CORONA पर PM मोदी और RBI की अपील- Cash की जगह Digital Payment करें, जानें आपके पास क्या हैं Options

कोरोना वायरस (CoVID 19) से भारत की जंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश के लोगों से सहयोग मांगा है. RBI भी पिछले हफ्ते कह चुका है कि लोग नोटों का इस्तेमाल कम से कम करें और डिजिटल पेमेंट पर जोर दें.

कोरोना वायरस (CoVID 19) से भारत की जंग के दौरान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Modi) ने देश के लोगों से सहयोग मांगा है. पीएम मोदी लगातार वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग (pm modi video conferencing) के जरिये बैठकें कर रहे हैं और सोमवार को उन्होंने देश के कई मीडिया प्रमुखों के साथ बैठक की.

इस बैठक में पीएम मोदी ने मीडिया चैनल्स को कोरोना वायरस के खिलाफ कैंपेन (campaign against coronavirus) चलाने और तीन मुद्दों पर जनता के बीच जागरूकता फैलाने के लिए कहा. इसमें से एक है डिजिटल पेमेंट पर जोर देना, क्योंकि कोरोना वायरस एक संक्रमण से फैलने वाली बीमारी है और करेंसी नोटों (corona virus prevail through currency notes) के जरिये भी इसके फैलने का खतरा बताया जा रहा है.

बता दें कि देश का केंद्रीय बैंक रिजर्व बैंक ऑफ इंडिया (Reserve Bank of India) भी पिछले हफ्ते कह चुका है कि लोग नोटों का इस्तेमाल कम से कम करें और डिजिटल पेमेंट पर जोर दें. इसके जरिये नोवल कोरोना वायरस (novel coronavirus) फैलने के खतरे को कम किया जा सकता है. आरबीआई (RBI) ने इसको लेकर नोटिफिकेशन भी जारी किया था.

ऐसे में देश में एक बार फिर डिजिटल पेमेंट (digital payment) का चलन बढ़ रहा है. लोगों के बीच इसको लेकर जागरूकता फैली है और लोग कैश पेमेंट (cash payment) के बजाय डिजिटल पेमेंट को तवज्जो दे रहे हैं.हम आपको बताते हैं डिजिटल पेमेंट के कौन-कौन से माध्यम हैं जिनके जरिये आप कैश पेमेंट से बच सकते हैं और अपनी जरूरतों का सामान बिना कैश के संपर्क में आये खरीद सकते हैं.

BHIM/UPI पेमेंट

भीम (BHIM) और यूपीआई (UPI) पेमेंट के जरिये लोग अपनी जरूरतों को पूरा करने के लिए डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं. इनके जरिये अपने मोबाइल पर ही लोग एक दूसरे को पैसा भेज सकते हैं और प्राप्त भी कर सकते हैं.

कार्ड पेमेंट (card payment)

कैश पेमेंट के बजाय लोग अब ऑनलाइन कार्ड पेमेंट करने पर जोर दे रहे हैं और डेबिट कार्ड (debit card), क्रेडिट कार्ड (credit card) के जरिये पेमेंट कर सकते हैं और इसके जरिये कैश के संपर्क में आने से बच सकते हैं.

नेटबैंकिंग (net banking)

मोबाइल पर एप के जरिये पेमेंट करने के अलावा लोग नेटबैंकिंग के जरिये भी अपनी जरूरत के सारे पेमेंट कर सकते हैं. इसके लिए अपने बैंक की नेटबैंकिंग साइट पर जायें, जरूरी सारे पेमेंट इसके माध्यम से कर लें.

मोबाइल बैंकिंग (mobile banking)

मोबाइल बैंकिंग का चलन देश में काफी तेजी से बढ़ा है और लोग ज्यादातर पेमेंट के लिए मोबाइल बैंकिंग का भी इस्तेमाल कर सकते हैं. मोबाइल बैंकिंग के जरिये अपने क्रेडिट कार्ड का बिल पे कर सकते हैं, ऑनलाइन पॉलिसी पेमेंट, ऑनलाइन ट्रांजैक्शन कर सकते हैं. कैश के लनदेन से बचने के लिए, चेक डिपॉजिट करने से बचने के लिए मोबाइल बैंकिंग के जरिये अपने सभी जरूरी कार्य कर सकते हैं.

डिजिटल मोबाइल वॉलेट (digital mobile wallet)

देश में डिजिटल मोबाइल वॉलेट जैसे पेटीएम (paytm), गूगल पे (google pay), फोन पे (phone pe), फ्रीचार्ज (freecharge), मोबिक्विक (mobikwik) जैसे कई मोबाइल वॉलेट्स हैं जिनके जरिये आप वस्तुओं के लिए डिजिटल पेमेंट कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >