JIO Offer: जियो रीचार्ज के साथ डेटा-कॉलिंग और 4G Phone Free

Reliance Jio Prepaid Recharge: इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये है और यह दो साल की वैलिडिटी के साथ आता है. जियो इस प्लान में अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और दो साल के लिए हाई-स्पीड इंटरनेट देता है.

Reliance Jio Prepaid Plan 2022: उद्योगपति मुकेश अंबानी (Mukesh Ambani) की टेलीकॉम कंपनी रिलायंस जियो (Reliance Jio) ने अपने यूजर्स की जरूरत के लिहाज से कई तरह के रीचार्ज प्लान्स पेश कर रखे हैं. हर यूजर की यह चाहत होती है कि उसे कम कीमत में ज्यादा बेनिफिट्स ऑफर करनेवाला पैक मिले. जियो ने एक ऐसा ही पैक पेश किया है, जिसमें यूजर्स को सस्ते में डेटा और फ्री कॉलिंग के साथ ही 4जी फोन फ्री (4G Phone Free) मिलेगा. आइए जानें क्या है यह ऑफर और इसमें क्या-क्या मिलता है-

Airtel, Vi, BSNL के पास JIO के इस प्लान का तोड़ नहीं

रिलायंस जियो के इस प्लान की टक्कर का प्लान आज के समय में एयरटेल, वोडाफोन आइडिया या बीएसएनएल, किसी के पास नहीं है. जियो के अलावा कोई कंपनी दो साल की वैलिडिटी के साथ कॉलिंग और डेटा के अलावा फ्री 4जी फोन ऑफर नहीं करती है.

Also Read: Jio Airtel Vi BSNL के इन प्लान्स में पाएं 3GB डेली डेटा और Disney+ Hotstar, Amazon Prime का सब्सक्रिप्शन
Jio का 1,999 रुपये वाला प्लान

रिलायंस जियो के इस प्लान की कीमत 1,999 रुपये है और यह दो साल की वैलिडिटी के साथ आता है. 1,999 रुपये में जियो इस प्लान में यूजर्स को किसी भी नेटवर्क पर अनलिमिटेड वॉयस कॉलिंग और दो साल के लिए 48GB हाई-स्पीड इंटरनेट देता है. इस प्लान में जियो का 4जी फोन जियोफोन (JioPhone) फ्री दिया जा रहा है.

4G फोन मिलेगा Free

जियो रीचार्ज के साथ जो 4G फोन फ्री मिल रहा है, वह JioPhone 4G है. 2,999 रुपये कीमत वाला जियो का यह 4G फोन कंपनी के इस प्रीपेड प्लान में फ्री में मिलेगा. यह स्मार्टफोन 2.4 इंच के QVGA डिस्प्ले, 1,500mAh की बैटरी और 9 घंटों तक का टॉक टाइम, एसडी कार्ड की मदद से 128GB तक के स्टोरेज और 0.3MP का फ्रंट और 0.3MP का रीयर कैमरा जैसे फीचर्स से लैस है. इस फोन में एक वॉयस असिस्टेन्ट सपोर्ट भी मिलता है. जियो के इस प्लान की जानकारी आप कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट और ऐप से भी पा सकते हैं.

Also Read: BSNL और JIO के इस रीचार्ज प्लान में है बस 1 रुपये का अंतर, कौन ज्यादा फायदेमंद?

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >