Facebook के साथ मिलकर WeChat की टक्कर का Super App बना रही Reliance

reliance industries join hands with facebook to develop chinese wechat like super app : रिलायंस और फेसबुक मिलकर एक ऐप बनाने जा रहे हैं. यह चीन के सुपर एप ‘वीचैट’ जैसा होगा. इस सुपर ऐप का इस्तेमाल कई तरह के काम के लिए किया जा सकता है.

reliance industries join hands with facebook to develop chinese wechat like super app : रिलायंस और फेसबुक मिलकर एक ऐप बनाने जा रहे हैं. यह चीन के सुपर एप ‘वीचैट’ जैसा होगा. इस सुपर ऐप का इस्तेमाल कई तरह के काम के लिए किया जा सकता है.

इसके लिए रिलायंस इंडस्ट्रीज और फेसबुक व्हाट्सऐप के प्लेटफॉर्म का इस्तेमाल कर सकती हैं. इस मामले से जुड़े लोगों ने यह जानकारी दी है. रिलायंस इंडस्ट्रीज लिमिटेड देश की सबसे बड़ी कंपनी है. फेसबुक यूजर्स की संख्या के लिहाज से सबसे बड़ा सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म है.

Also Read: YouTube ला रहा Shorts ऐप, जो देगा TikTok को टक्कर

इकोनॉमिक टाइम्स की एक रिपोर्ट के मुताबिक, दोनों कंपनियां इस योजना के लिए फंडिंग, तकनीक और अपने-अपने क्षेत्र का विशेष अनुभव साझा करेंगी. दोनों कंपनियों में इस बारे में बातचीत चल रही है. कोरोना की महामारी के चलते इस योजना में कुछ देर हो सकती है.

बताया जाता है कि चीनी ऐप वीचैट के तर्ज पर इसे तैयार किया जाएगा. यह ऐप मैसेजिंग के साथ कई सर्विस देता है. रिपोर्ट के मुताबिक, फेसबुक और रिलायंस के इस ऐप में मैसेजिंग के अलावा ग्रॉसरी शॉपिंग, रीचार्ज और पेमेंट जैसी सर्विस दी जा सकती हैं.

खबर है कि इस सुपर ऐप में गेमिंग, होटल बुकिंग और सोशल मीडिया की सुविधा भी मिलेगी. बता दें कि भारत में व्हाट्सऐप और फेसबुक का बड़ा यूजरबेस है और इसका भी फायदा इस ऐप को मिल सकता है.

रिलायंस की बात करें, तो भारत में रिलायंस जियो के यूजर्स की बड़ी संख्या है और इन यूजर्स में से ज्यादातर लोग जियो के ऐप्स यूज करते हैं. रिलायंस के पास अलग-अलग नेटवर्क है- जैसे रिलायंस रिटेल स्टोर्स, ई-कॉमर्स, फिल्म ऐप और पेमेंट ऐप.

अगर फेसबुक और रिलायंस का यह सुपर ऐप बनता है तो मुमकिन है इसमें रिलायंस अपनी अलग-अलग सर्विस जोड़ेगा. फेसबुक की बात करें तो फेसबुक की रीच से दोनों कंपनियों को फायदा मिलेगा.

फेसबुक टेक्नोलॉजी और सोशल मीडिया, इंस्टैंट मैसेजिंग फ्रंट पर इस ऐप में यूजर्स को सुविधा देगा. चीन में इसी तरह का ऐप वीचैट है, जहां से मैसेजिंग और शॉपिंग से लेकर पेमेंट तक किया जाता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >