CORONA पर जागरूक करेगा सरकार का WhatsApp Helpdesk, WHO ने भी जारी किया चैनल

MyGov Corona Helpdesk WhatsApp: Coronavirus से असरदार तरीके से निबटने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है.

MyGov Corona Helpdesk WhatsApp: Coronavirus से असरदार तरीके से निबटने के लिए केंद्र सरकार ने एक बड़ा कदम उठाया है. लोगों को कोरोना वायरस से जुड़े जरूरी सुझाव देने और उन तक मदद पहुंचाने के लिए सरकार ने हेल्प डेस्क बनाया है. इसके लिए सरकार की तरफ से एक WhatsApp नंबर जारी किया गया है.

अगर आप WhatsApp यूज करते हैं तो भारत की मिनिस्ट्री ऑफ हेल्थ ने एक हेल्प डेस्क लॉन्च किया है. WhatsApp के जरिये आप कोरोना वायरस से जुड़े सवाल पूछ सकते हैं.Corona की रोकथाम के लिए दो नैशनल हेल्पलाइन नंबर्स जारी किये गए हैं- +91 11 23978046 और 1075. अब सरकार ने WhatsApp के लिए चैटबॉट बनाया है. इसे MyGov Corona Helpdesk का नाम दिया गया है. यहां आपके सवाल का रियल टाइम जवाब मिलेगा.

इस नंबर पर आपको कोरोना वायरस के बारे में पूरी जानकारी मिलेगी. इस नंबर 9013151515 को सबसे पहले अपने मोबाइल नंबर में सेव करें. इसके बाद Hi लिखकर WhatsApp मैसेज भेजें.मैसेज भेजने के तुरंत बाद आपके पास एक मैसेज आयेगा, जिसमें कोरोना के लिए हेल्पलाइन नंबर दिया गया होगा. साथ ही कोरोना को लेकर कई सारे सवालों के जवाब भी आपको मिलेंगे.

आपको बता दें कि कोरोना वायरस के कारण पूरी दुनिया में अब तक 254,780 लोग संक्रमित हैं, जबकि 11 हजार से अधिक लोगों की मौत हो गई है. भारत में भी कोरोना वायरस के कारण 4 लोगों की मौत हो गई है. वहीं अभी तक संक्रमित लोगों की संख्या 250 के पार पहुंच चुकी है. कोरोना को लेकर सरकार कई तरीकों से जागरूकता फैला रही है.

WHO का WhatsApp चैनल भी लॉन्च

वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) ने भी कोरोना से संबंधित भ्रामक जानकारियों को रोकने और लोगों तक सही जानकारियां पहुंचाने के लिए WhatsApp पर ऑफिशियल चैनल जारी किया है. यूजर्स फोन में +41798931892 नंबर को अपने कॉन्टैक्ट में ऐड कर सकते हैं और WHO के साथ चैट कर सकते हैं.

इस चैनल पर भी आपको बॉट के जरिये जानकारी मिल जाएगी. फिलहाल ये बॉट दुनियाभर में महामारी के आंकड़े, टिप्स, कोरोना से जुड़े FAQs, ट्रैवल एडवाइस और WHO की ताजा खबरें जैसी जानकारियां साझा कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: Rajeev Kumar

Published by: Prabhat Khabar

राजीव कुमार हिंदी डिजिटल मीडिया के अनुभवी पत्रकार हैं और वर्तमान में प्रभातखबर.कॉम में सीनियर कंटेंट राइटर के तौर पर कार्यरत हैं. 15 वर्षों से अधिक के पत्रकारिता अनुभव के दौरान उन्होंने टेक्नोलॉजी और ऑटोमोबाइल सेक्टर की हजारों खबरों, एक्सप्लेनर, एनालिसिस और फीचर स्टोरीज पर काम किया है. सरल भाषा, गहरी रिसर्च और यूजर-फर्स्ट अप्रोच उनकी लेखन शैली की सबसे बड़ी पहचान है. राजीव की विशेषज्ञता स्मार्टफोन, गैजेट्स, एआई, मशीन लर्निंग, इंटरनेट ऑफ थिंग्स (IoT), साइबर सिक्योरिटी, टेलीकॉम, इलेक्ट्रिक व्हीकल्स, ICE और हाइब्रिड कारों, ऑटोनोमस ड्राइविंग तथा डिजिटल ट्रेंड्स जैसे विषयों में रही है. वे लगातार बदलती टेक और ऑटो इंडस्ट्री पर नजर रखते हैं और रिपोर्ट्स, आधिकारिक डेटा, कंपनी अपडेट्स तथा एक्सपर्ट इनसाइट्स के आधार पर सटीक और भरोसेमंद जानकारी पाठकों तक पहुंचाते हैं. डिजिटल मीडिया में राजीव की खास पहचान SEO-ऑप्टिमाइज्ड और डेटा-ड्रिवेन कंटेंट के लिए भी रही है. गूगल डिस्कवर और यूजर एंगेजमेंट को ध्यान में रखते हुए वे ऐसे आर्टिकल्स तैयार करते हैं, जो न केवल जानकारीपूर्ण होते हैं, बल्कि पाठकों की जरूरत और सर्च ट्रेंड्स से भी मेल खाते हैं. टेक और ऑटो सेक्टर पर उनके रिव्यू, एक्सपर्ट इंटरव्यू, तुलना आधारित लेख और एक्सप्लेनर स्टोरीज को पाठकों द्वारा काफी पसंद किया जाता है. राजीव ने अपने पत्रकारिता करियर की शुरुआत वर्ष 2011 में प्रभात खबर दैनिक से की थी. शुरुआती दौर में उन्होंने देश-विदेश, कारोबार, संपादकीय, साहित्य, मनोरंजन और फीचर लेखन जैसे विभिन्न बीट्स पर काम किया. इसके बाद डिजिटल प्लैटफॉर्म पर उन्होंने ग्राउंड रिपोर्टिंग, वैल्यू-ऐडेड स्टोरीज और ट्रेंड आधारित कंटेंट के जरिए अपनी अलग पहचान बनाई. जमशेदपुर में जन्मे राजीव ने प्रारंभिक शिक्षा सीबीएसई स्कूल से प्राप्त की. इसके बाद उन्होंने रांची यूनिवर्सिटी से बॉटनी ऑनर्स और भारतीय विद्या भवन, पुणे से हिंदी पत्रकारिता एवं जनसंचार में डिप्लोमा किया. पत्रकारिता के मूल सिद्धांत 5Ws+1H पर उनकी मजबूत पकड़ उन्हें खबरों की गहराई समझने और उन्हें आसान, स्पष्ट और प्रभावी भाषा में पाठकों तक पहुंचाने में मदद करती है. राजीव की सबसे बड़ी पहचान है, क्रेडिब्लिटी, क्लैरिटी और ऑडियंस-फर्स्ट अप्रोच. वे सिर्फ टेक ऐंड ऑटो को कवर नहीं करते, बल्कि उसे ऐसे पेश करते हैं कि हर व्यक्ति उसे समझ सके, उससे जुड़ सके और उससे फायदा उठा सके. जुड़िए rajeev.kumar@prabhatkhabar.in पर

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >