इंडिया में ईवी वाहनों की डिमांड दिन-प्रतिदिन बढ़ती ही जा रही है. खासकर टू-व्हीलर सेगमेंट में इलेक्ट्रिक स्कूटरों ने धमाल मचा रखा है. ओला, बजाज और टीवीएस से लेकर कई ऐसी कंपनियां हैं जिनके स्कूटर्स ग्राहकों को खूब पसंद आ रहे हैं. कम बजट में भी अच्छी रेंज वाले स्कूटर्स मार्केट में आते हैं. आज हम बात सुजुकी ई-एक्सेस स्कूटर की करेंगे, जो सड़कों पर जलवा बिखेर रहा है. इस स्कूटर ने कस्टमर्स के दिलों में अपनी अलग पहचान बनाई है. यदि आपके दिमाग में भी ई-स्कूटर खरीदने का प्लान चल रहा है, तो ई-एक्सेस बेहतर ऑप्शन हो सकता है. आइए इसके फीचर्स और रेंज के बारे में जानते हैं.
Suzuki E-Access: बैटरी और रेंज
सुजुकी इंडिया का पहला स्कूटर ई-एक्सेस 3kWh लिथियम (LFP) बैटरी लगी है. इसमें हब-माउंटेड परमानेंट मैग्नेट सिंक्रोनस लगी है, जो 4.1 किलोवाट की मैक्सिमम शक्ति और 15 nm का टॉर्क जेनरेट करती है. सुजुकी दावा करती है कि यह बैटरी 93 किलोमीटर तक रेंज दे सकती है.
Suzuki E-Access: एक्सलरेशन
सुजुकी ई-एक्सेस में 3 राइडिंग मोड मिलते हैं, जिसमें राइड A, राइड B और इको शामिल हैं. ए और बी का परफॉर्मेंस लगभग एक जैसा ही है. हालांकि, रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम में थोड़ा अंतर देखने को मिलता है. ऑटो कार इंडिया के अनुसार, एक्सलरेशन के समय में जब इस स्कूटर की बैटरी 97 पर्सेंट से ज्यादा चार्ज रहती है, तब ए राइडिंग मोड में 20 से 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ने में इसे 2.05 से 4.94 सेकंड का समय लगता है. साथ ही, 60 kmph की ओर एक्सलरेशन धीरे-धीरे बढ़ता है. ए और बी मोड में ओवरटेक करने में यह स्कूटर सक्षम है. ऐसे में सिटी राइड के लिए यह स्कूटर बेहतर ऑप्शन है.
ये भी पढ़ें:Ampere Nexus इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले देखें इसके फीचर्स
Suzuki E-Access: ब्रेकिंग सिस्टम
ई-एक्सेस में आगे वाले व्हील में डिस्क और पीछे में ड्रम ब्रेक लगाया गया है. इसके अलावा इसका रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम भी काफी मजबूत है और स्लो-स्पीड में राइडर को बार-बार ड्रेक दबाए बिना ही रुक-रुक कर चलने वाले ट्रैफिक में आसानी से निकलने में हेल्प करता है. वहीं, स्पीड गति पर रियर ब्रेक लीवर को जोर से दबाने पर पीछे का चक्का लॉक हो सकता है, जिससे स्किड करने का डर होता है.
Suzuki E-Access: फीचर्स
इसमें 4.2 इंच का डिजिटल कलरफुल TFT डिस्प्ले मिलता है, जिसे ब्लूटूथ के जरिए कनेक्ट किया जा सकता है. इग्नीशन, बूट और चार्जिंग पोर्ट को मैनेज करने के लिए कीलेस रिमोट का ऑप्शन मिलता है. सेफ्टी के तौर पर टिप ओवर सेंसर लगाया गया है, जिससे मोटर पावर ऑटोमैटिक कट हो जाता है. कॉम्बी ब्रेक सिस्टम (CBS) और एलईडी लाइटिंग मिलती है.
Suzuki E-Access: स्पेसिफिकेशन एंड प्राइस
सुजुकी ई-एक्सेस को पूरी तरह से नए प्लेटफॉर्म पर तैयार किया गया है. इसे कंपनी द्वारा खुद बनाया गया है. पेट्रोल वाले एक्सेस से इसका कोई कनेक्शन नहीं है. यह एक ही वेरिएंट के साथ आता है, जिसकी शुरुआती एक्स शोरूम (दिल्ली) कीमत 1.88 लाख रुपये है.
ये भी पढ़ें:River Indie इलेक्ट्रिक स्कूटर में क्या-क्या मिलता है? खरीदने से पहले जानें इसके फीचर्स
