Redmi 12 Series: चीनी कंपनी ने लॉन्च किये सस्ते 4G – 5G स्मार्टफोन्स, देखें तस्वीरें

1 / 1
Redmi 12 Series: चीनी कंपनी ने लॉन्च किये सस्ते 4G – 5G स्मार्टफोन्स, देखें तस्वीरें
फुल स्क्रीन में देखें

Redmi 12 Series: चीनी कंपनी ने लॉन्च किये सस्ते 4G – 5G स्मार्टफोन्स, देखें तस्वीरें

Redmi 12 4G and Redmi 12 5G Price – Redmi 12 सीरीज के दोनों फोन में 6.79 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास और फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 है. रेडमी 12 सीरीज के दोनों हैंडसेट्स के साथ वर्चुअल रैम भी दिया गया है.

Redmi 12 Series Price : स्मार्टफोन और अन्य इलेक्ट्रॉनिक प्रोडक्ट्स बनानेवाली चीनी कंपनी रेडमी ने भारत में Redmi 12 Series के नये स्मार्टफोन्स लॉन्च कर दिये हैं. इस सीरीज के तहत Redmi 12 4G और Redmi 12 5G हैंडसेट्स लॉन्च किये गए हैं. Redmi 12 सीरीज के स्मार्टफोन्स की शुरुआती कीमत 8,999 रुपये है.

Redmi 12 4G मीडियाटेक हीलियो G88 प्रॉसेसर के साथ 6 जीबी तक रैम से लैस है, जबकि Redmi 12 5G में क्वालकॉम स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रॉसेसर दिया गया है. Redmi 12 5G को भारत में पहली बार पेश किया गया है. वहीं, स्नैपड्रैगन Gen 2 प्रॉसेसर भी पहली बार किसी फोन में इस्तेमाल किया गया है. Redmi 12 5G के साथ 256 जीबी तक की स्टोरेज मिलेगी.

Redmi 12 सीरीज के दोनों फोन में 6.79 इंच की फुल HD+ डिस्प्ले दी गई है. इसका रिफ्रेश रेट 90Hz है और पीक ब्राइटनेस 450 निट्स है. डिस्प्ले पर गोरिल्ला ग्लास है और फोन में एंड्रॉयड 13 आधारित MIUI 14 है. रेडमी 12 सीरीज के दोनों हैंडसेट्स के साथ वर्चुअल रैम भी दिया गया है.

Redmi 12 4G में मीडियाटेक Helio G88 प्रॉसेसर के साथ 6 जीबी रैम के साथ 128 जीबी तक की स्टोरेज है. Redmi 12 5G में स्नैपड्रैगन 4 Gen 2 प्रॉसेसर के साथ 8 जीबी तक रैम के साथ 256 जीबी की स्टोरेज मिलती है. रेडमी 12 सीरीज के दोनों हैंडसेट्स के साथ वर्चुअल रैम भी मिलता है.

Redmi 12 4G में तीन रियर कैमरे हैं, जिनमें प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है, दूसरा लेंस 8 मेगापिक्सल का है और तीसरा लेंस 2 मेगापिक्सल का है. फ्रंट में 8 मेगापिक्सल का कैमरा है. Redmi 12 5G में भी प्राइमरी लेंस 50 मेगापिक्सल का है और अन्य दो लेंस 2-2 मेगापिक्सल के हैं. इसमें भी 8 मेगापिक्सल का फ्रंट कैमरा है.

Redmi 12 series के दोनों फोन में 5000mAh की बैटरी दी गई है, जिसके साथ 18W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है. फोन में WiFi, GPS,ब्लूटूथ v5.0, NFC और USB Type-C के साथ 3.5mm का हेडफोन जैक मिलता है. दोनों फोन में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर है और वॉटर रेसिस्टेंस के लिए IP53 की रेटिंग मिली है.

Redmi 12 4G के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 8,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये है. Redmi 12 5G के 4 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 10,999 रुपये, 6 जीबी रैम + 128 जीबी स्टोरेज की कीमत 12,499 रुपये और 8 जीबी रैम + 256 जीबी स्टोरेज की कीमत 14,999 रुपये है. ये कीमतें बैंक ऑफर मिलाकर हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >