नई नवेली Nissan Tekton की BNCAP सेफ्टी रेटिंग आई सामने, जानें कितने स्टार मिले

भारत NCAP के क्रैश टेस्ट में Nissan Tekton को 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग मिली है. यानी यह SUV हादसे के समय ड्राइवर, पैसेंजर्स और बच्चों की सेफ्टी के मामले में काफी मजबूत साबित हुई है. इसमें 6 एयरबैग, ESC और ADAS जैसे कई एडवांस्ड सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं.

Renault Duster की तरह उसकी बैज-इंजीनियर्ड सिब्लिंग निसान टेकटन आज लॉन्च हो चुकी है. इस कार ने भारत NCAP (BNCAP) क्रैश टेस्ट में 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग हासिल की है. सेफ्टी के मामले में इस SUV ने बिल्कुल डस्टर जैसा ही परफॉर्म किया. एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (AOP) में इसे 32 में से 30.49 अंक मिले, जबकि चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन (COP) टेस्ट में इसने 49 में से 45 अंक हासिल किए. खास बात यह है कि निसान टेकटन के सभी वेरिएंट्स पर यह 5-स्टार सेफ्टी रेटिंग लागू होती है.

Nissan Tekton की BNCAP एडल्ट ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग

फ्रंटल ऑफसेट डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में टेकटन ने शानदार परफॉर्म करते हुए 16 में से 14.49 अंक हासिल किए. इस टेस्ट में ड्राइवर के सिर, गर्दन, पेल्विस और जांघों की सेफ्टी को 'Good' रेटिंग मिली. वहीं, ड्राइवर की छाती, पिंडली (टिबिया) और पैरों की सेफ्टी को 'Adequate' यानी ठीक-ठाक माना गया.

फ्रंट को-ड्राइवर की बात करें तो यहां भी टेकटन ने निराश नहीं किया. को-ड्राइवर के सीने और पैरों समेत सभी मेन हिस्सों की सेफ्टी को 'Good' रेटिंग दी गई. इसके अलावा, साइड मूवेबल डिफॉर्मेबल बैरियर टेस्ट में SUV ने पूरे 16 में से 16 अंक हासिल किए. वहीं, साइड पोल इम्पैक्ट टेस्ट में इसे 'OK' रेटिंग मिली.

Nissan Tekton की BNCAP चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन रेटिंग

अगर बात बच्चों की सेफ्टी की करें, तो यहां भी SUV ने शानदार परफॉर्म किया है. टेस्टिंग के दौरान 18 महीने और 3 साल के बच्चों को दर्शाने वाले रियरवर्ड-फेसिंग डमी का यूज किया गया. फ्रंटल और साइड इम्पैक्ट टेस्ट में दोनों आयु वर्ग के लिए इसे पूरे 24 में से 24 अंक मिले.

SUV के चाइल्ड रेस्ट्रेंट सिस्टम (CRS) को भी पूरे 12 में से 12 अंक मिले. हालांकि, व्हीकल असेसमेंट कैटेगरी में इसे 13 में से 9 अंक मिले. इसके बावजूद चाइल्ड ऑक्यूपेंट प्रोटेक्शन में इस SUV ने कुल 49 में से 45 अंक हासिल किए.

ये भी पढ़ें: Nissan Tekton vs Renault Duster: कीमत बराबर, इंजन भी एक जैसे, फिर कहां है असली अंतर?

Nissan Tekton के सेफ्टी फीचर्स

इसमें स्टैंडर्ड तौर पर 6 एयरबैग, इलेक्ट्रॉनिक स्टेबिलिटी कंट्रोल (ESC), हिल स्टार्ट असिस्ट, टायर प्रेशर मॉनिटरिंग सिस्टम (TPMS) और सभी पैसेंजर्स के लिए 3-पॉइंट सीटबेल्ट जैसे जरूरी सेफ्टी फीचर्स दिए गए हैं. वहीं, इसके टॉप-स्पेक Tekna+ वेरिएंट में Level 2 ADAS भी मिलता है. इसकी मदद से आपको अडैप्टिव क्रूज कंट्रोल, टक्कर का खतरा होने पर ऑटोमैटिक इमरजेंसी ब्रेकिंग, लेन-कीप असिस्ट और ब्लाइंड स्पॉट डिटेक्शन जैसे एडवांस फीचर्स मिलते हैं.

Nissan Tekton की कीमत

Nissan Tekton की शुरुआती एक्स-शोरूम कीमत 10.49 लाख रुपये रखी गई है. वहीं इसके टॉप वेरिएंट के लिए आपको 18.59 लाख रुपये तक खर्च करने होंगे. मिडसाइज SUV सेगमेंट में इसका मुकाबला सिर्फ Renault Duster से ही नहीं, बल्कि Hyundai Creta, Kia Seltos, Honda Elevate, Maruti Grand Vitara, Tata Sierra, Skoda Kushaq और Volkswagen Taigun जैसी दमदार SUVs से भी होगा.

ये भी पढ़ें: Nissan Magnite से कितनी अलग है Nissan Tekton? जानें दोनों 5-सीटर SUV के बीच का बड़ा अंतर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Ankit Anand

शॉर्ट बायो

अंकित आनंद टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं. वर्तमान में प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. वे स्मार्टफोन, टेलीकॉम, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI), कंज्यूमर टेक और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों को कवर करते हैं.

काम के बारे में

अंकित आनंद एक टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल जर्नलिस्ट हैं, जो डिजिटल मीडिया में टेक और ऑटो सेक्टर से जुड़े विषयों पर लगातार लिखते हैं. वर्तमान में वे प्रभात खबर डिजिटल में कंटेंट राइटर के रूप में काम कर रहे हैं. टेक्नोलॉजी सेक्टर में उनकी रुचि स्मार्टफोन लॉन्च, मोबाइल ऑपरेटिंग सिस्टम, टेलीकॉम अपडेट्स, इंटरनेट सेवाओं, AI टूल्स, ऐप्स, गैजेट्स, टिप्स एंड ट्रिक्स और कंज्यूमर टेक्नोलॉजी से जुड़े विषयों में है. वहीं ऑटोमोबाइल सेक्टर में वे नई कारों और बाइक्स की लॉन्चिंग, फीचर्स, कीमत, सेफ्टी, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स (EV), फ्लेक्स-फ्यूल टेक्नोलॉजी और ऑटो इंडस्ट्री के बदलते ट्रेंड्स पर रेगुलर लिखते हैं.

उनकी कोशिश रहती है कि हर खबर में सिर्फ फीचर्स, कीमत या लॉन्च की जानकारी ही न हो, बल्कि यह भी बताया जाए कि वह टेक्नोलॉजी आम लोगों के कितने काम की है, उसे इस्तेमाल करने का एक्सपीरियंस कैसा होगा और उसे खरीदना सही रहेगा या नहीं.

पढ़ाई और करियर

बिहार में जन्मे अंकित आनंद की शुरुआती शिक्षा सीबीएसई बोर्ड से हुई है. इसके बाद उन्होंने साल 2024 में गुरु गोबिंद सिंह इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी (GGSIPU) के कस्तूरी राम कॉलेज ऑफ हायर एजुकेशन से जर्नलिज्म एंड मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन डिग्री हासिल की. पढ़ाई के दौरान ही अंकित की रुचि डिजिटल मीडिया और न्यूज लिखने में बढ़ने लगी. इसी दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरों पर काम करना शुरू किया और आगे चलकर उन्होंने इन्हीं विषयों को अपने काम का हिस्सा बना लिया.

प्रभात खबर डिजिटल से पहले अंकित ने Zee News में करीब एक साल तक काम किया. यहां उन्होंने टीवी न्यूज प्रोडक्शन, आउटपुट डेस्क, कंटेंट रिसर्च, फैक्ट वेरिफिकेशन और न्यूज राइटिंग के अलग-अलग पहलुओं पर काम किया.

विजन

अंकित का मानना है कि टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल से जुड़ी खबरें केवल नए प्रोडक्ट्स की जानकारी नहीं होतीं, बल्कि लोगों की रोजमर्रा की जिंदगी, खरीदारी के फैसलों और डिजिटल एक्सपीरियंस पर भी असर डालती हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >