Alto से लेकर Thar तक, GST रेट बदलने से कौन सी कार हुई कितनी सस्ती?

New Car GST: GST 2.0 के तहत कारों पर टैक्स स्लैब में बदलाव से WagonR, Swift, Dzire, XUV700 और Innova Crysta जैसी गाड़ियां 3.6% से 8.6% तक सस्ती हुईं. जानिए पूरी लिस्ट

New Car GST: नयी कार खरीदने की सोच रहे हैं तो यह खबर आपके लिए खुशखबरी है. सरकार ने GST सिस्टम में बड़ा बदलाव किया है, जिससे कई लोकप्रिय कारों की कीमतों में भारी कटौती हुई है. अब Maruti Alto से लेकर Mahindra Thar तक की गाड़ियां पहले से कहीं ज्यादा किफायती हो गई हैं.

GST 2.0 का असर

नयी GST व्यवस्था के तहत छोटी और मिड-साइज कारों पर टैक्स स्लैब को घटाकर 18% कर दिया गया है. पहले इन पर 28%GST और अलग-अलग सेस लगते थे, जिससे कुल टैक्स 40% तक पहुंच जाता था. अब यह घटकर 18% से 22% के बीच रह गया है.

कौन-कौन सी कारें हुईं सस्ती?

Maruti Alto K10: ₹42,000 तक सस्ती

Swift, Dzire, S-Presso, WagonR: ₹43,000 से ₹68,000 तक की कटौती

Tata Tiago, Nexon: ₹50,000 से ₹80,000 तक सस्ती

Mahindra Thar, Scorpio, Toyota Innova Crysta: ₹1 लाख तक की राहत

SUV सेगमेंट में बड़ी राहत

1500cc से ऊपर की बड़ी SUVs जैसे Mahindra Thar और Scorpio पर पहले 50% तक टैक्स लगता था. अब यह घटकर 40% रह गया है, जिससे इनकी कीमतों में ₹1 लाख तक की गिरावट आई है.

उपभोक्ताओं को मिलेगा फायदा

इस बदलाव से मिडिल क्लास और पहली बार कार खरीदने वाले ग्राहकों को सीधा फायदा मिलेगा. साथ ही ऑटोमोबाइल सेक्टर में बिक्री बढ़ने की उम्मीद है.

GST बदलाव से ऑटो सेक्टर में हलचल

सरकार द्वारा लागू किये गए नये GST 2.0 सिस्टम ने कार बाजार में नयी जान फूंक दी है. Crisil Intelligence की रिपोर्ट के मुताबिक अब भारत में कई लोकप्रिय कारें पहले से कहीं ज्यादा सस्ती हो जाएंगी. टैक्स स्लैब में बदलाव के चलते कारों की कीमतों में 3.6% से लेकर 8.6% तक की कटौती देखने को मिल रही है.

कितनी सस्ती हुईं कौन-सी कारें?

Maruti WagonR: 8.6% की कटौती के बाद कीमत ₹5.29 लाख (एक्स-शोरूम)

Swift: अब ₹5.93 लाख में मिलेगी

Dzire: ₹6.25 लाख तक सस्ती

SUV और सेडान सेगमेंट में भी राहत

Hyundai Creta:3.6% की कटौती के बाद ₹10.71 लाख

Maruti Brezza: ₹8.37 लाख

Volkswagen Virtus:₹11.14 लाख

बड़ी गाड़ियों पर भी असर

Mahindra XUV700: 6.8% की कटौती, अब ₹13.51 लाख

Toyota Innova Crysta: ₹18.64 लाख में उपलब्ध

मॉडलनया अनुमानित एक्स-शोरूम प्राइसपुराना अनुमानित एक्स-शोरूम प्राइसकटौती
मारुति सुजुकी वैगनआर₹5.29 लाख₹5.79 लाख-8.60%
मारुति सुजुकी स्विफ्ट₹5.93 लाख₹6.49 लाख-8.60%
मारुति सुजुकी डिज़ायर₹6.25 लाख₹6.84 लाख-8.60%
वोक्सवैगन वर्टस₹11.14 लाख₹11.55 लाख-3.60%
टाटा पंच₹5.66 लाख₹6.19 लाख-8.60%
मारुति सुजुकी ब्रेज़ा₹8.37 लाख₹8.68 लाख-3.60%
ह्युंडई क्रेटा₹10.71 लाख₹11.10 लाख-3.60%
महिंद्रा XUV700₹13.51 लाख₹14.49 लाख-6.80%
मारुति सुजुकी अर्टिगा₹8.79 लाख₹9.11 लाख-3.60%
टोयोटा इनोवा क्रिस्टा₹18.64 लाख₹19.99 लाख-6.80%
New Car GST: नई कार पर जीएसटी कितनी लगेगी

GST 2.0 में क्या बदला?

पहले सभी ICE (पेट्रोल, डीजल, CNG) कारों पर 28%GST और 1% से 22% तक सेस लगता था

अब छोटी कारों को 18% स्लैब में और बड़ी/लक्जरी कारों को 40% स्लैब में रखा गया है

कंपनसेशन सेस पूरी तरह खत्म कर दिया गया है, जिससे टैक्स स्ट्रक्चर अब ज्यादा पारदर्शी और सरल हो गया है.

इलेक्ट्रिक और हाइड्रोजन कारों को भी राहत

EVs पर GST पहले की तरह 5% ही रहेगा.

Hydrogen Fuel Cell Vehicles को भी अब 12% से घटाकर 5% स्लैब में रखा गया है.

6 एयरबैग वाली 5 किफायती कारे��, अब सुरक्षा के साथ बजट भी रहेगा कंट्रोल में

Hyundai Creta Electric को मिले नये वेरिएंट्स और बढ़ी रेंज, यहां मिलेगी डिटेल्स

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Rajeev kumar

राजीव, हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और प्रभातखबर डॉट कॉम में कार्यरत हैं. अपने 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारीय अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. आसान भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी कंटेंट राइटिंग की सबसे बड़ी पहचान है.

राजीव की एक्सपर्टीज स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, कंज्यूमर इलेक्ट्रॉनिक्स, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग के साथ-साथ डिजिटल ट्रेंड्स जैसे टॉपिक्स में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, ऑफिशियल डेटा, कंपनी अपडेट्स और एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी यूजर्स तक पहुंचाते हैं.

डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. Google Discover और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारी भरे होते हैं, बल्कि यूजर्स की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, कॉम्पैरिजन-बेस्ड आर्टिकल्स और एक्सप्लेनर स्टोरीज को यूजर्स काफी पसंद करते हैं.

राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन, पॉजिटिव जर्नलिज्म और फीचर राइटिंग जैसे अलग-अलग बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई.

जमशेदपुर में जन्मे राजीव की प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से हुई है. इसके बाद उन्होंने भारतीय विद्या भवन, पुणे से जर्नलिज्म ऐंड मास कम्यूनिकेशन में पोस्ट ग्रैजुएट डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उनको आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में यूजर्स तक पहुंचाने में मदद करती है.

जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >