भारतीय बाजार में इलेक्ट्रिक टू-व्हीलर वाहनों की मांग तेजी से बढ़ रही है. यदि आप रोजाना ऑफिस आते-जाते हैं और उसके लिए एक शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो यह आर्टिकल आपके काम की है. हमने आपके लिए टीवीएस, ओला, एथर और हीरो से अलग हटकर Simple Energy ब्रांड का Simple One S इलेक्ट्रिक स्कूटर लाए हैं, जो आपके लिए बेस्ट हो सकता है. ऑफिस जाने वाले लोगों के लिए एक नया और शानदार इलेक्ट्रिक स्कूटर काफी पसंद किया जा रहा है. यह स्कूटर केवल 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की स्पीड पकड़ लेता है. इसमें 190 किलोमीटर तक की बेहतरीन रेंज और 5 राइडिंग मोड भी मिलते हैं. आइए इसके बारे में जानते हैं.
Simple One S: बैटरी और रेंज
इस इलेक्ट्रिक स्कूटर में 3.7 kWh की मजबूत बैटरी दी गई है जो पानी और धूल से बचाव के लिए IP67 रेटिंग के साथ आती है. एक बार पूरा चार्ज करने पर यह स्कूटर 190 किलोमीटर तक की दूरी तय कर सकता है. रोजाना 20 से 25 किलोमीटर ऑफिस आने-जाने वाले लोगों के लिए यह काफी फायदेमंद है, क्योंकि उन्हें इसे बार-बार चार्ज करने की जरूरत नहीं पड़ेगी. घर पर लगे साधारण सॉकेट से भी इसे आसानी से चार्ज किया जा सकता है.
Simple One S: स्पीड और राइडिंग मोड
परफॉर्मेंस के मामले में यह स्कूटर किसी से पीछे नहीं है. इसमें लगी पावरफुल मोटर इसे 90 किमी प्रति घंटे की टॉप स्पीड देती है. यह स्कूटर सिर्फ 3 सेकंड में 0 से 40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ लेता है. सफर को अपनी जरूरत के हिसाब से ढालने के लिए इसमें 5 अलग-अलग राइडिंग मोड मिलते हैं. इनमें ईको, राइड, डैश और सोनिक मोड शामिल हैं. शहर के ट्रैफिक में चलाने से लेकर खाली सड़कों पर तेज दौड़ने तक यह स्कूटर हर मोड पर बेहतरीन अनुभव देता है. इसके अलावा सामान रखने के लिए 35 लीटर का बड़ा बूट स्पेस भी मिलता है, जिसमें हेलमेट और ऑफिस बैग आसानी से आ जाते हैं.
ये भी पढ़ें: 145km रेंज का दावा, 75kW का चार्जर... फैमिली यूज के लिए परफेक्ट है ये इलेक्ट्रिक स्कूटर, बैटरी पर 5 साल की वारंटी
Simple One S: सेफ्टी और मॉडर्न फीचर्स
- 7 इंच का डिजिटल टचस्क्रीन डिस्प्ले
- ब्लूटूथ और जीपीएस कनेक्टिविटी
- टर्न-बाय-टर्न नेविगेशन सिस्टम
- कॉल और मैसेज अलर्ट सुविधा
- एंटी-थेफ्ट जियो फेंसिंग सुरक्षा
- फ्रंट और रियर में डिस्क ब्रेक
- रीजेनरेटिव ब्रेकिंग सिस्टम
- यूएसबी चार्जिंग पोर्ट
- साइड स्टैंड कट-ऑफ
Simple One S: कीमत और क्यों खरीदें?
Simple One S की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 1,71,999 रुपये है. हालांकि, यह महंगा जरूर है, लेकिन अगर आप ऑफिस जाने या डेली के कामों के लिए एक भरोसेमंद इलेक्ट्रिक स्कूटर ढूंढ रहे हैं, तो सिंपल एनर्जी का Simple One S आपके लिए एक बेहतरीन ऑप्शन साबित हो सकता है. 190 किलोमीटर की लंबी रेंज की वजह से आपको इसे रोज-रोज चार्ज करने का झंझट नहीं रहेगा, जिससे समय और बिजली दोनों की बचत होगी. इसका शानदार पिकअप और 4 राइडिंग मोड शहर के भारी ट्रैफिक में भी गाड़ी चलाना बेहद आसान और मजेदार बना देते हैं.
