Reliance JIO 399 रुपये में लॉन्च करेगी Jio Phone Lite!

Jio Phone Lite launch news: रिलायंस जियो ने साल 2017 में दुनिया का पहला 4जी नेटवर्क सपोर्ट वाला फीचर फोन जियो फोन लॉन्च करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था.

Jio Phone Lite launch news: रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने साल 2017 में दुनिया का पहला 4जी नेटवर्क सपोर्ट वाला फीचर फोन (4G feature phone) जियो फोन (Jio Phone) लॉन्च करके पूरी दुनिया को चौंका दिया था.

जियो फोन की सफलता के बाद रिलायंस जियो ने ब्लैकबेरी के क्वर्टी की-पैड (Blackberry Qwerty Keypad Phone) वाले फोन की तरह दिखने वाला जियो फोन 2 (Jio Phone 2) को लॉन्च किया था. अब खबर है कि मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की कंपनी रिलायंस (RIL) जियो फोन लाइट (Jio Phone Lite) की लॉन्चिंग की तैयारी में है.

रिपोर्ट्स की मानें, तो जियो फोन लाइट की कीमत (Jio Phone lite Price) 399 रुपये के आसपास हो सकती है. बताया जाता है कि जियो फोन लाइट को लेकर कंपनी काफी गंभीर है और फोन की लॉन्चिंग को लेकर तेजी से काम चल रहा है.

वहीं, कहा जा रहा है कि जियो फोन लाइट को कुछ ऑफर्स के साथ पेश किया जाएगा, जिसमें ग्राहकों को डाटा और कॉलिंग की सुविधा मिलेगी.जियो फोन लाइट के फीचर्स की बात करें, तो इसकी स्पेसिफिकेशन जियो फोन जैसी होगी.

इसके साथ ही बताते चलें कि जियो फोन लाइट भी एक फीचर फोन (feature phone) ही होगा ना कि स्मार्टफोन (smartphone). वैसे, मीडिया में चल रही इन रिपोर्ट्स पर जियो की ओर से आधिकारिक बयान आना बाकी है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >