अब नए कलर में सड़क पर दौड़ेगी Royal Enfield Hunter 350, स्टाइलिश बाइक की कीमत मात्र इतनी…

Royal Enfield Hunter 350 को कंपनी ने एक नए कलर में लॉन्च कर दिया है. जिससे यह बाइक और भी ज्यादा आकर्षक और दमदार हो गई है. इस नए कलर वेरिएंट को राइडर्स रॉयल एनफील्ड के स्टोर, ऐप या फिर वेबसाइट से बुक कर सकते हैं. जानिए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में.

युवाओं में Royal Enfield का अलग ही क्रेज देखने को मिलता है. क्लासिक लुक और कलर के कारण इसे काफी पसंद किया जाता है. वहीं, रॉयल एनफील्ड के सस्ते मॉडल Royal Enfield Hunter 350 की भी काफी डिमांड मार्केट में देखने को मिलती है. ऐसे में रॉयल एनफील्ड लवर्स के लिए कंपनी ने Royal Enfield Hunter 350 को एक नए कलर “ग्रेफाइट ग्रे” में लॉन्च कर दिया है. जिससे मैट ग्रेफाइट ग्रे में रॉयल एनफील्ड हंटर 350 और भी दमदार दिख रहा है. कंपनी का यह नया कलर उन राइडर्स को काफी पसंद आ सकता है, जिन्हें सिंपल लेकिन स्टाइलिश और मॉर्डन पसंद आता है. आइए जानते हैं इस नए कलर वेरिएंट की कीमत और फीचर्स के बारे में.

मिलेगा दमदार लुक

रॉयल एनफील्ड हंटर 350 का ये नया कलर स्ट्रीट ग्रैफिटी आर्ट से इंस्पायर है. नियॉन येलो एक्सेंट के साथ मैट ग्रेफाइट ग्रे फिनिश में बाइक काफी बोल्ड और मॉडर्न हो गया है.  मैट फिनिश, बोल्ड स्ट्राइप्स और यूनिक ग्राफिक्स इसे पहले से और भी ज्यादा अट्रैक्टिव बनाते हैं. इससे पहले हंटर 350 में कंपनी ने टोक्यो ब्लैक, रियो व्हाइट और लंदन रेड जैसे कलर्स के साथ-साथ कई एर्गोनॉमिक और मैकेनिकल अपडेट्स दिए थे.

पावरफुल इंजन

इंजन कि बात करें तो, Hunter 350 में वही रॉयल एनफील्ड का भरोसेमंद 349cc, सिंगल-सिलिंडर, एयर-ऑयल कूल्ड इंजन दिया गया है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है. 5-स्पीड गियरबॉक्स के साथ इसकी राइडिंग एक्सपीरियंस स्मूद और मजेदार है, चाहे आप शहर में हों या फिर हाइवे पर. इसके अलावा मॉडर्न फीचर्स जैसे ट्रिपर पॉड, टाइप-C USB फास्ट चार्जिंग और LED हेडलैंप इसे और भी प्रैक्टिकल बनाते हैं.

इतनी है कीमत

कीमत कि बात करें तो, हंटर 350 का नए कलर वेरिएंट की एक्स-शोरूम कीमत 1,76,750 रुपये है. जिसे आप देश के किसी भी रॉयल एनफील्ड स्टोर, रॉयल एनफील्ड ऐप या फिर वेबसाइट से बुक कर सकते हैं.

पुरानी कार बेचने की कर रहे प्लानिंग? तो बस कर लें ये 5 काम, फिर ग्राहक खुद देंगे मुंह मांगा दाम

10 लाख में 14 लोगों की सवारी, बड़े परिवार के लिए परफेक्ट है ये बड़ी गाड़ी

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivani shah

शिवानी शाह टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में वह कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रही हैं. वह स्मार्टफोन्स, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), गैजेट्स, बायर्स गाइड और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करती हैं.

टेक्नोलॉजी सेक्टर में शिवानी शाह की मजबूत पकड़ स्मार्टफोन लॉन्च/रिव्यूज, गैजेट रिव्यूज, टिप्स एंड ट्रिक्स, बायर्स गाइड, टेलीकॉम अपडेट्स, AI टूल्स/फीचर्स और ट्रेंडिंग टेक टॉपिक्स से जुड़े विषयों में है. ऑटोमोबाइल सेक्टर में वह नई कार/बाइक/स्कूटर्स की लॉन्चिंग, गाड़ियों के फीचर्स, बायर्स गाइड, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), ट्रेंडिंग ऑटो टॉपिक्स और अपडेट्स पर रिसर्च-बेस्ड कंटेंट लिखती हैं. उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर सिर्फ लॉन्च और फीचर्स की जानकारी तक सीमित न रहे, बल्कि पाठकों को यह भी समझ आए कि वह उनके लिए कितनी काम की है.

शिवानी शाह ने साल 2020 में करीम सिटी कॉलेज, जमशेदपुर से पत्रकारिता में ग्रेजुएशन और साल 2024 में अपेक्स यूनिवर्सिटी, जयपुर से मास्टर्स की पढ़ाई पूरी की. पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया.

अपने करियर की शुरुआत शिवानी शाह ने झारखंड के डिजिटल न्यूज पोर्टल Lagatar.com से की, जहां करीब एक साल तक उन्होंने काम किया. इसके बाद जयपुर में पढ़ाई के दौरान Hamara Samachar यूट्यूब चैनल में वह न्यूज एंकर रहीं. मास्टर्स पूरी करने के बाद उन्होंने झारखंड डिजिटल न्यूज पोर्टल The News Post में करीब एक साल तक काम किया. इन संस्थानों में काम करने के दौरान उन्होंने लोगों तक सही, भरोसेमंद और आसान भाषा में जानकारी पहुंचाने का अनुभव हासिल किया.

शिवानी का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी और खरीदारी के फैसलों को प्रभावित करती हैं. इसलिए वह हर खबर को अच्छी तरह रिसर्च करके, आसान भाषा में और सही जानकारी के साथ लिखती हैं, ताकि हर उम्र के पाठक उसे आसानी से समझ सकें.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >