MG Hector से लेकर Tata Nexon तक, लॉकडाउन के दौरान ये New Cars हुईं लॉन्च

New Car launchings during Lockdown in India MG Hector Hyundai Verna Mahindra Bolero Celeriox Tata Nexon : कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है. लॉकडाउन के चलते जहां लोगों का घर से निकलना बंद है, सभी कारोबार ठप पड़े हैं, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के पहिए थम गए हैं, इसी बीच बाजार में कुछ नयी कारें आयी हैं. लॉकडाउन के बीच लॉन्च की गई नयी कारों के बारे में आइए जानें-

New Car launchings during Lockdown in India MG Hector Hyundai Verna Mahindra Bolero Celeriox Tata Nexon : कोरोनावायरस को फैलने से रोकने के लिए भारत में इन दिनों लॉकडाउन चल रहा है. लॉकडाउन के चलते जहां लोगों का घर से निकलना बंद है, सभी कारोबार ठप पड़े हैं, ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के पहिए थम गए हैं, इसी बीच बाजार में कुछ नयी कारें आयी हैं. लॉकडाउन के बीच लॉन्च की गई नयी कारों के बारे में आइए जानें-

Tata Nexon XZ+ (S)

Tata Motors ने भारतीय बाजार में Tata Nexon XZ+ (S) वेरिएंट को सनरूफ के साथ लॉन्च किया है. बात करें कीमत की, तो इसके पेट्रोल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूमत कीमत 10.10 लाख रुपये और डीजल वेरिएंट की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 11.60 लाख रुपये तय की गई है.

Hyundai Verna BS6

Hyundai India ने इंडियन ऑटो मार्केट में नयी Hyundai Verna BS6 को लॉन्च किया है. कीमत के मामले में Hyundai Verna BS6 की शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 9,30,500 रुपये है. नयी हुंडई वरना में इंजन के 3 विकल्प दिये गए हैं.

Maruti Suzuki CelerioX BS6

Maruti Suzuki ने भारतीय बाजार में CelerioX BS6 वेरिएंट को लॉन्च किया है. कीमत की बात करें तो इसकी शुरुआती एक्स शोरूम कीमत 4.90 लाख रुपये है. इसमें 1.0 लीटर का 3 सिलिंडर वाला इंजन है, जो 6000 Rpm पर 66 Hp की पावर और 3500 Rpm पर 90 Nm का टॉर्क जनरेट करता है.

Mahindra Bolero BS6

Mahindra ने भारतीय बाजार में अपनी BS6 Bolero को लॉन्च किया है. कीमत की बात करें तो BS6 Mahindra Bolero की शुरुआती कीमत 7.76 लाख रुपये है. बोलेरो में 1.5 लीटर का 3 सिलिंडर वाला mHawk75 डीजल इंजन दिया गया है.

MG Hector BS6

MG Motor India ने भारतीय बाजार में Hector का BS6 डीजल वेरिएंट लॉन्च किया है. कीमत की बात की जाए तो Hector BS6 की कीमत 13.88 लाख रुपये तय की है और यह अधिकतम 17.73 लाख रुपये तक जाती है. इस एसयूवी की कीमत में BS4 मॉडल के मुकाबले लगभग 45,000 रुपये तक की बढ़ोतरी की गई है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >