E-commerce सेक्टर को लेकर आयी यह गुड न्यूज, पढ़कर खुशी से झूम उठेंगे आप

आगामी त्योहारी मौसम में ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने की तैयारी में लगे ई-कॉमर्स उद्योग में साल 2023 की दूसरी छमाही में सात लाख अस्थायी रोजगार पैदा होने की संभावना है.

E-commerce Job Alert : कोरोना महामारी के बाद देश में ऑनलाइन खरीदारी का चलन बहुत बढ़ चुका है. यही कारण है कि ई-कॉमर्स सेक्टर दिनोंदिन ग्रो करता जा रहा है और यह अनुमान लगाया जा रहा है कि 2027 तक ऑनलाइन प्लैटफॉर्म के जरिये खरीदारी करने वालों की संख्या 450 मिलियन तक पहुंच जाएगी. जबकि 2022 में संख्या 2 अरब 14 करोड़ ही थी.

आगामी त्योहारी मौसम में ग्राहकों को बेहतर खरीदारी अनुभव देने की तैयारी में लगे ई-कॉमर्स उद्योग में साल 2023 की दूसरी छमाही में सात लाख अस्थायी रोजगार पैदा होने की संभावना है. एक रिपोर्ट में यह अनुमान जताया गया है. अपने ग्राहकों के लिए भर्तियां करने वाली कंपनी टीमलीज सर्विसेज ने एक रिपोर्ट जारी कर यह अनुमान जताया.

Also Read: Amazon ने मिलाया ICAR से हाथ, किसानों के सशक्तीकरण के लिए यह काम करने जा रहा E-Commerce प्लैटफॉर्म

रिपोर्ट के अनुसार, देश की ई-कॉमर्स कंपनियां त्योहारों के आगामी मौसम को देखते हुए अपने प्रतिद्वंद्वियों से आगे रहने के लिए अस्थायी कर्मचारियों की भर्तियां कर रही हैं. इससे दूसरी छमाही में लगभग सात लाख अस्थायी नौकरियां पैदा होने की संभावना है. कंपनी ने कहा कि इस साल त्योहारी सीजन में भर्तियों में पिछले साल की तुलना में 25 प्रतिशत वृद्धि होने की संभावना है. त्योहारी मौसम के लिए भर्तियों का सिलसिला जुलाई से शुरू हो चुका है.

अस्थायी कर्मियों की मांग त्योहारी सीजन में लगातार बढ़ती रही है. ऐसा सिर्फ बेंगलुरु, दिल्ली, मुंबई, हैदराबाद और चेन्नई जैसे महानगरों में ही नहीं बल्कि वड़ोदरा, पुणे और कोयम्बटूर जैसे अपेक्षाकृत छोटे शहरों में भी देखा जाता है.

Also Read: Meesho बना सबसे तेजी से बढ़ता शॉपिंग ऐप, डाउनलोड की संख्या 50 करोड़ के पार

टीमलीज सर्विसेज के उपाध्यक्ष एवं कारोबार प्रमुख बालसुब्रमण्यन ए ने कहा, पिछले पांच वर्षों में हमने अस्थायी कामगारों के लिए मांग में सालाना आधार पर 20 प्रतिशत की बढ़त देखी है. यह सिलसिला अगले दो-तीन साल तक बने रहने की संभावना है.

ई-कॉमर्स क्षेत्र ने वित्तीय वर्ष 2021 के बाद गतिशील रूप से विकसित होते हुए देशों के अनुसार विभिन्न नौकरियों के लिए एक बड़ी अवसरों की संख्या प्रदान की है. ई-कॉमर्स क्षेत्र में उपलब्ध नौकरियों की संख्या बदलती रहती है. ई-कॉमर्स क्षेत्र में कुछ नौकरियां उदाहरण के तौर पर निम्नलिखित हो सकती हैं-

Also Read: Fake Rating की सेटिंग ई-कॉमर्स कंपनियों पर पड़ेगी भारी, गाइडलाइंस जारी, नये नियम इस दिन से होंगे लागू

वेबसाइट डेवलपर्स और डिजाइनर : ई-कॉमर्स कंपनियों में वेबसाइट डेवलपमेंट और डिजाइन के लिए नौकरियां उपलब्ध होती हैं.

ई-कॉमर्स मैनेजर : इस पद पर व्यापार विकास, उत्पादन, बिक्री, मार्केटिंग, और ग्राहक सेवा से संबंधित कार्य होते हैं.

डिजिटल मार्केटिंग एग्जीक्यूटिव : ई-कॉमर्स कंपनियों में उत्पाद विज्ञापन, सामाजिक मीडिया प्रबंधन, ईमेल मार्केटिंग, और वेब प्रचार के लिए नौकरियां मिल सकती हैं.

लॉजिस्टिक्स और वितरण : ई-कॉमर्स कंपनियों में उत्पादों की गतिविधियों, शिपिंग, पैकेजिंग, और वितरण से संबंधित नौकरियां होती हैं.

ग्राहक सहायता एजेंट : उत्पाद खरीदने, विक्रय, और ग्राहक समस्याओं का समाधान करने के लिए ई-कॉमर्स कंपनियों में ग्राहक सहायता एजेंट की नौकरियां होती हैं.

ध्यान देने वाली बात है कि ई-कॉमर्स क्षेत्र नौकरियों की संख्या के साथ साथ इसमें काम करने के लिए अनुभव और क्षेत्र के विकास के अनुसार वेतन स्तर भी बदलता रहता है.

Also Read: Amazon Flipkart Meesho की फेस्टिव सेल को मिला जोरदार रिस्पॉन्स, इन शहरों में दोगुना हुआ कस्टमर बेस

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >