CoVID 19 से बचाव और रोकथाम के लिए JIO लाया Coronavirus Info Tool

Reliance Jio presents Coronavirus Info Tool: देश और दुनियाभर में Coronavirus के मामलों में लगातार दिनोंदिन वृद्धि हो रही है. इस मुश्किल की स्थिति में मदद करने के लिए टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक बड़ी पहल की है. कंपनी ने अपनी ऐप में एक ऐसा फीचर जोड़ा है जो यूजर्स को इस वायरस के बारे में सचेत करेगा और अपडेटेड भी रखेगा. इस टूल का नाम Coronavirus info tool है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Reliance Jio presents Coronavirus Info Tool: देश और दुनियाभर में Coronavirus के मामलों में लगातार दिनोंदिन वृद्धि हो रही है. इसे रोकने के लिए लोगों से सोशल डिस्टेंसिंग और स्टे ऐट होम के लिए भी आग्रह किया जा रहा है.

अब इस मुश्किल की स्थिति में मदद करने के लिए टेलिकॉम कंपनी Reliance Jio ने एक बड़ी पहल की है. कंपनी ने अपनी ऐप में एक ऐसा फीचर जोड़ा है जो यूजर्स को इस वायरस के बारे में सचेत करेगा और अपडेटेड भी रखेगा. इस टूल का नाम Coronavirus info tool है. आइए जानते हैं इसके बारे में-

Reliance Jio का यह टूल यूजर्स को Jio ऐप ओपन करने पर बायीं तरफ ऊपर की ओर दिये गए मेन्यू के अंदर मिलेगा. जब आप मेन्यू पर जायेंगे, तो सबसे ऊपर आपको Coronavirus info & tool का आइकन नजर आयेगा.

इसमें आपको एक मैसेज लिखा दिखेगा जिसमें Coronavirus की जानकारी होगी. वहीं, इसमें नीचे की तरफ Symptom Checker, Test Centers, Statistics, FAQ, Helpline जैसे फीचर्स दिये गए हैं. खुद को अपडेट रखने के लिए आप इनमें से कोई भी विकल्प चुन सकते हैं.

आपको बताते चलें कि Symptom checker में यूजर्स को एक प्रश्नावली दी गई होगी, जिसमें आपसे कुछ सवाल पूछे जाएंगे. वहीं, Test Centers में आपको सभी राज्यों में स्थित टेस्ट सेंटर्स की जानकारी उनके एड्रेस के साथ दी गई होगी.

Statistics में यह जानकारी मौजूद होगी कि अभी भारत में Coronavirus के कितने मामले सामने आ गए हैं. साथ ही कितनी मौतें हो चुकी हैं और कितने लोग ठीक हो चुके हैं.

FAQ ऑप्शन में इस वायरस से संबंधित सभी जानकारी मौजूद होगी.

Helpline विकल्प में सभी राज्यों के हेल्पलाइन नंबर्स की जानकारी मौजूद होगी, जिनका इस्तेमाल आपातकालीन स्थिति में किया जा सकेगा.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >