Skoda Kodiaq RS की पहली खेप सिर्फ 6 मिनट के भीतर हुई Sold Out, जानें इसकी खासियत

Skoda की नई Kodiaq RS को भारतीय ग्राहकों से जबरदस्त रिस्पॉन्स मिला है. बुकिंग शुरू होते ही इसकी सभी 50 यूनिट्स महज 6 मिनट में रिजर्व हो गई. दमदार 265hp इंजन, AWD सिस्टम, फास्ट परफॉर्मेंस और प्रीमियम फीचर्स के दम पर यह SUV लॉन्च से पहले ही चर्चा में आ गई है.

नई स्कोडा कोडियाक RS की कीमत सामने आने से पहले ही कस्टमर्स का अच्छा रिस्पॉन्स मिला है. 23 जून को जैसे ही बुकिंग्स शुरू हुई, इस SUV के सभी 50 यूनिट्स सिर्फ 6 मिनट के भीतर ही बुक हो गए. बुकिंग अमाउंट 3 लाख रुपये रखी गई थी. दिलचस्प बात यह है कि यह पहली बार नहीं हुआ है. पिछले साल लॉन्च हुई लिमिटेड-एडिशन Octavia RS के सभी 100 CBU यूनिट्स भी बुकिंग शुरू होने के सिर्फ 20 मिनट के अंदर बिक गए थे. आइए जानते हैं इस दमदार SUV के इंजन, परफॉर्मेंस और फीचर्स से जुड़ी सारी डिटेल्स.

Skoda Kodiaq RS: इंजन

इसमें 2.0-लीटर का चार-सिलेंडर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया गया है, जो 265hp की पावर और 400Nm का टॉर्क जनरेट करता है. यानी रेगुलर Kodiaq के मुकाबले इसमें 61hp ज्यादा पावर और 80Nm ज्यादा टॉर्क मिलता है. इंजन के साथ 7-स्पीड ड्यूल-क्लच ऑटोमैटिक (DCT) गियरबॉक्स दिया गया है, जबकि ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) सिस्टम स्टैंडर्ड तौर पर मिलता है. 

बेहतर हैंडलिंग और राइड क्वालिटी के लिए SUV में Dynamic Chassis Control Plus (DCC Plus) और एडैप्टिव सस्पेंशन जैसी एडवांस टेक्नोलॉजी भी दी गई है. यह SUV 0 से 100 km/h की स्पीड महज 6.3 सेकंड में पकड़ लेती है.

Skoda Kodiaq RS: फीचर्स

इसमें 12.9-इंच का बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम मिलता है, जो वायरलेस Android Auto और Apple CarPlay को सपोर्ट करता है. वहीं, 10.25-इंच का फुली डिजिटल ड्राइवर डिस्प्ले भी इसमें दिया गया है. इसमें पैनोरमिक सनरूफ, 13-स्पीकर वाला Canton प्रीमियम ऑडियो सिस्टम (सबवूफर के साथ), पावर्ड रियर विंडो सनशेड्स और 3-जोन ऑटोमैटिक क्लाइमेट कंट्रोल जैसे फीचर्स दिए गए हैं.

कितनी हो सकती है Skoda Kodiaq RS की कीमत?

भारत में Skoda Kodiaq RS की कीमत का ऑफिसियल अनाउंसमेंट अभी नहीं हुआ है, लेकिन अंदाजा लगाया जा रहा है कि इसकी कीमत 50 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) से ऊपर हो सकती है. दरअसल, मौजूदा Kodiaq की कीमत 36.99 लाख रुपये से 46.99 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) के बीच है. इसलिए ज्यादा पावर और स्पोर्टी कैरेक्टर वाली RS वेरिएंट का प्रीमियम होना तय है.

यह भी पढ़ें: नई Citroen eC3X खरीदने का प्लान है? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये 5 बड़ी बातें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >