VIRAL : अरबों की मालकिन और ब्रिटिश पीएम की सास पद्मश्री सुधा मूर्ति ने सड़क पर क्यों बनाया खाना?

Viral Photo|अरबों की संपत्ति होने के बावजूद सुधा मूर्ति बड़ी सादगी भरा जीवन जीती हैं. उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वह साधारण साड़ी पहनकर, सड़क किनारे जमीन पर बैठकर, मिट्टी के चूल्हे और बर्तन में खाना बनाती नजर आ रही हैं. उनकी सादगी देखकर हर कोई हैरान है.

Sudha Murthy Simplicity Goes Viral: इंफोसिस (Infosysy) के फाउंडर नारायण मूर्ति (Narayan Murthy) की पत्नी और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक की सास (British PM Rishi Sunak Mother-in-Law) पद्मश्री सुधा मूर्ति (Padmashri Sudha Murthy) की पहचान एक सामाजिक कार्यकर्ता, लेखिका, प्रेरक वक्ता के तौर पर भी है. लेकिन उनकी सादगी उनकी सबसे बड़ी पहचान है. अरबों की संपत्ति होने के बावजूद सुधा मूर्ति बड़ी सादगी भरा जीवन जीती हैं. आजकल उनकी एक तस्वीर सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रही है. इस तस्वीर में वह साधारण साड़ी पहनकर, सड़क किनारे जमीन पर बैठकर, मिट्टी के चूल्हे और बर्तन में खाना बनाती नजर आ रही हैं. उनकी सादगी देखकर हर कोई हैरान है.

सुधा मूर्ति ने पोंगल उत्सव के लिए बनाया खाना

वायरल हो रही तस्वीर में सुधा मूर्ति सड़क किनारे आम लोगों के बीच बैठकर मिट्टी के बर्तन में पोंगल उत्सव के लिए खाना बना रहीं हैं. केरल स्थित तिरुवनंतपुरम के अट्टुकल भगवती मंदिर में पोंगल उत्सव के दौरान सुधा मूर्ति भी आम महिलाओं के बीच शामिल हुईं. इस दौरान जमीन पर बैठकर पोंगल बना रही सुधा मूर्ति को पहले तो कई लोग पहचान ही नहीं पाए. लेकिन जब जाना, तो हैरान रह गए. अरबों की मालकिन सुधा मूर्ति का रिश्ता देश-विदेश के कई ताकतवर और संपन्न लोगों से है, लेकिन उन्होंने अपनी सादगी और सौम्यता से अलग ही पहचान बनायी है. सादगी की मूरत, सुधा मूर्ति की तस्वीर पर तारीफ में लोग लगातार कमेंट कर रहे हैं.

Also Read: VIRAL: यह वीडियाे देखने के बाद पेट्रोल पंप पर जाने से पहले दो बार सोचेंगे आप

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >