Samsung Galaxy F34 5G पर यहां मिल रहा 2000 रुपये का फ्लैट डिस्काउंट, ऐसे लगाएं मौके पर चौका

Samsung Galaxy F34 5G स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 18999 रुपये है. ऑफर के तहत आप इसे 16999 रुपये में खरीद सकते हैं. दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 20999 रुपये है. यह 18999 रुपये में आपका हो सकता है.

Samsung Galaxy F34 5G Price & Offers : Galaxy F34 5G स्मार्टफोन Samsung ने हाल ही में लॉन्च किया है. यह फोन फ्लिपकार्ट से खरीदी के लिए उपलब्ध हो गया है. यह फोन 120 हर्ट्ज सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 6000 एमएएच की बैटरी, 50MP कैमरा फीचर्स से लैस है. इस हैंडसेट की कीमत 18,999 रुपये से शुरू होती है. अच्छी बात यह है कि इसके साथ कुछ शानदार डील्स उपलब्ध हैं, जिनका फायदा उठाकर आप यह फोन सस्ते में खरीद पाएंगे. आइए जानते हैं कैसे-

Samsung Galaxy F34 5G Price

सैमसंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन का पहला वेरिएंट 6 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 18,999 रुपये है. इंट्रोडक्ट्री ऑफर के तहत आप इसे 16,999 रुपये में खरीद सकते हैं. वहीं, फोन का दूसरा वेरिएंट 8 जीबी रैम और 128 जीबी स्टोरेज के साथ आता है. इसकी कीमत 20,999 रुपये है लेकिन यह 18,999 रुपये में आपका हो सकता है. सैमसंग के इस लेटेस्ट स्मार्टफोन को दो कलर वेरिएंट्स- इलेक्ट्रिक ब्लैक और मिस्टिक ग्रीन कलर में खरीदा जा सकता है.

Also Read: 24GB रैम और 1TB स्टोरेज के साथ आ रहा OnePlus Ace 2 Pro स्मार्टफोन, मिलेगी रॉकेट की स्पीड

Samsung Galaxy F34 5G Offers

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह डिस्काउंट कुछ चुनिंदा बैंक कार्ड्स पर दिया जा रहा है. अगर आप HDFC बैंक अथवा ICICI बैंक के कार्ड का इस्तेमाल नॉन-ईएमआई के लिए करेंगे, तो आपको इस ऑफर का लाभ मिल जाएगा. इसके साथ 9 महीने की नो कॉस्ट EMI उपलब्ध करायी जा रही है. इसके लिए आपको हर महीने 2,334 रुपये देने होंगे. इसके साथ ही, फोन की खरीद पर भारी भरकम एक्सचेंज ऑफर भी दिया जा रहा है. इसके लिए शर्त यह है कि आपका पुराना स्मार्टफोन अच्छी स्थिति में हो.

Samsung Galaxy F34 5G Features & Specifications

Samsung Galaxy F34 5G Display – सैमसंग के इस फोन को 6.5 इंच के फुल एचडी प्लस सुपर एमोलेड डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ पेश किया गया है. यह फोन कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन से लैस है.

Samsung Galaxy F34 5G Camera – सैमसंग गैलेक्सी F34 5G को ट्रिपल कैमरा सेटअप 50MP + 8MP + 2MP के साथ पेश किया गया है. फोन में 4के रेजॉल्यूशन के साथ वीडियो बनाने की सुविधा भी मिल रही है. सेल्फी के लिए फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Samsung Galaxy F34 5G Storage – सैमसंग गैलेक्सी की फ्लैगशिप सीरीज का यह फोन दो वेरिएंट्स – 6 GB RAM + 128 GB Storage और 8 GB RAM + 128 GB Storage में आया है.

Samsung Galaxy F34 5G Battery – सैमसंग की गैलेक्सी एफ सीरीज के नये फोन को पावर देने के लिए इसमें 6000 mAh की बैटरी दी गई है.

Samsung Galaxy F34 5G Bands – सैमसंग गैलेक्सी एफ 34 5जी स्मार्टफोन में 11 5G बैंड्स और स्मार्ट हॉटस्पॉट की सुविधा मिलती है.

Samsung Galaxy F34 5G Sound Quality – सैमसंग के इस हैंडसेट में बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Atmos फीचर दिया गया है.

Samsung Galaxy F34 5G Price – Galaxy F34 5G स्मार्टफोन के 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत 18,999 रुपये और 8GB+128GB वेरिएंट की कीमत 20,999 रुपये है.

Samsung Galaxy F34 5G Offers – बैंक डिस्काउंट ऑफर के साथ इस फोन का बेस वेरिएंट 16,999 रुपये में और टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. इसके अलावा, पुराना फोन एक्सचेंज करने पर आप 2000 रुपये का एडिशनल बोनस डिस्काउंट का फायदा उठा सकते हैं.

Samsung Galaxy F34 5G Availability – Galaxy F34 5G स्मार्टफोन को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है. इस स्मार्टफोन को ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट से खरीदा जा सकता है.

Also Read: Samsung के नये Flip 5 और Fold 5 स्मार्टफोन्स काे 28 घंटे में 1 लाख लोगों ने किया Book

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >