Samsung लाया नया बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy J2 Core Launch Price Features Specifications: Samsung ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy J2 Core 2020 लॉन्च किया है. यह एक एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन है, जो साल 2018 में आये गैलेक्सी J2 कोर का अपग्रेडेड वेरिएंट है. पिछले मॉडल के मुकाबले नये J2 कोर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इसे सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है.

Samsung Galaxy J2 Core Launch Price Features Specifications: Samsung ने भारत में अपना लेटेस्ट एंट्री लेवल स्मार्टफोन Galaxy J2 Core 2020 लॉन्च किया है. यह एक एंड्रॉयड गो स्मार्टफोन है, जो साल 2018 में आये गैलेक्सी J2 कोर का अपग्रेडेड वेरिएंट है. पिछले मॉडल के मुकाबले नये J2 कोर में कई बदलाव देखने को मिलेंगे. इसे सैमसंग इंडिया की ऑफिशियल वेबसाइट पर कीमत और स्पेसिफिकेशन्स के साथ लिस्ट किया गया है.

Also Read: Honor ने लॉन्च किये दो दमदार बजट स्मार्टफोन, जानें कीमत और खूबियां

Samsung Galaxy J2 Core 2020 को केवल एक वेरिएंट 1GB रैम और 16GB स्टोरेज में पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन की कीमत 6,299 रुपये रखी गई है. उम्मीद है कि इसकी बिक्री लॉकडाउन खत्म होते ही शुरू की जाएगी. ग्राहकों के लिए ये स्मार्टफोन ब्लू, गोल्ड और ब्लैक कलर ऑप्शन में उपलब्ध होगा.

Also Read: Coronavirus के खतरे के बीच अपने Smartphone को ऐसे करें Sanitize

नया स्मार्टफोन Galaxy J2 Core 2020 एंड्रॉयड ओरियो (गो एडिशन) पर चलता है. यह स्मार्टफोन एंड्रॉयड गो ऐप्स जैसे- यूट्यूब गो, जीमेल गो, मैप्स गो और असिस्टेंट गो से लैस है. सैमसंग ने दावा किया है कि इसमें 12 घंटे का यूट्यूब गो प्लबैक मिलेगा. इसमें स्मार्ट मैनेजर भी है.

Also Read: Vivo V19 Launch: क्वाड कैमरा सेटअप वाले इस स्मार्टफोन की ये खूबियां भी हैं खास

इस स्मार्टफोन में टॉप और बॉटम में मोटे बेजल्स के साथ 5 इंच qHD डिस्प्ले दिया गया है. इसमें Exynos 7570 क्वॉड-कोर प्रोसेसर मौजूद है. कार्ड की मदद से इसकी मेमोरी को 256GB तक बढ़ाया जा सकता है.

Also Read: Samsung Galaxy के दो नये 5G स्मार्टफोन्स लॉन्च, कीमत और खूबियां जानें

Samsung Galaxy J2 Core 2020 के कैमरे की बात करें, तो इसके रियर में 8MP का कैमरा और फ्रंट में 5MP का सेल्फी कैमरा दिया गया है. इसमें ऑटो फोकस है और रियर कैमरे के साथ फ्लैश भी मिलेगा. इसमें FHD वीडियो रिकॉर्डिंग का सपोर्ट मौजूद है.

Also Read: Samsung ने बजट रेंज में लॉन्च किया ट्रिपल रियर कैमरे वाला स्मार्टफोन

इसकी बैटरी 2,600mAh की है. कनेक्टिविटी के लिहाज से इसमें डुअल-सिम सपोर्ट, 4G LTE, Wi-Fi, माइक्रो USB, 3.5mm हेडफोन जैक और ब्लूटूथ 4.2 का सपोर्ट दिया गया है.

Also Read: 5000mAh बैटरी और पंच होल डिस्प्ले के साथ आया Samsung का नया बजट स्मार्टफोन

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >