Simple Energy अब भारत के फैमिली इलेक्ट्रिक स्कूटर सेगमेंट में एंट्री करने जा रही है. कंपनी 2 सितंबर को अपने पहले फैमिली-ओरिएंटेड इलेक्ट्रिक स्कूटर से पर्दा उठाएगी. लॉन्च के बाद यह नया ई-स्कूटर सीधे Ather Rizta, TVS iQube और Bajaj Chetak जैसे पॉपुलर इलेक्ट्रिक स्कूटर्स को टक्कर देगा. ऐसे में भारतीय कस्टमर्स को फैमिली ई-स्कूटर सेगमेंट में एक नया ऑप्शन जल्द मिलने वाला है.
Simple Energy का नया फैमिली स्कूटर मार्च 2026 में पहली बार टेस्टिंग के दौरान नजर आया था. कंपनी का कहना है कि इस स्कूटर को पूरी तरह इन-हाउस डेवलप किया गया है. इसे खास तौर पर रोजमर्रा के इस्तेमाल और फैमिली कम्यूटर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.
इस बार फैमिली राइडर्स को लुभाएगा नया Simple स्कूटर
Simple के नए स्कूटर के टेस्ट म्यूल्स से साफ हो गया है कि कंपनी इस बार बिल्कुल अलग रास्ता अपनाने वाली है. जहां Simple One, OneS और Ultra अपने शार्प और स्पोर्टी लुक के लिए जाने जाते हैं, वहीं नया स्कूटर ज्यादा राउंडेड और ट्रेडिशनल डिजाइन के साथ आएगा. यानी यह स्कूटर सिर्फ स्टाइल और परफॉर्मेंस पसंद करने वालों के लिए नहीं, बल्कि डेली यूज और फैमिली कस्टमर्स को ध्यान में रखकर तैयार किया जा रहा है.
ये भी पढ़ें: 120km की रेंज वाला ये इलेक्ट्रिक स्कूटर डेली ऑफिस-कॉलेज जाने वालों के लिए है बेस्ट, जानें खासियत
स्पाई तस्वीरों में दिखे ये खास डिजाइन एलिमेंट्स
स्पाई तस्वीरों में कुछ और दिलचस्प बातें भी देखने को मिली हैं. स्कूटर में फ्लैट सिंगल-पीस सीट दी गई है. इसके अलावा सेंटर स्टैंड और ट्विन रियर शॉक एब्जॉर्बर भी नजर आए हैं. वहीं, हेडलाइट को फ्रंट एप्रन पर लगाया गया है और उसके ठीक ऊपर एक छोटा-सा विंड डिफ्लेक्टर दिया गया है.
ब्रेकिंग सेटअप के साथ मिलेगा फ्रंट स्टोरेज स्पेस
Simple Energy ने अपने आने वाले स्कूटर में आगे डिस्क ब्रेक और पीछे ड्रम ब्रेक का कॉम्बिनेशन दिया है. इसके अलावा स्कूटर में सामने की तरफ एक फ्रंट स्टोरेज क्यूबी भी मिलती है, जहां आप मोबाइल, वॉलेट या दूसरी छोटी-छोटी जरूरी चीजें आसानी से रख सकते हैं.
टेस्टिंग में दिखा TFT डिस्प्ले
टेस्टिंग के दौरान दिखे इस स्कूटर में TFT डिस्प्ले भी नजर आया है. इससे साफ संकेत मिलता है कि प्रोडक्शन मॉडल में कनेक्टेड फीचर्स मिल सकते हैं. हालांकि, Simple Energy ने अभी तक अपने आने वाले नए स्कूटर के पूरे स्पेसिफिकेशंस और फीचर्स से पर्दा नहीं उठाया है. इसके लिए 2 सितंबर तक हमें इंतजार करना होगा.
ये भी पढ़ें: Honda, TVS या Suzuki... रोजाना इस्तेमाल के लिए किस कंपनी का पेट्रोल स्कूटर है बेस्ट?
