Suzuki Access 125 अब इंडिया में कई वेरिएंट्स में उपलब्ध है. इसके अलग-अलग एक्स-शोरूम प्राइस वेरिएंट और फीचर्स के हिसाब से बदलते हैं. लाइनअप में Standard, Special Edition और Ride Connect वेरिएंट शामिल हैं. इससे आप अपने बजट, कनेक्टिविटी और फीचर्स की जरूरत के अनुसार आराम से चुनाव कर सकें. अगर आप भी अपने घर Suzuki Access 125 को लाने की प्लानिंग कर रहे हैं, तो नीचे इसके सारे वेरिएंट्स के एक्स-शोरूम प्राइस की पूरी लिस्ट हमनें दी है. आइए देखते हैं.
Suzuki Access 125: वेरिएंट वाइज प्राइस
| Suzuki Access 125 वेरिएंट्स | एक्स-शोरूम प्राइस |
|---|---|
| Standard Edition Drum Brake Variant | ₹78,184 |
| Special Edition Disc Brake Variant | ₹84,526 |
| Ride Connect Edition Disc Brake with Alloy Wheel | ₹88,727 |
| Ride Connect ABS Edition | ₹92,328 |
| Ride Connect TFT Edition | ₹93,877 |
| Ride Connect TFT ABS Edition | ₹98,378 |
Access 125 की Standard और Special Edition वेरिएंट
अगर आप Suzuki Access 125 की शुरुआत करना चाहते हैं, तो Standard Edition सबसे किफायती ऑप्शन है. वहीं, Special Edition थोड़ी-सी स्टाइलिंग और कुछ नए फीचर्स के साथ आती है. दोनों वेरिएंट्स में आपको टेलिस्कोपिक फ्रंट सस्पेंशन, CBS (Combined Brake System), और अंडर-सीट स्टोरेज जैसे फीचर्स मिलते हैं.
Access 125 की Ride Connect Edition वेरिएंट
अगर आप Suzuki Access 125 की रेंज में ऊपर की तरफ देखें, तो Ride Connect Edition और Ride Connect TFT Edition आते हैं. ये टेक्नोलॉजी में एक कदम आगे हैं. Ride Connect Edition में स्मार्टफोन कनेक्टिविटी और ब्लूटूथ फीचर्स दिए गए हैं. इससे आपका स्कूटर सीधे ऐप्स से जुड़ता है और नेविगेशन, अलर्ट जैसी डिटेल्स आपको आसानी से मिल जाती है.
वहीं Ride Connect TFT Edition में फुल-कलर TFT डिस्प्ले मिलता है. यह इंफॉर्मेशन को ट्रेडिशनल कंसोल की कंपैरिजन में और भी साफ-सुथरा दिखाता है. इस एक्स्ट्रा टेक की वजह से इन दोनों वेरिएंट्स की कीमत थोड़ी ज्यादा है.
यह भी पढ़ें: Bajaj Pulsar 125 के सभी वेरिएंट्स की कीमत में कितना फर्क? जानें माइलेज, फीचर्स और अन्य डिटेल्स
