Duster को सीधी टक्कर देने आ रही Nissan Tekton, 9 जुलाई की तारीख हुई पक्की

Nissan 9 जुलाई 2026 को भारत में अपनी नई मिड-साइज SUV ‘Tekton’ से पर्दा उठाने जा रही है. लॉन्च के बाद यह SUV सीधे Hyundai Creta, Kia Seltos, Toyota Urban Cruiser Hyryder और Renault Duster से भिड़ेगी.

भारत में अपनी SUV लाइनअप को मजबूत करने की तैयारी में जुटी Nissan अब एक बड़ा दांव खेलने जा रही है. कंपनी की नई मिड-साइज SUV, Nissan Tekton, 9 जुलाई 2026 को आधिकारिक तौर पर पर्दा उठाने वाली है. खास बात ये है कि लॉन्च होते ही इसका मुकाबला सीधे सेगमेंट की सबसे पॉपुलर SUVs जैसे Hyundai Creta, Kia Seltos, Maruti Suzuki Grand Vitara, Toyota Urban Cruiser Hyryder और नई Renault Duster से होने वाला है. 

डिजाइन 

टीजर में भले ही पूरी SUV नहीं दिखाई गई हो, लेकिन इतना साफ है कि इसका डिजाइन किसी नॉर्मल मिड-साइज SUV जैसा नहीं होने वाला. इसकी बॉक्सी शेप और दमदार स्टांस देखकर Nissan की ग्लोबल आइकॉन SUV Nissan Patrol की याद आ जाती है.

फ्रंट लुक की बात करें तो बड़ी ट्रेपेजॉइडल ग्रिल पर क्रोम का टच इसे प्रीमियम फील देता है, जबकि C-शेप हेडलैम्प्स और स्लिम DRLs इसके चेहरे को मॉडर्न और शार्प बनाते हैं. नीचे दिया गया भारी-भरकम बंपर, बड़ा स्किड प्लेट और बॉडी पर उभरी हुई मजबूत लाइन्स इसे एक सच्ची रग्ड SUV वाली पर्सनैलिटी देते हैं.

पीछे की तरफ भी Nissan ने डिजाइन की वही थीम जारी रखी है. यहां C-शेप LED टेललैम्प्स दिए गए हैं, जिन्हें फुल-विथ लाइट बार जोड़ता है. कंपनी इसे एक मल्टी-पर्पज SUV बता रही है, जिसे रोजमर्रा के आराम और दमदार रोड प्रेजेंस को ध्यान में रखकर तैयार किया गया है.

इंटीरियर और फीचर्स

Nissan ने अभी तक इस SUV के इंटीरियर से पूरी तरह पर्दा नहीं उठाया है, लेकिन इंडस्ट्री रिपोर्ट्स इशारा कर रही हैं कि अंदर का एक्सपीरियंस काफी प्रीमियम और मॉडर्न होने वाला है. उम्मीद है कि इसमें मल्टी-लेयर्ड डैशबोर्ड डिजाइन देखने को मिलेगा, जिसे सटल कलर थीम्स और प्रीमियम फिनिश के साथ तैयार किया जाएगा.

फीचर्स की बात करें तो Nissan इस मिड-साइज SUV में फ्लैट-बॉटम स्टीयरिंग व्हील दे सकती है, जिसमें इंटीग्रेटेड कंट्रोल्स होंगे. इसके अलावा बड़ा टचस्क्रीन इंफोटेनमेंट सिस्टम, पूरी तरह डिजिटल इंस्ट्रूमेंट क्लस्टर और वेंटिलेटेड फ्रंट सीट्स जैसे फीचर्स भी देखने को मिल सकते हैं.

सेफ्टी के मामले में भी कंपनी कोई समझौता करती नजर नहीं आ रही है. इस SUV में Level 2 ADAS, मल्टीपल एयरबैग्स और 360-डिग्री सराउंड-व्यू कैमरा जैसे एडवांस सेफ्टी फीचर्स दिए जा सकते हैं.

इंजन और पावरट्रेन 

Nissan ने अभी तक Tekton SUV के इंजन और पावरट्रेन को लेकर ऑफिसियल जानकारी नहीं दी है. लेकिन माना जा रहा है कि इसमें वही सेटअप देखने को मिलेगा जो नई Renault Duster में मिलता है. एंट्री-लेवल वेरिएंट में 1.0-लीटर टर्बो-पेट्रोल इंजन दिया जा सकता है, जबकि टॉप मॉडल्स में ज्यादा पावरफुल 1.3-लीटर टर्बो-पेट्रोल यूनिट मिलने की उम्मीद है.

सबसे खास बात इसका हाइब्रिड पावरट्रेन हो सकता है, जिसमें 1.8-लीटर इंजन के साथ 1.4kWh बैटरी पैक मिलने की संभावना है. ट्रांसमिशन की बात करें तो कंपनी इसमें मैनुअल और DCT ऑटोमैटिक दे सकती है.

यह भी पढ़ें: अमीर खरीदारों की पहली पसंद बन रही टोयोटा की ये लग्जरी हाइब्रिड MPV, बिक्री पहुंची 5,000 के पार

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >