PM Kisan Status Check 2023: पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त आपके खाते में आयेगी या नहीं, ऐसे चेक करें ऑनलाइन

PM Kisan 15th Installment Beneficiary List 2023 – आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 14वीं किस्त के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों के नाम इस लिस्ट से हटाये गए थे. पीएम किसान स्कीम के लाभुकों की सूची में आपका नाम है या नहीं, यह पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर आसानी से आप चेक कर सकते हैं.

PM Kisan Scheme 15th Installment Status Check 2023 : भारत सरकार जनता के कल्याण और लाभ के लिए समय-समय पर नयी-नयी योजनाएं लॉन्च करती है. इसके साथ ही सरकार कुछ पुरानी योजनाओं में बदलाव कर उन्हें और बेहतर बनाने की कोशिश भी करती है. इन योजनाओं के जरिये समाज के जरूरतमंद लोगों तक लाभ पहुंचाने की काेशिश की जाती है. किसी योजना में आर्थिक मदद की जाती है, तो किसी योजना के जरिये जरूरत का कोई सामान दिया जाता है. देश के किसानों के लिए केंद्र सरकार द्वारा ऐसी ही एक योजना चलायी जाती है. इसका नाम प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना है. इस योजना के तहत किसानों के खाते में 3 किस्तों में हर 4 महीने के अंतराल पर यानी साल में तीन बार 2-2 हजार रुपये की राशि ट्रांसफर की जाती है. अब तक किसानों को 14वीं किस्त के पैसे मिल चुके हैं और अब सबको 14वीं किस्त का इंतजार है. प्रधानमंत्री मोदी देशभर के योग्य किसानों को पीएम किसान योजना की 15वीं किस्त डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर यानी DBT के जरिये दो-दो हजार रुपये सीधे किसानों के खाते में भेजेंगे.

PM Kisan Scheme : बेनेफिशियरी लिस्ट में आपका नाम है या नहीं?

पीएम किसान स्कीम को लेकर अपडेट यह है कि भूलेखों के सत्यापन के चलते 14वीं किस्त जारी होने में समय लग रहा है. अब भी कई राज्यों में यह प्रकिया चल रही है. इस दौरान बड़ी संख्या में किसान इस योजना के लिए अयोग्य पाये जा रहे हैं. आपको बता दें कि 14वीं किस्त के दौरान भी बड़ी संख्या में लोगों के नाम इस लिस्ट से हटाये गए थे. पीएम किसान स्कीम के लाभुकों की सूची (PM Kisan 14th Installment Beneficiary List 2023) में आपका नाम है या नहीं, यह आप पीएम किसान योजना की वेबसाइट पर जाकर आसानी से आप चेक कर सकते हैं.

Also Read: YouTube पर वॉच हिस्ट्री को टर्न ऑफ और डिलीट ���ैसे करें? ये रहा आसान तरीका
PM Kisan की बेनेफिशियरी लिस्ट में कैसे चेक करें अपना नाम?

पीएम किसान स्कीम के लाभुकों की सूची में आपका नाम है या नहीं, यह देखने के लिए आपको सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट pmkisan.gov.in पर जाना है

यहां Farmers Corner के सेक्शन में जाकर Beneficiary List पर क्लिक करना है

किसानों को अपना राज्य, जिला, तहसील, ब्लॉक और गांव का नाम दर्ज कराना है

इसके बाद अापको Get Report पर क्लिक करना है

अब जो लिस्ट आपके सामने आयी है, उसमें अपना नाम देख सकते हैं.

PM Kisan Scheme के लिए जल्द पूरी कर लें ई-केवाईसी

पीएम किसान स्कीम के लिए अगर आपने ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी नहीं की है, तो अगली किस्त आपको नहीं मिलेगी. आगामी किस्तों का लाभ उठाने के लिए किसान इस योजना की ऑफिशियल वेबसाइट पर विजिट कर ई-केवाईसी की प्रकिया पूरी कर लें. इसके अलावा आप सीएससी सेंटर पर जाकर भी ई-केवाईसी करा सकते हैं.

Also Read: Tech Tips: 80 प्रतिशत से ज्यादा क्यों चार्ज नहीं करनी चाहिए स्मार्टफोन की बैटरी ? यहां पाएं जवाब

ई-केवाईसी क्यों है जरूरी ?

पीएम किसान स्कीम के लिए ई-केवाईसी (e-KYC) अपडेट करने का मतलब है कि किसान अपनी व्यक्तिगत और खाता संबंधी जानकारी को योजना के प्रशासनिक पोर्टल में अपडेट करें. इसमें उनकी पहचान, बैंक खाता विवरण और अन्य महत्वपूर्ण जानकारी शामिल होते हैं. यह अद्यतन महत्वपूर्ण है क्योंकि इससे किसान योजना के लाभों को प्राप्त करने में असुविधाएं कम होंगी और वित्तीय सहायता की प्रक्रिया सुगम होगी.

Face Authentication से भी कर सकते हैं e-KYC

किसानों को e-KYC कराने के लिए अभी तक ओटीपी (OTP) या फिंगरप्रिंट की जरूरत पड़ती थी लेकिन अब सरकार ने इस काम को और आसान कर दिया है. अब पीएम किसान के लाभुकों का e-KYC चुटकी में हो जाएगा. इसके लिए बस किसानों को मोबाइल पर अपना चेहरा स्‍कैन करना होगा. जी हां, योजना के तहत रज‍िस्‍ट्रेशन कराने वाले क‍िसान अब ओटीपी (OTP) या फिंगरप्रिंट के बिना अपना चेहरा स्कैन करके ई-केवाईसी पूरा करा सकते हैं. इसके लिए मोबाइल एप्लिकेशन पर Face Authentication सुविधा पेश की है.

Also Read: Google CEO सुंदर पिचाई कितने फोन यूज करते हैं, कितनी बार बदलते हैं पासवर्ड, बताये जरूरी Tech Tips, आप भी जानें
PM Kisan Scheme से जुड़ी जानकारी के लिए किसान कहां संपर्क करें?

PM Kisan Scheme से जुड़ी जानकारी के लिए किसान निम्नलिखित तरीकों से संपर्क कर सकते हैं –

PM Kisan हेल्पलाइन नंबर : 155261 (टोल-फ्री)

PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट : pmkisan.gov.in

PM Kisan की आधिकारिक ट्विटर अकाउंट : @pmkisan_ict

PM Kisan हेल्पलाइन नंबर पर कॉल करके किसान अपनी आवेदन स्थिति, e-KYC स्थिति, किस्त की राशि और अन्य किसी भी प्रकार की समस्या के बारे में जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. PM Kisan की आधिकारिक वेबसाइट पर किसान योजना की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और अन्य जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. PM Kisan की आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर किसान योजना से जुड़ी नवीनतम जानकारी प्राप्त कर सकते हैं. इसके अलावा, किसान अपने राज्य के कृषि विभाग या जिला कृषि कार्यालय में भी संपर्क कर सकते हैं.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >