Galaxy F34 5G: बजट क्लास में दमदार स्मार्टफोन लायी Samsung

1 / 1
Galaxy F34 5G: बजट क्लास में दमदार स्मार्टफोन लायी Samsung
फुल स्क्रीन में देखें

Galaxy F34 5G: बजट क्लास में दमदार स्मार्टफोन लायी Samsung

Galaxy F34 5G को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. सैमसंग गैलेक्सी की फ्लैगशिप सीरीज का यह फोन दो वेरिएंट्स – 6 GB RAM + 128 GB Storage और 8 GB RAM + 128 GB Storage में आया है.

Samsung ने नया गैलेक्सी स्मार्टफोन Galaxy F34 5G लॉन्च कर दिया है. इसमें 120Hz के रिफ्रेश रेट और 1000 निट्स पीक ब्राइटनेस के साथ 6.46 इंच की एफएचडी प्लस AMOLED डिस्प्ले मिलेगी. साथ में कॉर्निंग गोरिला ग्लास 5 प्रोटेक्शन है.

Galaxy F34 5G को 18,999 रुपये की शुरुआती कीमत पर लॉन्च किया गया है. सैमसंग गैलेक्सी की फ्लैगशिप सीरीज का यह फोन दो वेरिएंट्स – 6 GB RAM + 128 GB Storage और 8 GB RAM + 128 GB Storage में आया है.

सैमसंग गैलेक्सी F34 5G को ट्रिपल कैमरा सेटअप 50MP + 8MP + 2MP के साथ पेश किया गया है. इस फोन से 4K रेजॉल्यूशन के साथ वीडियो बनाया जा सकता है. सेल्फी के लिए इस फोन में 13MP फ्रंट कैमरा दिया गया है.

Samsung Galaxy F34 5G फोन में 6000 mAh की बैटरी दी गई है. सैमसंग गैलेक्सी एफ 34 5जी स्मार्टफोन में 11 5G बैंड्स और स्मार्ट हॉटस्पॉट की सुविधा मिलती है. बेहतरीन साउंड क्वालिटी के लिए इसमें Dolby Atmos फीचर दिया गया है.

Galaxy F34 5G का बेस बैंक डिस्काउंट ऑफर के साथ इस फोन का बेस वेरिएंट 16,999 रुपये में और टॉप वेरिएंट 18,999 रुपये में खरीदा जा सकता है. एक्सचेंज ऑफर के तहत आप 2000 रुपये का एडिशनल बोनस डिस्काउंट भी मिलेगा.

Samsung Galaxy F34 5G फोन को 6GB+128GB और 8GB+128GB वेरिएंट्स में पेश किया गया है. यह फोन ब्लैक और ग्रीन कलर वेरिएंट्स में कंपनी की ऑफिशियल वेबसाइट और फ्लिपकार्ट पर उपलब्ध है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >