PM Modi ने जिस Aarogya Setu App के बारे में बात की, उसके बारे में कितना जानते हैं आप?

PM Narendra Modi appeals to Download and use Aarogya Setu App: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देश के लोगों से आरोग्य सेतु ऐप Arogya Setu App डाउनलोड कर इसे इस्तेमाल करने की अपील की है.

PM Narendra Modi appeals to Download and use Aarogya Setu App: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी PM Modi ने भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस पर देश के लोगों से आरोग्य सेतु ऐप Arogya Setu App डाउनलोड कर इसे इस्तेमाल करने की अपील की है.

Aarogya Setu App कैसे खोज निकालता है आपके आसपास का कोरोना मरीज?

आपको बता दें कि सरकार ने Coronavirus से निपटने और इसके लक्षणों की पहचान में आम आदमी की मदद के लिए हाल ही में Arogya Setu App लॉन्च किया है. इस Arogya Setu App की मदद से आपको Covid-19 से जुड़ी अहम जानकारियां मिलती हैं.

इस ऐप को एंड्रॉयड और आईफोन दोनों तरह के स्‍मार्टफोन पर डाउनलोड किया जा सकता है. इस ऐप को आप गूगल प्ले स्टोर Google Play Store और ऐप स्टोर apple app store से डाउनलोड कर सकते हैं. आरोग्य सेतु ऐप के लॉन्च होने के कुछ ही समय में केवल प्ले स्टोर से एक करोड़ से अधिक लोगों ने इसे डाउनलोड किया है.

इस खास ऐप की मदद से आप यह जान सकते हैं कि कहीं आप गलती से भी किसी कोरोना वायरस संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में तो नहीं आये हैं. यह ऐप आपको भी खुद के चेकअप की सुविधा देती है जिससे आप जान सकें कि कहीं आप भी तो संक्रमित नहीं हैं.

इस ऐप को देश की 11 भाषाओं में लॉन्च किया गया है, ताकि यूजर्स को आसानी हो. यह ऐप कोरोना वायरस से जुड़े आपके हर सवाल का जवाब देगा.

Arogya Setu App यूजर को तब अलर्ट करता है जब वो किसी कोरोना संक्रमित के संपर्क में आ जाता है. यह ऐप इस अलर्ट को यूजर के ब्लूटूथ, स्थान और मोबाइल नंबर को ट्रैक करके भेजता है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >