PICS: रिलायंस का नया 4जी जियोबुक, किफायती लैपटॉप की खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे

1 / 1
PICS: रिलायंस का नया 4जी जियोबुक, किफायती लैपटॉप की खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे
फुल स्क्रीन में देखें

PICS: रिलायंस का नया 4जी जियोबुक, किफायती लैपटॉप की खूबियां जानकर खुश हो जाएंगे

जियोबुक का वजन केवल 990 ग्राम है. इसमें 4जी एलटीई और डुअल बैंड वाई-फाई से जुड़ने की सुविधा उपलब्ध है. इसका स्क्रीन साइज 11.6 इंच है. यह एक किफायती लैपटॉप है जो छात्रों और कामकाजी पेशेवरों के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसे रिलायंस डिजिटल स्टोर और अमेजन से खरीदा जा सकता है.

रिलायंस रिटेल ने जियोबुक नाम से मिनी नोटबुक जारी किया है. इसकी कीमत 16,499 रुपये है. देश के दिग्गज कारोबारी मुकेश अंबानी की कंपनी ने इसके बारे में जानकारी देते हुए इसे भारत की पहली लर्निंग बुक बताया है. कंपनी ने कहा है कि पांच अगस्त 2023 से लोग रिलायंस डिजिटल से ऑनलाइन या उसकी दुकानों या अमेजन ऐप पर इसे खरीद पाएंगे.

जियोबुक का वजन केवल 990 ग्राम है. इसमें 4जी एलटीई और डुअल बैंड वाई-फाई से जुड़ने की सुविधा उपलब्ध है. इसका स्क्रीन साइज 11.6 इंच है. कंपनी की ओर से कहा गया है, हमारी लगातार यह कोशिश रहती है कि हम आपके लिए कुछ ऐसा लायें जो नया सीखने में मदद करे और जिंदगी को आसान बनाये. जियोबुक हर उम्र के लोगों के लिए बनी है.

जियोबुक से सीखने के तरीके में एक क्रांतिक्रारी बदलाव होगा, लोगों के लिए विकास के नये तरीके लायेगी और आपको नये कौशल भी सिखाएगी. इस महीने की शुरुआत में जियो ने जियो भारत फोन पेश किया था. इसकी कीमत 999 रुपये रखी गयी है.

जियोबुक 2023 के फीचर्स की बात करें तो इसमें 11.6 इंच का एचडी डिस्प्ले, MediaTek MT8788 ऑक्टा-कोर प्रॉसेसर, 4GB LPDDR4 RAM, 64GB eMMC स्टोरेज, 5000 mAh की बैटरी, 2 USB पोर्ट, 1 HDMI पोर्ट, 3.5mm ऑडियो जैक, JioOS ऑपरेटिंग सिस्टम मिलता है. जियोबुक 2023 की कीमत 16,499 रुपये है.

जियोबुक 2023 एक 4G लैपटॉप है जो भारत में रिलायंस जियो द्वारा लॉन्च किया गया है. यह एक किफायती लैपटॉप है जो छात्रों और कामकाजी पेशेवरों के लिए एक अच्छा विकल्प है. इसे रिलायंस डिजिटल स्टोर और अमेजन से खरीदा जा सकता है.

यह लैपटॉप उन लोगों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो एक किफायती लैपटॉप की तलाश में हैं जो हल्के और पोर्टेबल हो. यह छात्रों और कामकाजी पेशेवरों के लिए एक अच्छा विकल्प है जो वेब ब्राउजिंग, ऑफिस एप्लिकेशन का उपयोग, और हल्के गेमिंग के लिए एक लैपटॉप की तलाश में हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >