Redmi 11 Prime 5G: रेडमी का यह सस्ता स्मार्टफोन आज से होगा सेल के लिए उपलब्ध, मिलेंगे कमाल के ऑफर्स

Redmi 11 Prime 5G: Redmi की बजट सेगमेंट 11 प्राइम 5G स्मार्टफोन आज से सेल के लिए उपलब्ध हो जाएगी. इस सेल के दौरान कंपनी इस स्मार्टफोन में कई तरह के डील्स और ऑफर्स भी देने वाली है. चलिए इन ऑफर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं.

Redmi 11 Prime 5G: Xiaomi के स्मार्टफोन्स बजट सेगमेंट में बेस्ट स्पेक्स और फीचर्स देने के लिए जाने जाते हैं. इनमें आपको फीचर्स पर समझौता नहीं करना पड़ता है. Xiaomi ने हाल ही में भारत में अपनी 11 Prime 5G स्मार्टफोन को लॉन्च किया है और आज से इस स्मार्टफोन की सेल भी शुरू होने वाली है. अगर आप 15,000 रुपये से कम कीमत पर अपने लिए एक बेहतरीन स्मार्टफोन लेना चाहते हैं तो यह आपके लिए एक अच्छा स्मार्टफोन साबित हो सकता है. फर्स्ट सेल के दौरान इस स्मार्टफोन में कई तरह के ऑफर्स भी दिए जाने वाले हैं. इस स्टोरी में हम आपको इन्हीं डील्स और डिस्काउंट के बारे में बताने वाले हैं.

Redmi 11 Prime 5G

Redmi 11 Prime 5G स्मार्टफोन में कंपनी ने 6.58 इंच की Full HD+ डिस्प्ले दी है. यह डिस्प्ले 90Hz फास्ट रिफ्रेश को भी सपोर्ट करता है. डिस्प्ले की प्रोटेक्शन के लिए कंपनी ने गोरिल्ला ग्लास 3 का इस्तेमाल किया है. प्रॉसेसर की बात करें तो इसमें कंपनी ने MediaTek Dimensity 700 चिपसेट का इस्तेमाल किया है. बजट सेगमेंट के हिसाब से यह एक अच्छा चिपसेट है. स्टोरेज के लिहाज से भी यह एक अच्छा स्मार्टफोन है.

Also Read: Redmi Note 11 SE हुआ 5 हजार रुपये सस्ता, ऐसे लगाएं मौके पे चौका

इसमें आपको 6GB तक रैम और 128GB तक इंटरनल स्टोरेज का सपोर्ट दिया गया है. Redmi 11 Prime 5G आउट ऑफ द बॉक्स Android 12 के सपोर्ट के साथ आता है. इस स्मार्टफोन के रियर में ड्यूल कैमरा सेटअप दिया गया है और इसका प्राइमरी कैमरा 50MP का है. सेल्फी और वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 8MP का कैमरा दिया गया है. redmi ने अपनी इस स्मार्टफोन को 5,000mAh की बैटरी दी है और यह 18W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है.

Redmi 11 Prime 5G Price and Offers

कंपनी ने इस स्मार्टफोन को 2 वैरिएंट्स में पेश किया है. इसे 4GB रैम 64GB इंटरनल स्टोरेज और 6GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज शामिल है. अगर आप इस स्मार्टफोन के 4GB रैम 64GB इंटरनल स्टोरेज को लेना चाहते हैं तो इसके लिए आपको 13,999 रुपये और इसके 6GB रैम 128GB इंटरनल स्टोरेज वेरिएंट की कीमत 15,999 रुपये रखी गयी है. फर्स्ट सेल के दौरान इन स्मार्टफोन्स पर कई तरह के ऑफर्स भी दिए जाने वाले हैं.

ऑफर्स की बात करें तो Amazon से इस स्मार्टफोन को खरीदने के लिए अगर आप ICICI बैंक के क्रेडिट आय डेबिट कार्ड का इस्तेमाल करते हैं तो 1,000 रुपये का इंस्टेंट डिस्काउंट दिया जाने वाला है. इस डिस्काउंट बाद दोनों ही वैरिएंट्स की कीमत 1,000 रुपये कम हो जाएगी. इसके अलावा जियो यूजर्स के लिए इस स्मार्टफोन की खरीद पर अलग से 12GB फ्री डेटा उपलब्ध कराया जाएगा.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >