क्या July 15 से दो-पहिया वाहनों पर टोल लगेगा? जानें नितिन गडकरी ने क्या कहा

2 Wheelers Toll Tax News: नितिन गडकरी ने दोपहिया वाहनों पर टोल टैक्स को लेकर चल रही अफवाहों को खारिज करते हुए कहा कि ऐसी कोई योजना विचाराधीन नहीं है. जानिए पूरी सच्चाई और सरकार की स्थिति इस मुद्दे पर.

2 Wheelers Toll Tax News: केंद्र सरकार ने दो-पहिया वाहनों पर टोल टैक्स लगाने की अटकलों पर विराम लगा दिया है. केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने बुधवार को स्पष्ट किया कि सरकार की ऐसी कोई योजना नहीं है और मीडिया में चल रही खबरें भ्रामक हैं.

गडकरी ने सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए कहा, “कुछ मीडिया हाउस दो-पहिया वाहनों से टोल वसूली को लेकर भ्रामक समाचार फैला रहे हैं. ऐसी कोई योजना विचाराधीन नहीं है. दोपहिया वाहनों को टोल टैक्स से अब भी छूट प्राप्त है और यह आगे भी जारी रहेगी.”

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि मीडिया ऐसे अपुष्ट समाचार न फैलाए जिससे जनता में भ्रम पैदा हो.

2 Wheelers Toll Tax News / Twitter

क्या है मौजूदा नीति?

फिलहाल दो-पहिया वाहनों को राष्ट्रीय राजमार्गों पर टोल से छूट प्राप्त है. हालांकि, एक्सप्रेसवे और एक्सेस कंट्रोल्ड हाईवे पर दोपहिया वाहनों की एंट्री गैरकानूनी है- यह सुरक्षा और ट्रैफिक नियमों के तहत तय किया गया है.

FASTag Annual Pass: अब रोड ट्रिप होगी सस्ती! ₹3,000 में मिलेगा सालभर का टोल पास

1 जुलाई से पुरानी गाड़ियों को नहीं मिलेगा पेट्रोल-डीजल, जानिए नये नियम की क्यों पड़ी जरूरत

रोड सेफ्टी का डबल डोज, अब हेलमेट भी होंगे ‘बाय डिफॉल्ट’, नयी गाड़ी लेते समय शोरूम से मिलेंगे मुफ्त

Petrol Pump Fraud: पेट्रोल पंप पर फ्यूल की जगह हवा तो नहीं भरवा रहे आप? तेल की चोरी से बचने के लिए अपनाएं ये ट्रिक, ठगे नहीं जाएंगे

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >