PM Kisan Yojana: आपके खाते में अगर नहीं आयी है 14वीं किस्त, तो इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल, शायद बन जाए बात

1 / 1
PM Kisan Yojana: आपके खाते में अगर नहीं आयी है 14वीं किस्त, तो इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल, शायद बन जाए बात
फुल स्क्रीन में देखें

PM Kisan Yojana: आपके खाते में अगर नहीं आयी है 14वीं किस्त, तो इन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल, शायद बन जाए बात

PM Kisan Samman Yojana Helpline Number – अगर आपके बैंक खाते में अबतक 14वीं किस्त नहीं आयी है तो ऐसे में आप पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके किस्त न आने की वजह जान सकते हैं. यहां से आपको उचित मदद मिल जाएगी. और शायद अगली बार के लिए बात बन जाएगी. आइए जानते हैं ये हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं-

PM Kisan Samman Nidhi Yojana Helpline Number: देशभर के करोड़ों किसानों का इंतजार खत्म हो गया है. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किसान सम्मान निधि की 14वीं किस्त के पैसों को जारी कर दिया है. इस दौरान उन्होंने देश के 8.5 करोड़ से ज्यादा किसानों के खाते में 17 हजार करोड़ रुपये की धनराशि को ट्रांसफर किया.

केंद्र सरकार किसानों के लिए प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना चलाती है. इस योजना के अंतर्गत पात्र किसानों को साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये दिये जाते हैं यानी सालाना कुल 6 हजार रुपये की आर्थिक मदद किसानों को मिलती है. इसी कड़ी में आज यानी 27 जुलाई 2023 को 14वीं किस्त जारी हो गई है. इसके अंतर्गत डीबीटी के माध्यम से पात्र किसानों के बैंक खाते में 2-2 हजार रुपये की किस्त भेजी गई.

किसानों के लिए आज का दिन बेहद खास रहा, लेकिन अगर आपके बैंक खाते में अब तक 14वीं किस्त नहीं आयी है, तो ऐसे में आप पीएम किसान योजना के टोल फ्री नंबर पर कॉल करके किस्त न आने की वजह जान सकते हैं. यहां से आपको उचित मदद मिल जाएगी. और शायद अगली बार के लिए बात बन जाएगी. आइए जानते हैं ये हेल्पलाइन नंबर्स क्या हैं-

पीएम किसान सम्मान की किस्त न आने पर इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल, पहली हेल्पलाइन –

पीएम किसान योजना के अगर आप लाभार्थी हैं, और अगर किसी वजह से आपको 14वीं किस्त नहीं मिली है, तो फिर ऐसे में आप टोल फ्री नंबर 18001155266 पर भी कॉल कर सकते हैं. यहां आपकी शंका का समाधान हो सकता है.

पीएम किसान सम्मान की किस्त न आने पर इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल, दूसरी हेल्पलाइन –

किसान सम्मान की आपकी किस्त क्यों नहीं आई है, क्या आपको अभी किस्त मिल सकती है आदि ऐसे ही कई सवालों के जवाब और उचित मदद के लिए आप हेल्पलाइन नंबर 011-24300606 पर कॉल कर सकते हैं.

किसान सम्मान योजना की किस्त न आने पर इन हेल्पलाइन नंबर्स पर कर सकते हैं कॉल, तीसरी हेल्पलाइन –

पीएम किसान योजना की 14वीं किस्त अगर आपको नहीं मिली है, तो आप पीएम किसान लैंडलाइन नंबर्स 011-23381092 या 011-23382401 पर भी संपर्क कर सकते हैं. यहां से आप उचित मदद और मार्गदर्शन पा सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >