Hunter से लेकर Goan Classic तक: जानें कौन-सी Royal Enfield 350cc बाइक आपके लिए है परफेक्ट

Royal Enfield की 350cc रेंज में 5 अलग-अलग बाइकें हैं, जो एक ही इंजन के साथ भी अलग एक्सपीरियंस देती हैं. कोई शहर में आसान राइड के लिए है, तो कोई लंबी दूरी और टूरिंग के लिए. हर मॉडल का स्टाइल, कम्फर्ट और यूज अलग है. आइए जानते हैं आपके लिए कौन सा बेस्ट रहेगा.

Royal Enfield के पास 2026 में भारत में 350cc सेगमेंट की कुल 5 बाइक्स हैं. उनके नाम हैं Hunter 350, Bullet 350, Meteor 350, Classic 350 और Goan Classic 350. कमाल की बात यह है कि इन सभी में एक ही 349cc J-series इंजन मिलता है, जो 20.2 bhp की पावर और 27 Nm का टॉर्क देता है.

लेकिन फर्क सिर्फ इंजन का नहीं है, बल्कि हर बाइक का स्टाइल, राइडिंग पोजिशन और किस तरह के राइडर के लिए बनाई गई है, ये सब अलग-अलग है. कोई सिटी राइड के लिए बेस्ट है, तो कोई लंबी टूरिंग के लिए. अगर आप अपनी जरूरत और बजट के हिसाब से सही बाइक चुनना चाहते हैं, तो नीचे हमें हर मॉडल को आसान तरीके से समझया है.

Royal Enfield Hunter 350

Royal Enfield की 350cc रेंज में एंट्री करने का सबसे आसान और किफायती ऑप्शन Hunter है. 2026 अपडेट के साथ इसमें नया Base Premium वेरिएंट भी आ गया है, जिसकी कीमत करीब 1.49 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) से शुरू होती है. वहीं टॉप मॉडल 1.70 लाख रुपये तक जाता है. यह बाइक खासतौर पर शहर में चलाने के लिए बनाई गई है. ये हल्की है, कॉम्पैक्ट है और ट्रैफिक में आसानी से हैंडल हो जाती है. इसमें सेमी-डिजिटल मीटर, स्लिप और असिस्ट क्लच और 13-लीटर का फ्यूल टैंक भी मिलता है.

Royal Enfield Bullet 350 

Bullet 350 की कीमत करीब 1.64 लाख रुपये से शुरू होकर लगभग 2.08 लाख रुपये (एक्स-शोरूम) तक जाती है. इसका इंजन भले ही Hunter जैसा ही है, लेकिन इसका पूरा फील काफी अलग मिलता है. स्पोक व्हील्स, सीधा और कम्फर्टेबल राइडिंग पोजिशन और Royal Enfield की क्लासिक डिजाइन इसे पूरी तरह एक पुराने जमाने वाली बाइक का फील देते हैं. ये बाइक उन लोगों के लिए है जो बिना Classic 350 पर ज्यादा खर्च किए, असली Royal Enfield वाला रेट्रो स्टाइल और रॉयल रोड प्रेजेंस चाहते हैं. इसके टॉप वेरिएंट में डुअल-चैनल ABS का सेफ्टी फीचर भी मिलता है.

यह भी पढ़ें: 650cc इंजन वाली इस Royal Enfield में ऐसा क्या खास है जो इसे अलग बनाता है?

Royal Enfield Meteor 350

यह एक 350cc क्रूजर बाइक है. इसकी कीमत करीब 1.96 लाख रुपये से शुरू होकर 2.16 लाख रुपये तक जाती है (एक्स-शोरूम). इसके चार वेरिएंट मिलते हैं Fireball, Stellar, Aurora और Supernova. साथ ही एक खास Sundowner Orange एडिशन भी है. इसकी कीमत लगभग 2.19 लाख रुपये है. लंबी राइड्स के लिए ये बाइक काफी कम्फर्टेबल मानी जाती है क्योंकि इसमें 15-लीटर का बड़ा फ्यूल टैंक और आगे की तरफ सेट फुटपेग दिए गए हैं. सीट हाइट सिर्फ 765 mm है, जो इसे काफी लो और आसान बनाती है. माइलेज की बात करें तो ये बाइक करीब 31 से 35 kmpl तक आराम से निकाल देती है.

Royal Enfield Classic 350

इसकी कीमत लगभग 1.85 लाख रुपये से शुरू होकर 2.21 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) तक जाती है. यह सात अलग-अलग वेरिएंट्स में मिलती है. Redditch से लेकर Signals, Halcyon और टॉप पर Dark व Heritage Chrome तक. अब हर वेरिएंट में ड्यूल-चैनल ABS स्टैंडर्ड दिया गया है, जिससे सेफ्टी और भी बेहतर हो गई है. 13.5 लीटर का फ्यूल टैंक, कम्फर्टेबल सस्पेंशन और पूरे भारत में 2500+ डीलर्स का मजबूत सर्विस नेटवर्क इसे काफी प्रैक्टिकल बनाता है.

Royal Enfield Goan Classic 350

यह इस ग्रुप की सबसे महंगी और सबसे अलग दिखने वाली बाइक है. इसकी कीमत 2.23 लाख रुपये से शुरू होकर 2.35 लाख रुपये (एक्स-शोरूम, चेन्नई) तक जाती है. इसका लुक पूरी तरह अलग है. ऊंचे ‘एप-हैंगर’ हैंडलबार, व्हाइट-वॉल टायर्स और ब्रश्ड एलुमिनियम क्रॉस-स्पोक व्हील्स इसे एक दमदार बॉबर स्टाइल देते हैं. 2026 अपडेट में इसमें स्लिप और असिस्ट क्लच के साथ फास्ट USB चार्जिंग भी मिलती है. इसकी सीट हाइट सिर्फ 750 mm है. हालांकि, इसका रियर सस्पेंशन थोड़ा हार्ड है, इसलिए खराब रास्तों पर झटके महसूस हो सकते हैं.

यह भी पढ़ें: भारतीयों के दिलों पर क्यों राज करती हैं Royal Enfield की बाइक्स, जानिए 6 बड़ी वजहें

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >