Nissan ने ₹6.1 करोड़ वाली नई नवेली Ferrari Luce का क्यों उड़ाया मजाक? जानें पूरा मामला

Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार ‘Luce’ लॉन्च होते ही चर्चा और विवाद दोनों में आ गई है. सोशल मीडिया पर इसे लेकर खूब मीम्स बने. इसी बीच Nissan ने अपनी Leaf के साथ तुलना वाली एक मजेदार पोस्ट डालकर हल्का तंज कसा है. आइए जानते हैं पूरा मामला.

Nissan vs Ferrari Controversy: Ferrari की पहली इलेक्ट्रिक सुपरकार ‘Luce’ को 25 मई 2026 को पेश किया गया था. लेकिन इसके आते ही यह चर्चा के साथ-साथ विवादों में भी घिर गई है. लगभग 5 मीटर से ज्यादा लंबी यह Ferrari अब तक की सबसे लंबी कार भी बन गई है. सोशल मीडिया पर लोग लगातार इसके लुक्स को लेकर मीम्स और कमेंट्स कर रहे हैं. इसी बीच Nissan ने भी इस मौके को भुनाते हुए एक मजेदार पोस्ट शेयर कर दिया है. Nissan ने अपनी Leaf EV के साथ Luce की एक तुलना वाली फोटो पोस्ट की और हल्के-फुल्के अंदाज में तंज कस दिया. बस फिर क्या था. यह पोस्ट देखते ही देखते वायरल हो गई और इंटरनेट पर खूब चर्चा में आ गई.

Luce को लेकर Nissan ने ली मजेदार चुटकी

निसान और फेरारी दो बिल्कुल अलग ब्रांड हैं. इनकी सोच, डिजाइन और कीमतों में जमीन-आसमान का फर्क है. लेकिन जैसे ही नई Luce सामने आई, सोशल मीडिया पर लोगों ने इसकी तुलना Nissan Leaf EV से करनी शुरू कर दी. Nissan ने पहली बार Leaf इलेक्ट्रिक हैचबैक 2009 में लॉन्च की थी. तब से लेकर अब तक इसके डिजाइन और टेक्नोलॉजी में काफी बड़ा बदलाव आ चुका है.

अब सवाल ये उठता है कि आखिर फेरारी और निसान जैसी दो अलग गाड़ियों की तुलना कोई क्यों करेगा? दरअसल, Nissan Ireland के इंस्टाग्राम पोस्ट में दोनों EVs के साइड प्रोफाइल दिखाए गए हैं. अगर ध्यान से देखें, तो इनके बॉडी शेप और डिजाइन में कुछ-कुछ समानता दिखती है. इसी वजह से ये चर्चा शुरू हुई है.

Nissan Leaf और Ferrari Luce में कितनी समानता?

Nissan Leaf का कूप-जैसा रूफलाइन और सिंपल साइड डिजाइन कई लोगों को Ferrari जैसी कारों की याद दिला रहा है. खास बात ये है कि दोनों ही कारों में ब्लू कलर के अलग-अलग शेड्स देखने को मिलते हैं. साइड में ब्लैक क्लैडिंग भी दी गई है, जबकि A, B और C पिलर्स को भी ब्लैक फिनिश दिया गया है. इन बातों ने ऑनलाइन खूब गर्मा-गर्मी बढ़ा दी, और ये चर्चा सिर्फ सोशल मीडिया तक ही नहीं रुकी, बल्कि Nissan डीलरशिप तक भी पहुंच गई. 

Nissan ने खुद अपने इंस्टाग्राम पर एक मजेदार और हल्के-फुल्के अंदाज में पोस्ट शेयर किया, जिसमें लिखा था, “Imitation is the sincerest form of flattery, so thank you Ferrari. Nissan. Always a smart choice.” यानी नकल करना तारीफ का सबसे सच्चा तरीका है, इसलिए धन्यवाद Ferrari. Nissan. हमेशा एक समझदारी भरा चुनाव. पोस्ट की इमेज पर भी लिखा था, “We admit, we are flattered.”

यह भी पढ़ें: एक बार फिर लौट रही है Mitsubishi Pajero, 2026 मॉडल का टीजर हुआ रिलीज

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Ankit Anand

अंकित आनंद, डिजिटल पत्रकारिता के क्षेत्र में एक उभरते हुए कंटेंट राइटर हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में जूनियर कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. उन्हें पत्रकारिता में 2 साल से अधिक का अनुभव है और इस दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर अपनी मजबूत पकड़ बनाई है. अंकित मुख्य रूप से स्मार्टफोन लॉन्च, टेलीकॉम अपडेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) से जुड़ी खबरें, गैजेट्स रिव्यू और कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स जैसे विषयों पर काम करते हैं. इसके साथ ही वह ऑटोमोबाइल सेक्टर से जुड़ी जरूरी और ट्रेंडिंग खबरों को भी कवर करते हैं. वह कार और बाइक से जुड़ी हर खबर को सिर्फ एक एंगल से नहीं, बल्कि टेक्निकल, यूजर एक्सपीरियंस और मार्केट ट्रेंड्स जैसे हर पहलू से समझकर पेश करते हैं. उनकी लेखन शैली सरल, स्पष्ट और यूजर्स-फर्स्ट अप्रोच पर बेस्ड है, जिसमें Gen Z की पसंद और उनकी डिजिटल समझ को भी ध्यान में रखा जाता है. बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. अपनी पढ़ाई के दौरान ही उन्होंने मीडिया और डिजिटल स्टोरीटेलिंग की बारीकियों को समझा और धीरे-धीरे टेक और ऑटो जर्नलिज्म की ओर अपना फोकस बढ़ाया. शिक्षा पूरी करने के बाद अंकित ने Zee News में करीब 1 साल तक काम किया, जहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क वर्क, कंटेंट रिसर्च और न्यूज राइटिंग की बारीकियों को करीब से समझा. इस अनुभव ने उन्हें तेजी से बदलते न्यूज रूम माहौल में काम करने की क्षमता और खबरों को सरल तरीके से प्रस्तुत करने की कला सिखाई. अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें सिर्फ जानकारी नहीं देतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की लाइफस्टाइल और फैसलों को भी असर डालती हैं. इसी सोच के साथ वह SEO-ऑप्टिमाइज्ड, रिसर्च-बेस्ड और सरल भाषा में कंटेंट तैयार करते हैं, ताकि पाठकों को सही और उपयोगी जानकारी आसानी से मिल सके.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >