JioMart ने लॉकडाउन में शुरू की Whatsaap के जरिये खरीदारी की सुविधा, जानें क्या है प्रॉसेस

JioMart WhatsApp: Reliance ने हाल ही में Facebook के साथ एक साझेदारी की है. इसके तहत, फेसबुक ने भारत की इस कंपनी में 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने की जानकारी दी. इस बीच रिलायंस ने अपना ऑनलाइन ई-कॉमर्स पोर्टल JioMart शुरू कर दिया है. यह Reliance Retail की ई-कॉमर्स इकाई है और फिलहाल इसे मुंबई के कुछ इलाकों में लाइव किया गया है. बता दें कि लॉकडाउन के बीच जियोमार्ट अपनी सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए WhatsApp प्लेटफॉर्म की सहायता ले रहा है.

JioMart WhatsApp: Reliance ने हाल ही में Facebook के साथ एक साझेदारी की है. इसके तहत, फेसबुक ने भारत की इस कंपनी में 43,574 करोड़ रुपये निवेश करने की जानकारी दी. इस बीच रिलायंस ने अपना ऑनलाइन ई-कॉमर्स पोर्टल JioMart शुरू कर दिया है.

यह Reliance Retail की ई-कॉमर्स इकाई है और फिलहाल इसे मुंबई के कुछ इलाकों में लाइव किया गया है. बता दें कि लॉकडाउन के बीच जियोमार्ट अपनी सुविधाओं को आम जनता तक पहुंचाने के लिए WhatsApp प्लेटफॉर्म की सहायता ले रहा है.

Also Read: Facebook Jio Deal: छह करोड़ छोटे करोबारियों को बड़ा बनाने साथ आ रहे फेसबुक और जियो, पढ़ें जुकरबर्ग ने क्या लिखा…

रिपोर्ट्स के मुताबिक, फेसबुक और रिलायंस के बीच हुई इस डील के तहत WhatsApp और Reliance Jio के बीच भी कमर्शियल अग्रीमेंट साइन किया गया है. यह दरअसल ऑनलाइन वेंचर JioMart के लिए है. JioMart को ट्रायल बेसिस पर लॉन्च किया गया है. यह रिलायंस रीटेल का ई-कॉमर्स वेंचर होगा और शुरुआत में इसे मुंबई में शुरू किया जा रहा है.

आप जानते हैं कि कोरोना वायरस आउटब्रेक की वजह से अभी देश भर में लॉकडाउन चल रहा है, ऐसे में रिलायंस के जियो मार्ट को फायदा मिलेगा. यही नहीं JioMart व्हाट्सऐप बेस्ड ऑनलाइन पोर्टल है तो रिलायंस को व्हाट्सऐप के यूजर बेस का भी फायदा मिल रहा है.

Also Read: Facebook के साथ मिलकर WeChat की टक्कर का Super App बना रही Reliance

बताते चलें कि भारत में WhatsApp के 400 मिलियन यूजर्स हैं और लॉकडाउन के दौरान यह डील फाइनल हुई है और अभी ही इसे शुरू भी किया जा रहा है. बताया जा रहा है कि रिलायंस इसका पायलट रन दूसरे राज्यों में भी शुरू कर सकती है और जियो मार्ट को आगे बढ़ाने में व्हाट्सऐप अहम भूमिका निभा सकता है.

रिलायंस इसे देश की नयी दुकान बता रहा है और बताया जा रहा है कि इसके तहत कंपनी ने लाखों किराना स्टोर्स को अपने प्लेटफॉर्म पर रखा है. फिलहाल यह सर्विस मुंबई के चुनिंदा इलाकों में शुरू की गई है. JioMart यूज करने के लिए कस्टमर्स को सबसे पहले अपने मोबाइल पर 8850008000 नंबर सेव करना होगा.

Also Read: JIO 25GB Offer: जियो-फेसबुक 6 माह तक फ्री दे रहे 25 जीबी डेली डेटा! जानें पूरी बात

जियो मार्ट की तरफ से कस्टमर्स को लिंक दिया जाएगा, जहां से ऑर्डर प्लेस किया जा सकेगा. एक बार ऑर्डर प्लेस होने के बाद व्हाट्सऐप पर एक ग्रॉसरी स्टोर के साथ ऑर्डर साझा किया जाता है. फिर ग्राहक को ऑर्डर और स्टोर की जानकारी उसके नंबर पर दी जाती है. यह जानकारी JioMartLite की वेबसाइट पर उपलब्ध है.

हालांकि अभी तक रिलायंस की तरफ से इस बारे में ऑफिशियल बयान नहीं आया है. लेकिन कंपनी ने लगभग 1200 किराना स्टोर के साथ काम शुरू कर दिया है. 22 अप्रैल को एक वीडियो स्टेटमेंट में मुकेश अंबानी ने व्हाट्सऐप के साथ साझेदारी के बारे में कहा था कि इससे 3 करोड़ भारतीय मॉम-ऐंड-पॉप स्टोर मालिकों को मदद मिलेगी. वे अपने पड़ोसी ग्राहकों से डिजिटल पेमेंट ले पायेंगे. सीधे तौर पर कहें, तो अब ग्राहक जल्द डिलीवरी के लिए अपने पास की लोकल दुकानों से रोजमर्रा की जरूरत का सामान मंगा पायेंगे.

Also Read: 21 रुपये में 2GB! Jio का डेली डेटा खत्म हो जाए, तो ये ट्रिक अपनाएं

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >