टाटा मोटर्स ने अगस्त 2026 का महिना शुरू होते ही अपने ग्राहकों के लिए खुशखबरी लाई है. अपने पेट्रोल वाले मॉडलों पर कंपनी बंपर डिस्काउंट दे रही है. इस महीने टाटा कर्व पर सबसे ज्यादा छूट मिलने वाली है, जबकि नेक्सन, सिएरा और अल्ट्रोज पर 55 हजार रुपए से अधिक का ऑफर मिल रहा है. इसके अलावा हैरियर, सफारी और टैगोर खरीदने वालों के लिए भी कंपनी का स्पेशल ऑफर है. यदि आपने भी टाटा की कोई कार खरीदने का प्लान बनाया है, तो यह महिना आपके पॉकेट पर बचत करवा सकता है. आइए ऑफर के बारे में जानते हैं.
टाटा कर्व अगस्त 2026 ऑफर
टाटा कर्व की चुनिंदा वेरिएंट 1.25 लाख रुपये के जबरदस्त ऑफर के साथ अब मिल रही है. अगस्त 2026 में कंपनी ने 30 हजार रुपये तक की छूट, 40 हजार रुपये तक का लॉयल्टी बोनस और 45 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज लाभ के एक्सचेंज बोनस का ऑप्शन शामिल हैं.
टाटा नेक्सन अगस्त 2026 ऑफर
टाटा नेक्सन कॉम्पैक्ट एसयूवी पर 75 हजार रुपये तक का ऑफर मिल रहा है. इनमें 10 हजार रुपये तक की नकद छूट और 20 हजार रुपये तक का स्क्रैपेज लाभ शामिल हैं. कस्टमर्स 15 हजार रुपये के एक्सचेंज लाभ और 25 हजार रुपये तक के स्क्रैपेज बोनस चुन सकते हैं. इसके अलावा 45 हजार रुपये तक फ्रीडम ऑफर भी उपलब्ध है. सीएनजी और डीजल वेरिएंट पर क्रमश: 60 हजार रुपये और 20 हजार रुपये के ऑफर उपलब्ध हैं.
टाटा सिएरा अगस्त 2026 ऑफर
टाटा सिएरा के डीजल वेरिएंट पर 90 हजार रुपये तक का ऑफर मिल रहा है. इसमें 30 हजार रुपये तक की नकद छूट और 30 हजार रुपये तक की लॉयल्टी लाभ शामिल हैं. इसके अलावा टाटा 30 हाजर रुपये का लेवल-अप बोनस भी दे रही है.
टाटा अल्ट्रोज अगस्त 2026 ऑफर
अल्ट्रोज लाइनअप में कुल 55,000 रुपये तक की छूट मिल रही है. यह सीएनजी वेरिएंट पर उपलब्ध है. इसमें 15 हजार रुपये की नकद छूट, 20 हजार रुपये का नकद ऑफर और 20 हजार रुपये का स्क्रैपेज बोनस में से किसी एक को चुन सकते हैं. वहीं, पेट्रोल और डीजल वेरिएंट पर 35 हजार रुपये रक की छूट हैं.
टाटा हैरियर और सफारी ऑफर अगस्त 2026
सिएरा की तरह टाटा सफारी और हरियर के केवल डीजल वेरिएंट पर ही ऑफर उपलब्ध हैं. दोनों वेरिएंट्स के लिए ऑफर एक जैसे ही हैं और इनकी कुल कीमत 45 हजार रुपये तक है. इनमें 10 हजार रुपये की नकद छूट और 35 हजार रुपये तक के एक्सचेंज बोनस शामिल हैं.
टाटा टिगोर अगस्त 2026 ऑफर
टाटा टिगोर पर भी ऑफर मिल रहा है. कंपनी 30 हजार रुपये तक ऑफर दे रही है, जिसमें 15 हजार रुपये नकद छूट है. कस्टमर्स 10 हजार रुपये तक एक्सचेंज बोनस और 15 हजार रुपये तक के स्क्रैपेज बोनस में से किसी एक को चुन सकते है.
ये भी पढ़ें: भारत में शुरू हुई नई Kia Sorento की प्री-बुकिंग, हाइब्रिड इंजन के साथ एंट्री करेगी ये फैमिली SUV
