानदार परफॉर्म करते हुए कुल 59,790 पैसेंजर व्हीकल्स की बिक्री की. यह आंकड़ा पिछले साल की तुलना में 42% ज्यादा है. इस दमदार बिक्री के दम पर Tata Motors ने बाजार में अपनी दूसरी सबसे बड़ी कार कंपनी की स्थिति बरकरार रखी, जबकि पहले स्थान पर Maruti Suzuki बनी हुई है. खास बात यह है कि इलेक्ट्रिक गाड़ियों की बढ़ती मांग का भी कंपनी को बड़ा फायदा मिला, जिससे Tata Motors की मौजूदगी पेट्रोल-डीजल और EV, दोनों सेगमेंट में और मजबूत हुई है.

घरेलू और विदेशी दोनों बाजारों में Tata Motors का दमदार परफॉरमेंस

कंपनी ने घरेलू बाजार में 59,090 पैसेंजर गाड़ियां बेचे, जो पिछले साल मई में बिके 41,557 गाड़ियों के मुकाबले बड़ी बढ़त को दिखाता है. सिर्फ भारत ही नहीं, विदेशी बाजारों में भी कंपनी का परफॉरमेंस बेहतर रहा. मई 2026 में Tata Motors ने 700 पैसेंजर गाड़ियों का एक्सपोर्ट किया, जबकि पिछले साल इसी महीने यह आंकड़ा 483 यूनिट का था. घरेलू बिक्री और एक्सपोर्ट को मिलाकर कंपनी की कुल पैसेंजर वाहन बिक्री 59,790 यूनिट तक पहुंच गई.

एक साल में दोगुनी हुई Tata की EV बिक्री

Tata Motors के लिए मई 2026 की सबसे बड़ी खुशखबरी उसकी इलेक्ट्रिक व्हीकल (EV) बिक्री रही. कंपनी ने घरेलू और अंतरराष्ट्रीय बाजारों को मिलाकर कुल 10,517 इलेक्ट्रिक गाड़ियां बेचीं. दिलचस्प बात यह है कि मई 2025 में Tata Motors ने 5,685 EVs बेची थीं, जबकि इस साल यह आंकड़ा 85% की शानदार बढ़त के साथ 10 हजार के पार पहुंच गया. इस सफलता में Tata Nexon EV, Tata Punch EV, Tata Curvv EV और Tata Tiago EV जैसी पॉपुलर इलेक्ट्रिक कारों का बड़ा योगदान रहा है.

यह भी पढ़ें: Thar Roxx, Scorpio-N और Bolero का जलवा बरकरार, मई में Mahindra ने बेचीं 58,000 से ज्यादा SUVs

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >