Starlink vs Jio: सैटेलाइट इंटरनेट के लिए मुकेश अंबानी और एलन मस्क आमने-सामने! किसका चलेगा सिक्का?

Elon Musk vs Mukesh Ambani – स्टारलिंक की स्पेस सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस को भारत लाने की कोशिश में एलन मस्क पिछले कुछ सालों से लगातार लगे हुए हैं. भारत में रिलायंस जियो उनके सामने एक बड़ी चुनौती है.

Starlink vs Jio : एलन मस्क स्टारलिंक को भारत में लॉन्च करना चाहते हैं. उन्होंने इसे लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात भी की है. स्टारलिंक की स्पेस सैटेलाइट आधारित इंटरनेट सर्विस को भारत लाने की कोशिश में एलन मस्क पिछले कुछ सालों से लगातार लगे हुए हैं. भारत में उनके सामने एक बड़ी चुनौती रिलायंस  जियो है. इसे लेकर भारत के मार्केट में दुनिया के सबसे अमीर व्यक्तियों में से एक एलन मस्क और एशिया के सबसे अमीर व्यक्ति मुकेश अंबानी के बीच ‘ट्रेड वॉर’ छिड़ सकता है. हाल में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यात्रा के दौरान एलन मस्क ने भारत में निवेश के संकेत दिए हैं, जिससे इसकी संभावना बढ़ गई है.

दूरदराज के गांवों तक पहुंचेगा इंटरनेट
एलन मस्क चाहते हैं कि उनका स्टारलिंक पृथ्वी की परिक्रमा करने वाले उपग्रहों से भारत में वायरलेस इंटरनेट को प्रसारित करे. हालांकि, उनका समूह जिस लाइसेंस व्यवस्था का समर्थन कर रहा है, उसके चलते उन्हें मुकेश अंबानी की रिलायंस के साथ मुकाबला करना पड़ सकता है. पिछले सप्ताह न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात के बाद मस्क ने 21 जून को कहा कि वह भारत में स्टारलिंक की शुरुआत करना चाहते हैं. इस सेवा की मदद से बुनियादी ढांचे की कमी वाले दूरदराज के गांवों तक इंटरनेट को पहुंचाया जा सकता है.

Also Read: Tesla के लिए भारत ने खोल दिये दरवाजे? PM मोदी से मुलाकात के बाद Elon Musk ने किया यह इशारा

स्टारलिंक बनाम जियो
स्टारलिंक चाहता है कि भारत सिर्फ सेवा के लिए लाइसेंस दे और सिग्नल वाले स्पेक्ट्रम या एयरवेव्स की नीलामी पर जोर न दे. मस्क का यह रुख टाटा, सुनील भारती मित्तल और अमेजन से मेल खाता है. दूसरी ओर अंबानी की रिलायंस का कहना है कि विदेशी उपग्रह सेवा प्रदाताओं के वॉयस और डेटा सेवाएं देने के लिए स्पेक्ट्रम की नीलामी होनी चाहिए. रिलायंस जियो का कहना है कि पारंपरिक दूरसंचार कंपनियों को समान अवसर देने के लिए ऐसा करना जरूरी है, जो सरकारी नीलामी में खरीदे गए एयरवेव्स का उपयोग करके ऐसी ही सेवाएं देते हैं.

भारत की अंतरिक्ष-आधारित संचार सेवा के लिए स्पेक्ट्रम निर्णय महत्वपूर्ण
ब्रोकरेज कंपनी सीएलएसए ने एक टिप्पणी में कहा, भारत की अंतरिक्ष-आधारित संचार सेवा (एसएस) के लिए स्पेक्ट्रम निर्णय महत्वपूर्ण है. सरकार ने 2010 से 77 अरब अमेरिकी डॉलर के मोबाइल स्पेक्ट्रम की नीलामी की है और कई कंपनियां एसएस के लिए उत्सुक हैं. पीटीआई-भाषा की रिपोर्ट के अनुसार, सीएलएसए ने कहा कि स्टारलिंक सहित कई कंपनियां भारतीय एसएस के लिए उत्सुक हैं. टिप्पणी में कहा गया है कि अमेजन, टाटा, भारती एयरटेल समर्थित वनवेब और लार्सन एंड टुब्रो नीलामी के खिलाफ हैं, जबकि रिलायंस जियो और वोडाफोन-आइडिया भारत एसएस नीलामी का समर्थन करते हैं.

Also Read: JIO का सबसे सस्ता रिचार्ज! 8 रुपये से कम खर्च में सालभर अनलिमिटेड डेटा-कॉलिंग

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >