भारतीय टू-व्हीलर मार्केट में इलेक्ट्रिक हो या पेट्रोल दोनों सेगमेंट वाले स्कूटरों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. पियाजियो कंपनी ने अब इस मामलें में धमाल मचाया है. इस वाहन निर्माता कंपनी ने जून 2026 में 3,741 यूनिट सेल करके दूसरी कंपनियों को झटका दिया है. इस दौरान कंपनी की कुल बिक्री में सालाना आधार पर कुल 49 पर्सेंट की जबरदस्त बढ़ोतरी देखने को मिली है. पिछले साल यानि 2025 में पियाजियो का बिक्री आंकड़ा 2,513 यूनिट रहा था, लेकिन इस बार ग्राफ बदल चुका है. इसके अलावा मंथली आधार पर भी सेलिंग में 8 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है. आइए इसके बारे में जानते हैं.
पियाजियो ने बिक्री में कैसे बनाई अपनी पकड़?
पियाजियो कंपनी की बिक्री में इतना ज्यादा उछाल के पीछे इसके लोकप्रिय ब्रांड वेस्पा (Vespa) का बड़ा रोल रहा है. बता दें, कि पिछले महीने यानि जून 2026 में वेस्पा स्कूटरों की 2,431 यूनिट्स बेची गईं थीं. ऐसे में देखें, तो इस ब्रांड की इस बिक्री में कुल भूमिका 65 प्रतिशत की रही है. वेस्पा की सेलिंग में सालाना आधार पर 56 पर्सेंट की जबरदस्त बढ़ोतरी हुई है. यही बिक्री पिछले वर्ष, 2025 में 1,558 यूनिट रही थी.
अप्रिलिया को पसंद कर रहे कस्टमर्स
स्पोर्ट्स सेगमेंट में भी कंपनी अपनी एक अलग पहचान बनाने में लगी हुई है. स्पोर्ट्स ब्रांड अप्रिलिया के मॉडलों को भी कस्टमर्स लगातार पसंद कर रहे हैं. अप्रिलिया SR125 की कुल 483 यूनिट्स जून, 2026 में सेल हुई हैं, जबकि अप्रिलिया SR150 की 507 यूनिट्स सेल की गई हैं. सालाना आधार पर SR125 में 7 प्रतिशत और SR150 में 50 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखने को मिली है.
ये भी पढ़ें: Honda QC3 भारत में हुआ पेश, 145km की रेंज, TFT डिस्प्ले और 32L स्टोरेज है इसकी खासियत
प्रीमियम सेगमेंट की मांग
इसके अलावा पियाजियो कंपनी की प्रीमियम सेगमेंट की मांगों में भी इजाफा देखने को मिल रहा है. इस सेगमेंट में तुओनो (Tuono) ने अपने कंपटिटर्स को चौंका दिया है. जून, 2026 में इसकी कुल 79 यूनिट्स सेल हुई हैं. पिछले वर्ष, 2025 में यही आंकड़ा सिर्फ 31 का रहा था. मई, 2026 में भी 31 यूनिट ही बिकी थीं. इस मामले में मंथली और वार्षिक आधार पर 155 प्रतिशत की बढ़ोतरी हुई है.
पियाजियो वेस्पा स्कूटर की खासियत?
पियाजियो कंपनी का वेस्पा स्कूटर शानदार क्लासिक इटालियन स्टाइलिंग और ऑल-स्टील मोनोकॉक बॉडी के साथ आता है. इन स्कूटर्स में 125 और 150 सीसी का i-Jet इंजन मिलता है. इसका इंजन बेहतरीन राइडिंग एक्सपिरियंस देने के लिए जाना जाता है. इसके अलावा सेफ्टी के तौर पर इसमें एंटी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानि ABS, डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर, एलईडी हैंडलैंप और फ्रंट डिस्क ब्रेक जैसे फीचर्स मिलते हैं.
ये भी पढ़ें: 163km रेंज वाली इस इलेक्ट्रिक स्कूटर ने किया कमाल, 50 हजार यूनिट बनाकर रचा नया मुकाम
