4.9 सेकंड में 100 kmph स्पीड... Range Rover SV Ultra भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

रेंज रोवर ने भारत में अपनी नई अल्ट्रा लग्जरी कार Range Rover SV Ultra लॉन्च की है, जिसकी शुरुआती कीमत 3.8 करोड़ रुपये है. इस कार में पावरफुल टर्बो-ट्विन पेट्रोल इंजन और शानदार इंटीरियर फीचर्स मिलते हैं.

लग्जरी कार निर्माता कंपनी रेंज रोवर ने भारत में अपनी नई Range Rover SV Ultra को लॉन्च कर दिया है. इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 3,8 करोड़ रुपये रखी गई है. इसी साल 2026 की शुरुआत में पेश की गई अल्ट्रा, रेंज रोवर लाइन-अप का नया टॉप-स्पेक वेरिएंट है. इस लग्जरी कार में कई तरह के खास बदलाव कंपनी द्वारा किए गए हैं. इस गाड़ी में टर्बो-ट्विन पेट्रोल इंजन मिलता है. इसके अलावा सिर्फ 4.9 सेकंड में 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. आईए न्यू लॉन्च इस लग्जरी कार के बारे में हम आपको बताते हैं. 

Range Rover SV Ultra: इंजन

रेंज रोवर एसवी अल्ट्रा में सिर्फ 1 इंजन का विकल्प दिया गया है. इसमें 4.4 लीटर का ट्विन टर्बो-पेट्रोल वी8 इंजन लगा है, जो माइल्ड हाइब्रिड सिस्टम और ऑल-व्हील ड्राइव (AWD) के साथ 8-स्पीड ऑटोमैटिक गियरबॉक्स से जुड़ा है. कंपनी का दावा है कि यह लग्जरी कार सिर्फ 4.9 सेकंड में ही 0 से 100 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार पकड़ सकती है. इतना ही नहीं, इसकी टॉप-स्पीड 260 kmph है. इसमें स्टैंडर्ड तौर पर एडैप्टिव सस्पेंशन, ऑल-व्हील स्टियरिंग और कई ड्राइव मोड मिलते हैं.

Range Rover SV Ultra: एक्सटीरियर

बाहर से इस रेंज रोवर एसीवी अल्ट्रा कार को स्पेशन टाइटन सिल्वर पेंट ऑप्शन के साथ पेश किया जा सकता है. इसके बॉडी वर्क में सैटिन प्लैटिनम और सिल्वर क्रोम फिनिश वाले ट्रिम पार्ट्स लगे हैं, जिसमें कंपनी का लोगो ग्रील के चारों साइड का पार्ट्स, व्हील इंसर्ट और स्किड प्लेटस शामिल हैं. इसके अलावा इस एसयूवी में 22 इंच के अलॉय व्हील्स भी मिलते हैं, जिनके हैबबैक पर रिवर्स R रेंज रोवर वाला लोगो होता है.

Range Rover SV Ultra: इंटीरियर 

इसके इंटीरियर पर नजर डालें, तो ऑर्किड व्हाइट और सिंडर ग्रे का नया कलर स्कीम है, जिसे रतन पाम वुड विनियर और ट्रिम पार्ट्स पर ग्लॉस व्हाइट सिरेमिक फिनिश से और अधिक अट्रैक्टिव बनाया गया है. इल्यूमिनीटेड एसवी अल्ट्रा सील प्लेट्स भी इस पैकेज का हिस्सा है. साथ ही, एक नया इलेक्ट्रोस्टैटिक साउंड सिस्टम भी है, जिसमें हेडरेस्ट, सीटबैक, हेडलाइनर और अन्य पार्ट्स पर 21 पतले फिल्म वाले स्पीकर लगे हैं.

ये भी पढ़ें: Land Rover Classic Defender V8 हुई और खास, V8 इंजन और नये बॉडी स्टाइल के साथ दिखेगा कलर-शिफ्टिंग पेंट का कमाल


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By शिवांश शेखर

शॉर्ट बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. ऑटो सेक्शन में कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, खासियत, टिप्स, कंपेरिजन और सपेक्स से संबंधित खबरें कवर करते हैं.

विस्तृत बायो 

शिवांश शेखर ऑटोमोबाइल और खेल स्पेशलिस्ट पत्रकार हैं, जो पिछले 3 वर्षों से डिजिटल मीडिया में ऑटो और खेल जगत से जुड़ी खबरों के बारे में लगातार लिखते हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में बतौर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. ऑटो सेक्शन में उनकी रूचि कार/बाइक लॉन्च, फीचर्स, स्पेसिफिकेशन, टिप्स, ट्रिक्स और कंपेरिजन से जुड़े विषयों में है. इसके अलावा फ्लेक्स फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्रीज के बदलते ट्रेंड्स पर लगातार लिखते हैं. 

उनका प्रयास रहता है कि पाठकों को सिर्फ लॉन्च, कीमत और फीचर्स के बारे में ही न बताया जाए, बल्कि यह भी जानकारी दी जाए कि वह तकनीक आम लोगों के लिए कितने काम का है, उसे इस्तेमाल करने का अनुभव कैसा रहेगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई  

बिहार राज्य के जहानाबाद जिले में जन्में शिवांश शेखर की शुरुआती शिक्षा (BSEB) से पूरी हुई. इसके बाद उन्होंने साल 2023 में चौधरी चरण सिंह यूनीवर्सिटी, मेरठ (CCSU) के अंतर्गत आने वाली इंसटीच्युट ऑफ मैनेजमेंट स्टडीज, नोएडा (IMS) से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन की डिग्री प्राप्त की. पढ़ाई के दौरान ही शिवांश की रुचि खेल और ऑटो के विषयों पर लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने खेल और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया. 

काम का सफर 

पत्रकारिता का ककहरा सीखने के बाद शिवांश का सफर एपीएन न्यूज से शुरू हुआ था. उन्होंने पत्रकारिता का समूह जागरण न्यू मीडिया में बतौर सब एडिटर खेल और अन्य खबरों की तकनीकी समझ विकसित की. जेएनएम में करीब डेढ़ साल खेल और अन्य विषयों पर काम करने के बाद उन्होंने एसियानेट न्यूज की तरफ रुख अपनाया. वहां, करीब डेढ़ साल तक ऑटोमोबाइल और स्पोर्ट्स सेक्शन में काम किया और फिर प्रभात खबर का रुख किया, जहां ऑटो बीट पर काम कर रहे हैं. ट्रेंड्स को लगातार फॉलो करते हैं.

विजन 

शिवांश का मानना है कि ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नई गाड़ियों के बारे में जानकारी नहीं देती, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारों के फैसलों और डिजिटल एक्सपिरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >