Car Sales Data: यात्री वाहनों की बिक्री जून में 49.59% घटी

Passenger vehicle sales, SIAM, Passenger vehicles, coronavirus, lockdown: नयी दिल्ली : देश में यात्री वाहनों की बिक्री जून माह में एक साल पहले के इसी माह की तुलना में 49.59 प्रतिशत घटकर 1,05,617 कारों की रही. पिछले साल जून में 2,09,522 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी. कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में लगाये गये लॉकडाउन के प्रभाव से वाहन क्षेत्र अब धीरे धीरे बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है.

नयी दिल्ली : देश में यात्री वाहनों की बिक्री जून माह में एक साल पहले के इसी माह की तुलना में 49.59 प्रतिशत घटकर 1,05,617 कारों की रही. पिछले साल जून में 2,09,522 यात्री वाहनों की बिक्री हुई थी. कोरोना वायरस महामारी के कारण देशभर में लगाये गये लॉकडाउन के प्रभाव से वाहन क्षेत्र अब धीरे धीरे बाहर निकलने का प्रयास कर रहा है. वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम ने मंगलवार को यह कहा.

सोसायटी आफ इंडियन आटोमाबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) द्वारा जारी ताजा आंकड़ों के मुताबिक, इस दौरान दुपहिया वाहनों की बिक्री 38.56 प्रतिशत घटकर 10,13,431 इकाई रही जो कि एक साल पहले इसी महीने में 16,49,475 रही थी.

दुपहिया वाहनों में मोटरसाइकिल की बिक्री जून 2020 में 7,02,970 इकाई रही जबकि एक साल पहले इसी महीने में 10,84,596 मोटरसाइकिलें बेची गई थी. यह 35.19 प्रतिशत की गिरावट रही. स्कूटर बिक्री इस अवधि में 5,12,626 से घटकर 2,69,811 रह गई. यह गिरावट 47.37 प्रतिशत की रही.

Posted By – Rajeev Kumar

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Agency

Published by: Prabhat Khabar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >