Suzuki Access 125 vs Honda Activa 125: प्राइस, फीचर और परफॉरमेंस में कौन है आगे?

Suzuki Access 125 और Honda Activa 125 125cc सेगमेंट की सबसे पॉपुलर स्कूटर्स में से हैं. लेकिन कीमत, फीचर्स और इक्विपमेंट के मामले में ये दोनों थोड़े अलग हैं. आइए दोनों की सीधी तुलना करते हैं और देखते हैं कौन ज्यादा पावरफुल और किफायती साबित होता है.

125cc स्कूटर सेगमेंट इंडिया में हमेशा ही बहुत ही टफ कॉम्पटीशन वाला रहा है. Suzuki Access 125 और Honda Activa 125 इस सेगमेंट में सबसे पॉपुलर नामों में शामिल हैं. Suzuki ने हाल ही में Access 125 का नया वर्जन लॉन्च किया है. तो आइए देखते हैं नए वर्जन की प्राइस, फीचर्स और Activa 125 के मुकाबले इसकी खास बातें.

Suzuki Access 125 vs Honda Activa 125: इंजन

Suzuki Access 125 में 124cc का सिंगल-सिलेंडर एयर-कूल्ड इंजन फिट किया गया है, जो 8.4 hp की पावर और 10.2 Nm का टॉर्क देता है. वहीं Honda Activa 125 में 123.9cc का एयर-कूल्ड सिंगल-सिलेंडर इंजन आपको मिल जाता है. पावर वही 8.4 hp है. हां, इसमें आपको टॉर्क थोड़ा ज्यादा 10.5 Nm मिलता है. यानी, पावर तो बराबर है, लेकिन Activa में हल्का सा एक्स्ट्रा खिंचाव आपको महसूस होगा.

Suzuki Access 125 vs Honda Activa 125: फीचर्स

Suzuki Access 125 अब थोड़ा और स्मार्ट हो गया है. इसमें 4.2-इंच का TFT डिजिटल डिस्प्ले मिलता है. इसे आप अपने स्मार्टफोन से कनेक्ट कर सकते हैं राइड कनेक्ट टेक्नोलॉजी के जरिए. ऊपर से पूरे LED लाइट्स, USB पोर्ट भी है. नई वर्जन में अब single-channel ABS भी है, जो इसे 125cc स्कूटर रेंज में पहला बनाता है.

Honda Activa अब और भी स्मार्ट हो गया है. इसमें आपको Honda का H-Smart Key सिस्टम मिल जाता है. इसकी मदद से आप स्मार्ट अनलॉक, स्मार्ट स्टार्ट और स्मार्ट फाइंड जैसी चीजें आसानी से कर सकते हैं. वहीं 4.2-inch की TFT डिजिटल डिस्प्ले भी लगी हुई है, जो ब्लूटूथ के जरिए Honda RoadSync ऐप से कनेक्ट होती है. इसका मतलब, अब आप नेविगेशन देख सकते हैं और कॉल-स्मैसेज के अलर्ट भी सीधे डिस्प्ले पर पा सकते हैं. और हां, इसमें पूरी तरह LED लाइटिंग भी है.

Suzuki Access 125 vs Honda Activa 125: कीमत

अगर कीमत की बात करें, तो Suzuki Access 125 थोड़ी किफायती साबित होती है. दिल्ली में इसका एक्स-शोरूम प्राइस लगभग 78,184 रुपये से शुरू होता है और टॉप-टीयर Ride Connect TFT ABS वेरिएंट के लिए करीब 98,378 रुपये तक जाता है.

वहीं Honda Activa 125 थोड़ा महंगा है. इसकी कीमत आमतौर पर 89,652 रुपये से शुरू होकर टॉप वेरिएंट में 94,096 रुपये तक जाती है. मतलब शुरुआत में Access 125 पॉकेट-फ्रेंडली है, लेकिन टॉप एंड में दोनों के बीच का फर्क ज्यादा नहीं रहता.

यह भी पढ़ें: Honda Shine 125 vs Honda SP 125: कीमत और माइलेज में कौन है असली पैसा वसूल बाइक? देखें कंपैरिजन

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

अंकित आनंद, प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के तौर पर काम कर रहे हैं. वह पिछले डेढ़ साल से अधिक समय से पत्रकारिता के क्षेत्र में हैं. टेक जर्नलिस्ट के तौर पर अंकित स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) न्यूज, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स से जुड़ी खबरें कवर करते हैं. इसके अलावा, वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी अहम खबरों पर भी लिखते हैं. अंकित ने GGSIP यूनिवर्सिटी से जर्नलिज्म एंड मास कम्यूनिकेशन में ग्रेजुएशन की है.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >