Jio का धमाका, 100 मिनट की कॉलिंग और SMS मिल रहा मुफ्त

Reliance Jio offers 100 minutes of calls and 100 sms free for jiophone users amidst coronavirus lockdown : कोरोना वायरस संकट (Coronavirus crisis) की वजह से इन दिनों देश लॉकडाउन (lockdown) के दौर से गुजर रहा है. इस बीच जियो (reliance jio) अपने यूजर्स के लिए खास सुविधाएं लेकर आया है.

Reliance Jio offers 100 minutes Calling and 100 SMS Free for JioPhone Users amidst coronavirus lockdown : कोरोना वायरस संकट (Coronavirus crisis) की वजह से इन दिनों देश लॉकडाउन (lockdown) के दौर से गुजर रहा है. देश के आम लोग घरों में बंद हैं, वहीं दवा और राशन की दुकानों को छोड़कर बाकी सभी दुकानें भी बंद हैं. ऐसे में कई मोबाइल उपभोक्ता (mobile phone users) ऐसे हैं जो रिचार्ज नहीं करा पा रहे.

इन मुश्किलों के मद्देनजर टेलिकॉम कंपनियां (telecom companies) ग्राहकों को अलग-अलग तरह की सुविधाएं दे रही हैं. एयरटेल (airtel) और बीएसएनएल (BSNL) ने ग्राहकों के लिए इनकमिंग कॉल फ्री (free incoming calls) कर दी है, वहीं जियो (reliance jio) भी अपने यूजर्स के लिए खास सुविधाएं लेकर आया है.

रिलायंस जियो का यह खास ऑफर (reliance jio special offer) जियोफोन यूजर्स (jiophone users) के लिए है. कंपनी ने जियोफोन (jiophone) यूजर्स को 17 अप्रैल 2020 तक कॉलिंग के लिए मुफ्त 100 मिनट (free calling minutes) और 100 एसएमएस (free SMS) की सुविधा देने का फैसला किया है. इसके अलावा, जियोफोन यूजर्स को प्लान की वैलिडिटी (jiophone validity) खत्म हो जाने के बाद भी इनकमिंग कॉल (free incoming calls validity) की सुविधा मिलती रहेगी.

बताते चलें कि हाल ही में रिलायंस जियो (reliance jio) ने ATM से रिचार्ज करने की सुविधा का ऐलान किया था. यूजर्स को यह स्पेशल सर्विस (special service) देने के लिए जियो ने 9 बैंकों के साथ पार्टनरशिप की है.

कंपनी ने यह फैसला कोरोना वायरस के चलते देश में हुए लॉकडाउन (coronavirus lockdown) के बीच यूजर्स को मोबाइल रिचार्ज (mobile phone recharge) कराने हो रही परेशानी के चलते लिया है. इसके अलावा जियो यूजर्स UPI, एसएमएस (SMS) और कॉल (call) के जरिये भी रिचार्ज करा सकते हैं.

बताते चलें कि कोरोना वायरस के फैलाव (coronavirus outbreak) को देखते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देशभर में 21 दिन के लॉकडाउन (21 day lockdown) की घोषणा की है. इस बीच केंद्र सरकार (central government) ने सोमवार को चेतावनी (warning) देते हुए कहा है कि इस समय एक भी चूक, एक भी लापरवाही देश के लिए भारी पड़ सकती है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >