Elon Musk के साथ मिलकर Twitter को ट्रांसफॉर्म करेंगी लिंडा याकारिनो, New CEO ने शेयर किया प्लान

Twitter New CEO Linda Yaccarino: ट्विटर की नयी सीईओ लिंडा याकारिनो ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म को आगे बढ़ाने और बिजनेस को और मजबूत करने के लिए अपना प्लान शेयर किया है.

Twitter New CEO Linda Yaccarino: ट्विटर की नयी सीईओ लिंडा याकारिनो ने माइक्रो ब्लॉगिंग प्लैटफॉर्म को आगे बढ़ाने और बिजनेस को और मजबूत करने के लिए अपना प्लान शेयर किया है. लिंडा याकारिनो ने कहा है कि एलन मस्क के फैसलों से वह इंस्पायर्ड हैं और सोशल मीडिया प्लैटफॉर्म को बदलने के लिए उत्साहित हैं. उन्होंने कहा कि वह एलन मस्क के विजन से प्रेरित हैं और इस विजन को ट्विटर पर लाने और इस व्यवसाय को बदलने में मदद करने के लिए उत्साहि​त हूं.

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एलन मस्क ने हाल ही में ट्विटर के लिए एक नया सीईओ नियुक्त किया है. ट्विटर की नयी मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) एनबीसी यूनिवर्सल की लिंडा याकारिनो हैं. लिंडा को विज्ञापन उद्योग की अच्छी जानकारी है.

Also Read: Elon Musk ट्विटर पर करने लगे PM Modi को फॉलो, क्या Tesla भारत आ रही है?

लिंडा याकारिनो लंबे समय से विज्ञापन कार्यकारी हैं, जिन्हें एनबीसी में विज्ञापन बिक्री को एकीकृत और डिजिटल स्वरूप लाने का श्रेय दिया जाता है. उनकी चुनौती अब उन विज्ञापनदाताओं को वापस लाने की होगी, जो मस्क द्वारा पिछले साल 44 अरब डॉलर में ट्विटर का अधिग्रहण किये जाने के बाद से इस मंच को छोड़ गये हैं. मस्क और याकारिनो गत अप्रैल में मियामी बीच, फ्लोरिडा में एक विपणन सम्मेलन में मिले और दोनों के बीच बातचीत हुई.

मस्क ने ट्वीट किया, मैं ट्विटर की नयी सीईओ के तौर पर लिंडा याकारिनो का स्वागत करते हुए उत्साहित हूं. उन्होंने कहा कि याकारिनो ‘मुख्य रूप से व्यावसायिक संचालन पर ध्यान केंद्रित करेंगी, जबकि मैं उत्पाद डिजाइन और नयी तकनीक पर ध्यान केंद्रित करूंगा.

Also Read: Twitter पर Blue Tick ही नहीं, Grey Tick और Gold Tick भी होते हैं, जान लीजिए इनके बीच का फर्क

टेस्ला प्रमुख ने एक ट्वीट में कहा कि उनकी भूमिका ट्विटर के कार्यकारी चेयरमैन और मुख्य प्रौद्योगिकी अधिकारी के रूप में बनी रहेगी. मस्क लगभग छह महीने से कह रहे थे कि वह ट्विटर के लिए एक नया सीईओ तलाश रहे हैं. (भाषा इनपुट के साथ)

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >