जियो ने बिहार-झारखंड में जोड़े 3 लाख से ज्यादा नये ग्राहक, एयरटेल और बीएसएनएल को भी बढ़त, वोडा-आइडिया को झटका

ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बीते मई महीने में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में 1 लाख 3 हजार 857 ग्राहकों को जोड़ा है. अप्रैल 2023 में एयरटेल के पास 4 करोड़ 3 लाख 18 हजार 716 उपभोक्ता थे जो मई 2023 में बढ़कर 4 करोड़ 4 लाख 22 हजार 573 हो गये हैं.

  • अप्रैल 2023 में बिहार-झारखंड में जियो के 3 करोड़ 73 लाख 38 हजार 732 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 3 करोड़ 76 लाख 44 हजार 388 हो गए हैं

  • ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बीते मई महीने में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में 1 लाख 3 हजार 857 ग्राहकों को जोड़ा है.

  • एयरटेल और बीएसएनएल को भी बढ़त, वोडा-आइडिया को लगा झटका

TRAI रिपोर्ट के अनुसार रिलायंस जियो ने मई 2023 में बिहार टेलीकॉम सर्किल में सबसे ज्यादा 3 लाख 5 हजार 656 नये ग्राहकों को जोड़ा है. ट्राई रिपोर्ट के मुताबिक बिहार-झारखंड में बीते मई महीने में रिलायंस जियो, एयरटेल और बीएसएनएल ने नये उपभोक्ता जोड़े हैं. रिपोर्ट बताती है कि जियो पर सबसे ज्यादा नये ग्राहकों ने भरोसा जताया है.

Also Read: Reliance Jio ने सभी सर्किल में 5जी नेटवर्क लगाया, टेस्टिंग के लिए तैयार

अप्रैल 2023 में बिहार-झारखंड में जियो के 3 करोड़ 73 लाख 38 हजार 732 ग्राहक थे जो मई में बढ़कर 3 करोड़ 76 लाख 44 हजार 388 हो गए हैं. मई 2023 की TRAI रिपोर्ट के मुताबिक पब्लिक सेक्टर की BSNL को भी बिहार सर्किल में 25 हजार 698 नये ग्राहक मिले हैं. अप्रैल 2023 में बिहार-झारखंड में BSNL के 58 लाख 8 हजार 203 उपभोक्ता थे, जो मई में बढ़कर 58 लाख 33 हजार 901 हो गए हैं.

ट्राई रिपोर्ट बताती है कि बीते मई महीने में एयरटेल ने बिहार-झारखंड में 1 लाख 3 हजार 857 ग्राहकों को जोड़ा है. अप्रैल 2023 में एयरटेल के पास 4 करोड़ 3 लाख 18 हजार 716 उपभोक्ता थे जो मई 2023 में बढ़कर 4 करोड़ 4 लाख 22 हजार 573 हो गये हैं.

Also Read: Jio और Airtel के इन प्लान्स में दिनभर में खर्च कर सकते हैं 25GB डेटा

TRAI रिपोर्ट के अनुसार बिहार टेलीकॉम सर्किल में वोडा-आइडिया को मई 2023 में 1 लाख 48 हजार 633 ग्राहकों से हाथ धोना पड़ा है. अप्रैल 2023 में वोडा-आइडिया के पास 82 लाख 82 हजार 431 ग्राहक थे जो मई में घटकर 81 लाख 33 हजार 798 रह गये हैं.

TRAI रिपोर्ट के मुताबिक बिहार टेलीकॉम सर्किल के दो प्रदेशों बिहार-झारखंड में मई 2023 में 2 लाख 86 हजार 578 नये उपभोक्ता मोबाइल सेवा से जुड़ें हैं. इस बढ़त के साथ बिहार सर्किल की टेली डेंसिटी 55.61 फीसदी तक जा पहुंची है.

Also Read: 5G Mobile Service: 10 महीने में 3 लाख मोबाइल साइट्स पर मिलने लगी 5जी सेवा

बिहार टेलीकॉम सर्किल में रिलायंस जियो ग्राहकों को जोड़ने के मामले में लगातार बढ़त बनाये हुए है. बेहतरीन 5G कवरेज और हाल ही में शुरू हुई एंट्री लेवल JioBharat स्कीम के कारण बड़ी संख्या में उपभोक्ता रिलायंस जियो से जुड़ रहे हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >